Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, October 17
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » ECR : कार्मिक के ‘पाप’ पर चला कैट का डंडा, 6 साल बाद 13 ADEN को पदोन्नति रद्द करने का भेजा नोटिस, क्या ऐसे मिटेगा ‘कलंक’!
    रेलहंट स्पेशल

    ECR : कार्मिक के ‘पाप’ पर चला कैट का डंडा, 6 साल बाद 13 ADEN को पदोन्नति रद्द करने का भेजा नोटिस, क्या ऐसे मिटेगा ‘कलंक’!

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskApril 16, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • पटना कैट ने पदोन्नति पैनेल रद्द कर तीन माह में नया पैनेल बनाने का दिया आदेश, नहीं हुआ अनुपालन
    • पटना हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, कैट में अवमानना का मामला बना गले की फांस, अभियंता भी बेबश 
    • रेलवे बोर्ड की गाइड लाइन से बाहर जाकर 1:5 की जगह 1:7 अभ्यर्थियों को शामिल करना पड़ा महंगा 
    • कार्मिक की सलेक्शन प्रक्रिया पर मौन है ECR/GM, चयनकर्ताओं की जिम्मेदारी तय करने की उठी मांग    

    PATNA. पूर्व मध्य रेलवे में व्यवस्था का भ्रष्टाचार नई बात नहीं है लेकिन अब यह कुकर्म बनकर सामने आया है. आलम यह है कि छह साल पहले किये गये पाप को अब कलंक से धोने की मजबूरी बन आयी है. बात हो रही पूर्व मध्य रेलवे के कार्मिक विभाग की, जिसने छह साल पहले साल 2019 में Gr.B ADEN (30% Quota) के 14 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया. इसमें सामान्य वर्ग से 08, ST से 04 और ST वर्ग से 02 का चयन करना था. यह प्रक्रिया 31.12.2019 तक पूरी कर ली गयी.

    प्रक्रिया के बाद एक आरक्षित पद पर रिक्त रहने स्थिति में कुल 13 नवनियुक्त सभी सहायक मंडल अभियंताओं की पोस्टिंग कर दी गयी और इस तरह इन लोगों ने 2026 तक 6 वर्ष की सेवा भी पूरी कर ली है. ऐसे में इन्हें एक वेतन उन्नयन  का लाभ भी मिल चुका है. यहां तक तो सब फील गुड चल रहा था. अचानक बीते इसी माह ECR कार्मिक विभाग ने CAT के एक निर्णय का हवाला देकर पदोन्नति पाकर छह साल से निर्विवाद काम करने वाले सभी 13 सहायक अभियंताओं को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है कि क्यों नहीं उनकी पदोन्नति रद्द कर उन्हें पुराने पद पर वापस भेज दिया जाये ? मजे की बात यह कि सभी 13  सहायक अभियंताओं को Revert करने का निर्णय की सूचना उनके कैडर कन्ट्रोलिंग अधिकारी PCE/ECR तक को नहीं दी गयी.

    पदोन्नति पाकर सहायक अभियंता बने लोगों के लिए यह नोटिस अप्रत्याशित है. नोटिस भेजने वाले कार्मिक के जिम्मेदार लोगों को कौन समझाये गये उनके पाप की ही सजा ये लोग भुगतने की स्थिति आ गये है जिनको अब राहत मिल सकती है तो सिर्फ पटना हाईकोर्ट से. ऐसा नहीं है कि रेल प्रशासन ने अपने पाप को ढकने का प्रयास नहीं किया. कैट के आदेश को पटना हाईकोर्ट में चुनौती जरूर दी गयी लेकिन वहां से भी अब तक राहत नहीं मिली है. हाईकोर्ट ने केस तो स्वीकार किया लेकिन अब तक कैट के आदेश पर स्थगन नहीं दिया है. इधर दूसरी ओर बड़ी समस्या यह सामने आयी कि कैट गये अभ्यार्थियों ने 10.09.2025 को दिये गये पैनल रद्द करने के आदेश नहीं मानने पर अवमानना याचिका दायर कर दी है. इससे कार्मिक अफसरों के परेशानी और बेचैनी बढ़ गयी है.

    CKP DIVISION : कार्मिक का कर्मकांड, तीन माह में बदला Crew Controllers का पोस्टिंग आर्डर, … घोटाला या प्रक्रियागत चूक?

