- मौर्य एक्सप्रेस, भुवनेश्वर-धनबाद एक्सप्रेस, एवं जयनगर- राउरकेला एक्सप्रेस का ठहराव बानो स्टेशन पर देने की मांग
- बाना होकर जाने वाली ट्रेनों को भी पकड़ने के लिए यात्रियों को रांची या राउरकेला तक जाना पड़ता है, इसे लेकर नाराजगी
DHANBAD. बानो रेलवे स्टेशन में महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों एवं जनप्रतिनिधियों ने दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल के मंडल रेल प्रबंधक के नाम स्टेशन प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा है. लोगों का कहना है कि मौर्य एक्सप्रेस, भुवनेश्वर-धनबाद एक्सप्रेस, एवं जयनगर- राउरकेला एक्सप्रेस का ठहराव बानो स्टेशन पर दिया जाये.
लोगों की मांग है कि बानो स्टेशन प्रखंड के जंगल एवं पहाड़ों से घिरा जनजातीय बहुल और पिछड़ा क्षेत्र है, यहां के लोगों को शिक्षा, रोजगार एवं इलाज के
लिए बाहर जाना पड़ता है. मरीजों को इलाज के लिए वेल्लोर ले जाना होता है. ऐसे में ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से यात्रियों को दूर जाकर ट्रेन पकड़ना पड़ता है जो मरीजों के लिए तो काफी परेशानी दायक हो जाता है.
इसके अलावा छात्र-छात्राएं विशाखापट्टनम, चेन्नई, कोटा, बेंगलुरु एवं भुवनेश्वर जैसे शहरों में पढ़ाई कर रहे हैं. उन्हें दूर-दराज के शहरों की यात्रा करनी पड़ती है. यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए रांची या राउरकेला जाना पड़ता है, जबकि कई महत्वपूर्ण ट्रेनें बानो स्टेशन से होकर ही गुजरती हैं, लेकिन ठहराव नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी होती है.
लोगों ने रेल प्रशासन को चेताया है कि अगर उनकी मांगों पर सार्थक विचार नहीं किया गया और 15 जून तक रेलवे ने इस दिशा में निर्णय नहीं लिया तो वह रेल चक्का जाम तक करने को मजबूर हो सकते हैं. रेल प्रशासन को दिये गये पत्र में कहा गया है कि क्षेत्रवासियों ने जनजातीय क्षेत्र की उपेक्षा को लेकर काफी नाराजगी है. वह लोग 15 जून 2026 तक निर्णय का इंतजार करेंगे. ट्रेनों के ठहराव को लेकर सकारात्मक निर्णय इस दाैरान नहीं लिया गया, तो 19 जून 2026 को सुबह 8 बजे से लोकतांत्रिक तरीके के साथ रेल चक्का जाम किया जायेगा.
- पूर्व मध्य रेलवे में ‘सुल्तान मिर्ज़ा’ राज? ट्रांसफर-पोस्टिंग के खेल और सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट में सुस्ती पर उठे सवाल - June 28, 2026
- चतरा में खूनी संघर्ष: रेलवे साइडिंग में वर्चस्व को लेकर दो गुट भिड़े, प्रमुख पति समेत 10 घायल, सड़क जाम - June 28, 2026
- दुःखद समाचार : भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक शुक्ला की धर्मपत्नी का निधन, शोक की लहर - June 27, 2026





















































































