Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यूनियन

BHOPAL : रेलवे में 30,000 पद समाप्त करने का प्रस्ताव, विरोध में PMRKP का प्रदर्शन

BHOPAL. रेलवे के लगभग 30,000 अहम पदों को खत्म करने के प्रस्ताव का विरोध शुरू हो गया है. पश्चिम मध्य रेलवे कर्मचारी परिषद (PMRKP) ने मंडल कार्यालय पर कड़ी धूप में काला बैच लगाकर रेलवे बोर्ड के प्रस्ताव का विरोध दर्ज कराया. इसके लिए शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया.

परिषद ने इस निर्णय को रेल कर्मचारियों, श्रमिक वर्ग एवं देश के युवाओं के भविष्य के खिलाफ बताया है. परिषद का कहना है कि इस प्रकार के निर्णय से रेलवे की कार्यक्षमता प्रभावित होगी तथा कर्मचारियों पर अतिरिक्त कार्यभार बढ़ेगा.

परिषद के पदाधिकारियों ने आंदोलन को पूर्णतः लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण बताया है. उनका कहना था कि प्रशासन कर्मचारियों की जायज मांगों  पर संवेदनशीलता के साथ विचार करे.

इस अवसर पर परिषद के महामंत्री शिशिर रिछारिया, जोनल सहायक महामंत्री अरुण सिंह, भोपाल मंडल प्रभारी जे.बी.एस. त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष विवेक पुरोहित, मंडल सचिव भरत पटेल, मीडिया प्रभारी मुकेश अवस्थी, मंडल कोषाध्यक्ष सुभाष जामदाड़े, दयाशंकर चौबे, राज चौकसे, रामबिलास चौहान, राजेश पासवान कोच फैक्ट्री से अरुण सिंह, रविन्द्र कुमार, गणेश सोनवाने, जगदीश साहू, पंकज गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

भारतीय रेलवे में 30 हजार पदों के सरेंडर के प्रस्ताव पर उबाल, UMRKS ने आगरा में जताया विरोध, रेलवे बोर्ड को भेजा अल्टीमेटम

परिषद की प्रमुख मांगें

  • रेलवे बोर्ड द्वारा पद समाप्त करने के प्रस्ताव को तत्काल वापस लिया जाए
  • रिक्त पदों पर शीघ्र नियमित नियुक्तियां की जाएं
  • रेल कर्मचारियों के अधिकारों एवं श्रमिक हितों की रक्षा सुनिश्चित की जाए

Press release

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

NEW DELHI. भारतीय रेलवे में अपनी सेवाएं पूरी कर 30 जून को सेवानिवृत्त (Retire) होने वाले कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...