    कहां हुआ खेल, कैसे फंसा मामला 

    पूर्व मध्य रेलवे के कार्मिक विभाग ने इस चयन प्रक्रिया में शुरू से गड़बड़झाला किया. बताया जाता है कि रेलवे बोर्ड की गाइड लाइन से बाहर जाकर (1:5) की जगह (1:7) अभ्यर्थियों को मुख्य लिखित परीक्षा के लिए बुलावा भेज दिया था. यही गोलमाल हुआ. कहा जाता है कि दो खास अभ्यर्थियों के चयन के लिए यह पूरा खेल रचा गया था. इस तरह अन्तिम चयन में चुनिंदा दो अभ्यार्थी समेत कुल 13 का चयन हुआ और अंतिम सूची जारी कर दी गयी. हालांकि यह पूरा मामला तब उलझ गया जब मुख्य परीक्षा के बाद मौखिक परीक्षा में शामिल दो अभ्यर्थियों का चयन नहीं हो सका. चयन नहीं होने वाले दोनों अभ्यार्थियों का आरोप था कि विस्तारित अनुपात वाली विसंगति के कारण ही उनका चयन नहीं हो सका और उन्होंने यह बात कार्मिक अधिकारियों के संज्ञान में लाया लेकिन रेल प्रशासन मौन साधे रहा.

    मजबूर दोनों अभ्यार्थी कैट/पटना (Central Administrative Tribunal, Patna) पहुंच गये और चयन प्रक्रिया को चुनौती दी. सुनवाई के दौरान रेल प्रशासन ने CAT में तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर पेश करने की कोशिश की लेकिन CAT ने दूध का दूध और पानी का पानी कर गलत ढंग से चयनित अधिकारी के नामों तक का उल्लेख कर दिया. इस तरह कैट ने दिनांक 10.09.2025 के अपने आदेश में रेलवे द्वारा प्रकाशित पूरे पैनेल को रद्द करते हुए तीन माह में नया पैनेल बनाने का आदेश जारी कर दिया. अब यही आदेश कार्मिक के अफसरों के लिए गले की घंटी बन गया है. महकमे में चर्चा है कि अगर कार्मिक ने नियमानुसार वर्णित 1:5 के अनुपात का पालन किया होता तो यह स्थिति ही उत्पन्न नहीं होती. क्योंकि तब न तो अतिरिक्त अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में सम्मिलित हो पाते और न ही उनका अंतिम रूप से चयन परेशानी का कारण बनता.

     

    भूल सुधार की जगह बदले की कार्रवाई तो नहीं !

    कैट की अवमानना की कारवाई से फिलहाल कार्मिक विभाग के अधिकारी परेशान है. ऐसे में भूल सुधार कर नया वास्तविक पैनल बनाने की जगह कुल 13 लोगों को पदोन्नति छीनकर पूर्व के पद पर भेजने की नोटिस दिये जाने को बदले की कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा. यहां सवाल यह भी उठाया जा रहा है कि दो गलत पदोन्नति वालों की जगह पैनेल के सभी लोगों को नोटिस भेजने के पीछे इनकी मंशा क्या होगी ?

    आखिर रेल प्रशासन इस मामले में जिम्मेदार लोगों की भूमिका की जांच क्यों नहीं करता, जिन्होंने नियमों से बाहर जाकर 1: 5 की जगह 1:7 के अनुपात में मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को अवसर दिया. फिलहाल ECR में प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी (PCPO) के पद पर सुरेश चंद्र श्रीवास्तव पदस्थापित हैं. अब देखना है कि कैट के आदेश के आलोक में ECR का कार्मिक विभाग अपनी गलती को सुधार की दिशा में आगे बढ़ता है या इस कलंक की बेदी पर  13 अभियंताओं के पदोन्नति की बलि ले लेगा. क्रमश : 

    रेलहंट का प्रयास है कि सच रेल प्रशासन के सामने आये. ऐसे में किसी को अपना पक्ष रखना है तो whatsapp 9905460502 पर भेज सकते है, पूरे सम्मान के साथ उसका संज्ञान लिया जायेगा. 

    13 ADENs Issued Notices ECR HindiNews BreakingNews INDIAN RAIL IndianRailways PATNA CAT Promotion Cancellation railway board RAILWAY NEWS इंडियन रेलवे न्यूज भारतीय रेल रेलवे की खबरें रेलवे न्‍यूज रेलवे विजिलेंस
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleJHARKHAND : आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस में ब्रेक बाइंडिंग से दो बार लगी आग, यात्रियों में अफरा-तफरी
    Next Article ECR पीएफए के नये फरमान से अधीनस्त बेचैन, नया आदेश सिस्टम की कंट्रोलिंग या किला बचाने के छटपटाहट!
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल न्यूज

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    समाज-संस्कृति

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026
    Latest Posts

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026

    राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

    October 10, 2026

    असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group