Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

सोशल मीडिया

ROURKELA : रेलवे स्टेशन के ‘पैड एंड लॉन्ग’ में अवैध वसूली के आरोपों पर अधिकारी मौन !

ROURKELA.  रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर स्थित “जीनियस इन्फोटेक” पैड एंड लॉन्ग सुविधा केंद्र पर ठेकेदार द्वारा नियमों के विरुद्ध अवैध वसूली किए जाने का आरोप सामने आया है. इस अवैध वसूली के खिलाफ एक महिला रेल यात्री ने बुधवार को सीधे रेल मंत्री को ट्वीट कर शिकायत दर्ज कराते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की है. शिकायतकर्ता के अनुसार, गुरुवार की रात पैड एंड लॉन्ग में शौचालय उपयोग करने के लिए वहां तैनात एक कर्मचारी ने एक महिला यात्री से 10 रुपये वसूली की है. जब महिला ने रसीद देने की मांग की, तो कर्मचारी ने रसीद देने से इंकार कर दिया.

बताया जाता है कि पैड एंड लॉन्ग परिसर में शौचालय सुविधा के नाम पर लंबे समय से इस तरह के अवैध वसूली की जा रही है. मालूम रहे कि रात के समय सोने के लिए भी अवैध वसूली होती है. सूत्रों के मुताबिक, रात के समय पैड एंड लॉन्ग में यात्रियों को सोने के लिए 70 से 100 रुपये तक वसूले जा रहे हैं. प्रतिदिन लगभग 15 से 20 लोगों से पैसा लिया जाता है. हैरानी की बात यह है कि इस दौरान गैर-रेल यात्री भी बिना किसी रोक-टोक के भीतर प्रवेश कर रात बिताते हैं, जिससे स्टेशन परिसर में सुरक्षा और अपराध की संभावना बढ़ जाती है.

पहले भी मिल चुकी हैं शिकायतें बताया जाता है कि इस सुविधा केंद्र पर अवैध वसूली की शिकायत पहले भी कई बार उठाई जा चुकी है, लेकिन राउरकेला स्टेशन के वाणिज्य विभाग के कुछ अधिकारियों और ठेकेदार की कथित सांठगांठ के कारण अब तक किसी ठोस कार्रवाई की खबर नहीं है. इससे प्रतिदिन रेल यात्रियों का खुलेआम शोषण हो रहा है. रेल यात्री संगठनों ने इस मामले की गंभीरता पर चिंता जताते हुए रेलवे प्रशासन से तत्काल जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. रेल मंत्री के स्तर तक पहुंच चुकी शिकायत के बाद अब देखना है कि रेल प्रशासन कब तक कोई ठोस कदम उठाता है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

आरपीएफ-जीआरपी

Dhanbad : धनबाद के डीआरएम कार्यालय में शुक्रवार को CBI ने छापेमारी की है. छापेमारी में SR DEE (G)  संजीव कुमार को हिरासत में...

आरपीएफ-जीआरपी

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है रविंद्र कुमार  DHANBAD. सीबीआइ की टीम ने भोजूडीह रेलवे जंक्शन के बंगलोपाड़ा...

न्यूज हंट

डिवीजन के दो TTE मिहिर कुमार और शहजादा खान को मिलती है हावड़ा – बेंगलूरु दुरंतो में लगातार ड्यूटी प्रीमियम लिंक के नाम पर...