Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, October 17
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » ECR : दानापुर डिवीजन कार्यालय में दंगल, DSTE ने कक्ष में OS को पीटा, फटे कपड़ों में बाहर निकले!
    बोर्ड/जोन

    ECR : दानापुर डिवीजन कार्यालय में दंगल, DSTE ने कक्ष में OS को पीटा, फटे कपड़ों में बाहर निकले!

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMay 18, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • कार्यालय अधीक्षक प्रणय कुमार दो माह में होने वाले हैं सेवानिवृत्त  

    PATNA. पूर्व मध्य रेलवे का दानापुर डिवीजनल कार्यालय में सोमवार की दोपहर तब अफरा-तफरी मच गयी जब  DSTE कक्ष से फटे कपड़ों में हांफते और बड़बड़ाते कार्यालय अधीक्षक (OS) , प्रणय कुमार बाहर निकले. फटे कपड़े इस बात की गवाही दे रहे थे कि DSTE कक्ष के भीतर कुछ तो हुआ है. हालांकि बाद ओएस ने मौके पर पहुंचे रेलकर्मियों को बताया कि DSTE रंजीत कुमार भास्कर ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और हाथापाई के साथ उनकी पिटाई भी की है. उनकी पिटाई एक ठेकेदार के सामने की गयी है.

    यहां यह बताना  जरूरी है कि संकेत एवं दूरसंचार विभाग, दानापुर के कार्यालय अधीक्षक प्रणय कुमार दो माह बाद ही रिटायर होने वाले हैं. ऐसे में सवाल यह उठ खड़ा हुआ है कि आखिर क्या ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न हो गयी कि डिवीजन स्तर का एक बड़ा अधिकारी अपने ही ओएस की पिटाई जैसी हरकत करने पर उतर आया? आखिर कार्य व्यवहार में रेलवे के अफसरों में ऐसी उग्रता क्यों उत्पन्न हो रही है? कहा जा रहा है कि रंजीत कुमार भास्कर ओएस को अपने आफिस में बुलाकर संवेदक जितेन्द्र कुमार सिंह के सामने ही निविदा के वेरियेशन को लेकर पूछताछ कर रहे थे.

    इस दौरान वेरियेशन के बिंदुओं को लेकर संवेदक के सामने ही उन्होंने ओएस पर अपशब्दों का प्रयोग किया. इसका विरोध ओएस प्रणय कुमार ने किया. इस बात पर दोनों में बहस शुरू हो गयी. इस दौरान डीएसटीई आक्राेश में आ गये और आपा खो दिया. इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई हुई. हालांकि ओएस का फटे पकड़ों में कमरे से बाहर निकलना यह परिलक्षित करता है कि कक्ष में झड़प से अधिक कुछ हुआ है!

    घटना के बाद डीएसटीई और ओएस दोनों विवाद पर कानूनी सलाह लेने की तैयारी में जुट गये है. अब तक इस मामले में दानापुर डीआरएम की ओर से कोई हस्तक्षेप नहीं किया गया है अलबत्ता दानापुर मंडल के वरीय मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है और वह इसकी जांच के बाद यथाचित कार्रवाई करेंगे ताकि कार्यालय में अनुशासन बना रहे. इस मामले में अब तक डीएसटीई का पक्ष सामने नहीं आया है.

    रेलहंट का प्रयास है कि सच रेल प्रशासन के सामने आये. ऐसे में किसी को अपना पक्ष रखना है तो whatsapp 9905460502 पर भेज सकते है, पूरे सम्मान के साथ उसका संज्ञान लिया जायेगा. 

    Beats OS Danapur Divisional DSTE Office ECR HindiNews BreakingNews His Chamber INDIAN RAIL IndianRailways railway board RAILWAY NEWS RAILWAY SAFTY Torn Clothes इंडियन रेलवे न्यूज भारतीय रेल रेलवे की खबरें रेलवे न्‍यूज रेलवे विजिलेंस
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleरेलवे बोर्ड ने कैडर रिस्ट्रक्चरिंग को दी स्वीकृति, प्वाइंट्समैन को लेवल 5 तक मिलेगा प्रमोशन, आदेश जारी
    Next Article SER GM अनिल कुमार जैन ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल से की मुलाकात, रेलवे योजनाओं की दी जानकारी
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल न्यूज

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    समाज-संस्कृति

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026
    बोर्ड/जोन

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026
    Latest Posts

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026

    राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

    October 10, 2026

    असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group