जिनेवा बुलेटिन. अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के 114वें अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन का उद्घाटन 1 जून 2026 को प्रातः 11:00 बजे संयुक्त राष्ट्र (UN) के सम्मेलन कक्ष, जिनेवा में हुआ. सम्मेलन में 187 देशों से लगभग 5,000 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं, जिनमें श्रमिक, नियोक्ता, सरकारों के प्रतिनिधि तथा पर्यवेक्षक के रूप में अंतर्राष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) के प्रतिनिधि शामिल हैं.
आईएलओ के महानिदेशक श्री गिल्बर्ट एफ. होंगबो ने “कार्य की बदलती दुनिया” विषय पर अपनी सामान्य सर्वेक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत की. अपनी रिपोर्ट में उन्होंने विश्व के विभिन्न देशों में श्रमिकों की दयनीय स्थिति, संगठन की स्वतंत्रता (Freedom of Association), सामाजिक संवाद की कमी तथा कमजोर त्रिपक्षीय तंत्र (Tripartite Mechanism) के कारण उत्पन्न चुनौतियों को रेखांकित किया.
उन्होंने प्रगति के लिए गुणवत्तापूर्ण रोजगार की आवश्यकता पर बल दिया तथा सरकारों और नियोक्ताओं से श्रम को केवल एक वस्तु (Commodity) के रूप में न देखने की अपील की. सम्मेलन के एजेंडा के आधार पर चार समितियों का गठन किया गया है. सभी समितियों की बैठकें आज से प्रारंभ हो गई हैं.
उद्घाटन सत्र में भारत की ओर से शामिल प्रतिनिधि
श्री अरिंदम बागची, राजदूत एवं स्थायी मिशन प्रमुख (PMI)
श्रीमती जोस हेल्था, प्रथम सचिव, PMI जिनेवा
श्री चमन लाल गुलेरिया, निदेशक
श्री प्रशांत बैजल, उपनिदेशक, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार
श्री आलोक बी. श्रीराम, अखिल भारतीय नियोक्ता संगठन (Employer Delegate)
श्री अतुल सोबती, SCOPE एवं गवर्निंग बॉडी सदस्य
श्री बी. सुरेंद्रन, भारतीय मजदूर संघ (BMS) – श्रमिक प्रतिनिधि
डॉ. विराट जायसवाल, NFITU
श्रीमती मनजीत आहलूवालिया, HMS
ये होंगी चार समितियां
श्रम मानकों के अनुप्रयोग (Application of Standards)
प्लेटफॉर्म अर्थव्यवस्था (Platform Economy)
लैंगिक समानता (Gender Equality)
सामाजिक संवाद एवं त्रिपक्षीय व्यवस्था (Social Dialogue and Tripartism)
भारत की ओर से पांच श्रमिक प्रतिनिधि
बी. सुरेंद्रन, अखिल भारतीय संगठन सचिव, BMS — प्रतिनिधि (Delegate)
एस. मल्लेशम, अखिल भारतीय अध्यक्ष, BMS
डॉ. विराट जायसवाल, महासचिव, NFITU
चन्द्रशेखर, महासचिव, AITUC, उत्तर प्रदेश
श्रीमती मनजीत आहलूवालिया, महासचिव, ITDC कर्मचारी संघ (HMS) — सलाहकार (Advisor)
- TATANAGAR : 4 टन की पार्सल बोगी में 6 टन लोडिंग की पुष्टि, पार्सल घोटाले पर क्यों मौन हैं CKP DRM! - June 18, 2026
- RANCHI : रेलवे ट्रैक पर कटा मिला RPF जवान का शव, तीन दिन पहले हुई थी पोस्टिंग, सवालों में घिरी मौत! - June 18, 2026
- CRIS की तकनीक चूक या TTE की ‘सेंधमारी’! मास्टर चार्ट में कन्फर्म होने के बाद भी RAC यात्रियों को नहीं मिला ‘बर्थ’ - June 18, 2026


















































































