Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

Bhiwani में प्लेटफॉर्म पर ही भिड़े ट्रेन मैनेजर और TTE, चले लात-घूसे, यात्री बने तमाशबीन

Untitled design - 1

Bhiwani. हरियाणा के भिवानी रेलवे स्टेशन पर TTE और ट्रेन मैनेजर के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें दोनों एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं. प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के बीच ट्रेन टिकट परीक्षक (TTE) और ट्रेन मैनेजर के बीच आपस में टकराव का वीडियो वायरल होने के बाद यात्रियों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

इसमें दिख रहा है कि पहले गार्ड ने TTE को घूंसे और लातों से पीटा. इसके बाद TTE ने गार्ड पर हमला बोल दिया. आरपीएफ की मौजूदगी में दोनों एक-दूसरे पर वार करते नजर आये. यात्रियों की भीड़ तमाशबीन बनी रही. रेलकर्मियों ने बीच-बचाव का प्रयास किया लेकिन दोनों एक-दूसरे से उलझे नजर आये. हालांकि यह मारपीट किस बात को लेकर शुरू हुई इसका पता नहीं चल सकता है.

वीडियो सामने आने के बाद रेलवे कर्मचारियों के व्यवहार पर सवाल उठाया जा रहा है. वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि RAILHUNT  नहीं करता. हालांकि रेलवे प्लेटफॉर्म पर TTE और गार्ड के बीच लात-घूंसों से परिसर अखाड़ा बना नजर आ रहा है.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...