Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, October 17
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » ECR : दानापुर के चर्चित सीनियर डीएफएम रहे ‘हसन’ की निर्माण संगठन में पोस्टिंग, “FA&CAO/CON” बनाये गये
    बोर्ड/जोन

    ECR : दानापुर के चर्चित सीनियर डीएफएम रहे ‘हसन’ की निर्माण संगठन में पोस्टिंग, “FA&CAO/CON” बनाये गये

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMay 19, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    PATNA. पूर्व मध्य रेलवे का निर्माण संगठन  जनवरी 2026 में महेन्द्रूघाट (पटना) स्थित कार्यालय में सीबीआई की छापेमारी के बाद सुर्खियों में आया था. सीबीआई महेन्द्रूघाट कार्यालय के अलावा डेहरी-ऑन-सोन में कई स्थानों पर छापे मारकर निर्माण परियोजनाओं में ठेके, बिल पास करने और तकनीकी मंजूरियों के बदले बड़े पैमाने पर घूसखोरी वाले सिंडिकेट का खुलासा किया. इस छापेमारी में लगभग ₹45 लाख नकद के अलावा महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त करने के अलावा 4 लोगों को पकड़ा भी गया था. 

    इसके ठीक बाद जीएम ने लेखा विभाग (Accounts Department) में वर्षों से एक स्थान पर जमे लेखा कर्मियों का तबादला भी किया. तब ऐसा प्रतीत हो रहा था कि “रोटेशन ट्रांसफर” और “पारदर्शिता” को हर स्तर पर अम्लीजामा पहनाया जायेगा लेकिन ऐसा हुूआ कुछ नहीं. अब यह विभाग एक बार फिर से एक अधिकारी की निर्माण संगठन में पदस्थापना को लेकर चर्चा में आया है. यह अधिकारी हैं लेखा विभाग के चर्चित वरीय अधिकारी एमएम हसन. इनकी पोस्टिंग  निर्माण संगठन में की गयी है. इन्हें FA&CAO/CON  बनाया गया है.

    हालांकि इस तबादले में विजय तुकाराम, संकल्प नारायण को भी इधर से उधर किया गया है. इस तबादलों में तेज तर्रार माने जाने वाले अधिकारी एमएम हसन को FA&CAO/CON के अलावा पटना वर्कशॉप प्रोजेक्ट और GELF की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गयी है. एमएम हसन पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर मुख्यालय में FA &CAO/F&G के पद पर थे जिन्हें अब निर्माण संगठन में FS&CAO/Con/MHX की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि इस अहम पद पर एमएम हसन की पोस्टिंग को लेकर चर्चा क्यों तेज है? इसमें साल 2017 से जुड़ा एक मामला सुर्खियां बन रहा है जब हसन दानापुर मंडल में वरीय मंडल वित्त प्रबंधक थे.

    सीनियर डीएफएम रहने के दौरान एमएम हसन दानापुर मंडल क्रीड़ा संध के सचिव भी थे. तब जगजीवन स्टेडियम की व्यवस्था को निजी हाथों में सौंपा गया था. इस प्रक्रिया में हसन के कुछ निर्णयों पर सवाल उठाये गये थे और उसे वित्तीय अनियमितता तक करार दिया गया था लेकिन यह मामला सुर्खियों में नहीं आया और तत्कालीन डीआरएम की जानकारी के बावजूद दब गया. कहा जाता है कि स्टेडियम के टेंडर में Earnest money की राशि डिवीजनल स्पोर्ट्स ऐसाेसिएशन के नाम से जमा करा ली गयी थी जबकि इसी निविदा में Performance guarantee का भुगतान FA&CAO/ECR/HJP के नाम से लिया गया था.

    क्रीड़ा संघ के सचिव की इस व्यवस्था पर लेखा विभाग के कनीय अधिकारियों ने सवाल भी उठाया था. हालांकि कुछ लोगों ने इस नियम सम्मत भी करार दिया था और यह मामला शांत हो गया. हालांकि सीनियर डीएफएम रहने के दौरान आवास के अनाधिकृत इस्तेमाल को लेकर भी हसन सवालों के घेरे में आये थे. चर्चा तो यहां तक है कि दानापुर से तबादले के बाद भी इन्होंने बंगला खाली नहीं किया और इस मद में डेमरेज रेंट अब तक बकाया है ! खैर अब भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के लिए चर्चित रहे ECR के निर्माण संगठन में बतौर FA&CAO/CON एमएम हसन को बड़ी जिम्मेदारी मिली है. यह देखने वाली बात यह होगी कि सीबीआई की लगातार धमक के बीच निर्माण संगठन के घालमेल में हसन किस तरह अपनी जिम्मेदारियों का निवर्हन करते है. नयी पोस्टिंग के लिए हसन को शुभकामनाएं …!!!

    रेलहंट का प्रयास है कि सच रेल प्रशासन के सामने आये. ऐसे में किसी को अपना पक्ष रखना है तो whatsapp 9905460502 पर भेज सकते है, पूरे सम्मान के साथ उसका संज्ञान लिया जायेगा. 

    Construction Organization ECR FA&CAO/CON HindiNews BreakingNews INDIAN RAIL IndianRailways MM Hasan railway board RAILWAY NEWS Senior DFM Danapur इंडियन रेलवे न्यूज भारतीय रेल रेलवे की खबरें रेलवे न्‍यूज
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleSER GM अनिल कुमार जैन ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल से की मुलाकात, रेलवे योजनाओं की दी जानकारी
    Next Article BHOPAL : रेलवे में 30,000 पद समाप्त करने का प्रस्ताव, विरोध में PMRKP का प्रदर्शन
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल न्यूज

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    समाज-संस्कृति

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026
    बोर्ड/जोन

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026
    Latest Posts

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026

    राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

    October 10, 2026

    असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group