Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

Breaking

TATANAGAR : ट्रेनों के एसी कोच से यात्रियों का सामान उड़ाने वाला गाजियाबाद का युवक गिरफ्तार

  • हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस महिला का बैग चोरी करने के आरोप में पकड़ा गया 

JAMSHEDPUR. आरपीएफ की स्पेशल टीम की सक्रियता से चक्रधरपुर रेलमंडल से होकर गुजरने वाली ट्रेनों के एसी कोच से यात्रियों का सामान उड़ाने वाले चोर को पकड़ा जा सकता है. पकड़ा गया रघु खोसला(40) उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के लोनी थाना क्षेत्र के खुशहाल पार्क का रहने वाला है. इसे ट्रेनों में चोरी करने वाला अतरराज्यीय आरोपी बताया जा रहा है.

रघु खोसला

ट्रेनों में चोरी की घटनाओं की सूचना पर आरपीएफ की टीम संदिग्धों पर नजर रख रही थी. इस क्रम में टाटानगर के सीसीटीवी फुटेज से 40 वर्षीय रघु खोसला के संदिग्ध गतिविधि को टीम के सदस्यों ने नोट किया. उसे टाटानगर रेलवे स्टेशन में विभिन्न ट्रेनों में बार-बार चढ़ते और उतरते देखा गया. कई बार रेलवे स्टेशन पर वह घुमता भी दिखा. एक ट्रेन में वह चढ़ा और चेन पुलिंग कर उतर गया.

12834 हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस में टाटानगर में सवार होने ही आरपीएफ के लोग उसके पीछे लग गये. उसे चक्रधरपुर में उतारा गया और पूछताछ में उसने अहमदाबाद एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी करने की बात स्वीकार की. इसके बाद रघु खोसला को जीआरपी चक्रधरपुर के हवाले कर दिया गया है.  महिला यात्री ने सामान चोरी की सूचना राउरकेला जीआरपी में एफआईआर दर्ज करायी है. केस को चक्रधरपुर जीआरपी भेज दिया गया है.

गिरफ्तार रघु खोसला के पास से एक बड़ा बैग, टोपी, दो फेस मास्क, नगद 32 सौ रुपये, मोबाईल, एक नया सिम कार्ड, तीन सिम सहित अन्य सामाग्री बरामद की गयी है.

रेलहंट के TELEGRAME चैनल से जुड़ने के लिए क्लिक करें या QR पर स्कैन करें 

लखनऊ में 100 लोगों की डायरेक्ट बहाली की सीबीआई जांच हो तो फंसेंगे कई अफसर, AIRF महामंत्री के बयान से मची हलचल

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...