Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Friday, October 23
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » रेलमंत्री का दावा – 52 सप्ताह में होंगे 52 सुधार, यहां – साहब के घर में ड्यूटी बजा रहे हेल्पर-टेक्नीशियन
    रेलहंट स्पेशल

    रेलमंत्री का दावा – 52 सप्ताह में होंगे 52 सुधार, यहां – साहब के घर में ड्यूटी बजा रहे हेल्पर-टेक्नीशियन

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMay 31, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    फाेटो AI जेनरेटेड
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • ECR के सिर्फ दानापुर मंडल में अधिकारियों के आवास पर सेवाएं दे रहे 150 से अधिक कर्मचारी 

    PATNA. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने साल की शुरुआत में 52 सप्ताह 52 सुधार का नारा दिया था. तब ऐसा प्रतीत हुआ कि टेक्नोक्रेट एवं ब्यूरोक्रेट रेलमंत्री रेलवे में संचालित कमियों को दूर करने को लेकर गंभीर है और आने वाले सप्ताहों में ऐसा कुछ दिखेगा जो प्रबंधन से लेकर जमीनी स्तर पर बड़े बदलाव की पृष्टभूमि बनेगा.

    हालांकि सप्ताह दर सप्ताह सुधार के दावों के विपरीत ऐसा कोई बड़ा परिवर्तन रेलवे की व्यवस्था में नहीं हुआ जो आम यात्रियों अथवा रेलकर्मियों को राहत दिलाने वाला अहसास दे सके. रेलमंत्री की घोषणा के 20 सप्ताह बीत चुके है लेकिन रेलवे में अफसरों की मनमानी चरम पर है.

    हम बात कर रहे है रेलवे में सरेंडर हो रहे पदों के बीच श्रम शक्ति के दुरुपयोग की जो मूल स्थल से अलग अधिकारियों के आवासों पर लगाये जा रहे हैं. कर्मचारियों की कमी दिखाकर एक ओर कार्य निजीकरण के हवाले किये जा रहे तो दूसरी ओर रेलकर्मियों का इस्तेमाल धड़ल्ले से घरेलू कार्य में किये जाने की बातें सामने आ रही है.

    ECR : दानापुर डिवीजन कार्यालय में दंगल, DSTE ने कक्ष में OS को पीटा, फटे कपड़ों में बाहर निकले!

    पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल में “माल महाराज का, मिर्ज़ा खेले होली” वाली कहावत लगभग हर एक बड़ा अधिकारी चरितार्थ कर रहा है. हालांकि इनमें दो कदम आगे निकल गये हैं दानापुर मंडल के मंडल विधुत अभियंता (सामान्य) फैयाज हसन. वह विधुत विभाग (सामान्य) के प्रभारी की भूमिका में हैं. हालांकि लगभग हर बड़ा अधिकारी अपने यहां रेलकर्मियों की सेवा ले रहा है लेकिन कुछ अधिकारियों ने तो इसमें रिकार्ड ही तोड़ डाला है. जिनके यहां 7-9 रेलकर्मी घरेलू कार्यों में लगाये गये है.

    कहां तो यहां तक जा रहा कि सेफ्टी कैटेगरी में भी फेलियर ‌के लिए मैनपावर की कमी बतायी जाती है लेकिन डिवीजन में लगभग 150 -170 तक कर्मचारियों की सेवा अधिकारी अपने घरों में ले रहे. सूत्रों की माने तो दानापुर मंडल के मंडल विधुत अभियंता (सामान्य) के आवास पर हेल्पर-टेक्नीशियन तक ड्यूटी बजा रहे है. इनमें कुछ नाम सामने आये है जिनकी सेवा मूल स्थान पर नहीं ली जा रही है.

    इनमें नसीम, टेक्निशियन 1, रहमान, टेक्निशियन 1, बी के वर्मा, टेक्निशियन 1, राकेश शर्मा, हेल्पर, प्रेम सागर, हेल्पर, विराट, हेल्पर, अमित, हेल्पर शामिल है. कहां जाता है कि अगर इनके मोबाइल का मोबाइल लोकेशन निकाला जाये तो स्थिति सहज रूप से सामने आ सकती है.

    ECR : दानापुर के चर्चित सीनियर डीएफएम रहे ‘हसन’ की निर्माण संगठन में पोस्टिंग, “FA&CAO/CON” बनाये गये

    सूत्रों का कहना है कि इन लोगों ने पिछले 6 माह या उससे अधिक में रेलवे का कोई काम नहीं किया है. ऐसे में इस बात की पूरी जांच करायी जानी चाहिए कि इनकी ड्यूटी कब-कब कहां लगायी और इन्हें द्वारा कहां -कहां कार्य संपादित किया गया. इन कर्मचारियों के फेलियर अटेंड रिकार्ड काे भी खंगालने से बड़ा सच सामने आ सकता है.

    यह तो रही एक अधिकारी की बात, डिवीजन के इंजीनियरिंग से लेकर दूसरे विभागों की जांच हो तो बड़ी संख्या में कर्मचारियों के दुरुपयोग का खुलासा हो सकता है. यह 09 जनवरी 2026 को रेलमंत्री के उस दावों की हवा निकाल रहा है जिसमें उन्होंने 52 सप्ताह 52 सुधार की बात कही थी.

    जारी…

    रेलहंट का प्रयास है कि सच रेल प्रशासन के सामने आये. ऐसे में किसी को अपना पक्ष रखना है तो whatsapp 9905460502 पर भेज सकते है, पूरे सम्मान के साथ उसका संज्ञान लिया जायेगा. 

    'Sahib's' Residence 52 Reforms in 52 Weeks Helpers and Technicians HindiNews BreakingNews INDIAN RAIL IndianRailways Performing Duties railway board Railway Minister RAILWAY NEWS RAILWAY SAFTY इंडियन रेलवे न्यूज भारतीय रेल रेलवे की खबरें रेलवे न्‍यूज रेलवे विजिलेंस
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleRPF में TMM ने बढ़ाया तापमान, ASC के बयान से अवैध वेंडिंग की खुली पोल, CIB टीम पहुंची राउरकेला
    Next Article बानो रेलवे स्टेशन पर तीन ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर रक्षा राज्य मंत्री से मिले भाजपा नेता
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    बोर्ड/जोन

    रेलवे में स्वच्छता क्रांति: चेयरमैन सतीश कुमार ने नई दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों संग की सीधी बात, 20 ‘स्वच्छाग्रही’ सम्मानित

    October 23, 2026
    गपशप

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026
    रेल यात्री

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026
    Latest Posts

    रेलवे में स्वच्छता क्रांति: चेयरमैन सतीश कुमार ने नई दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों संग की सीधी बात, 20 ‘स्वच्छाग्रही’ सम्मानित

    October 23, 2026

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group