Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

मीडिया

ECR : Vande Bharat Train में सीट के लिए सौंदेबाजी कर रहा TTE सस्पेंड, वीडियो वायरल होने पर एक्शन

  • 750 रुपये के किराये के बदले 380 रुपये में यात्रा कराने की गारंटी दे रहे थे 

PATNA. देश की प्रीमियम ट्रेनों में शामिल वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्री को सीट आवंटित करने के एवज में मोल-भाव करना एक TTE को महंगा साबित हुआ है. कहा जा रहा है कि ट्रेन के भीतर यात्री से सौंदेबाजी करने का वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे ने आरोपी टीटीई को सस्पेंड कर दिया है. रेलवे की यह कड़ी कार्रवाई वायरल वीडियो और यात्रियों की गंभीर टिप्पणी के बाद की गयी है.

सोशल मीडिया एक्स पर घटना का वीडियो सामने आया है. इसमें टीटीई यात्री से बातें कर रहा है. यात्री को वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रा करनी थी जिसका आधिकारिक किराया 700 रुपये था. टीटीई ने यात्री को मात्र 380 रुपये में सीट देने का ऑफर दिया. वीडियो में वह खुद स्वीकार करते दिख रहे हैं कि यह अलाउड नहीं है, लेकिन फिर भी वह ऐसा कर सकते हैं. वायरल वीडियो में टीटीई का नाम पीके मिश्रा दिख रहा है.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने उसे डीआरएम दानापुर व सोनपुर को टैग किया. भ्रष्टाचार के स्पष्ट प्रमाण के बाद रेलवे ने टीटीई के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की है. दानापुर सीनियर डीसीएम ने टीटीई को सस्पेंड कर दिया. यही नहीं मामले की जांच की जा रही है.  इसकी जानकारी दानापुर डीआरएम ने दी है.

घटना पटना से लखनऊ के गोमतीनगर के बीच चलने वाली 22345 वंदे भारत एक्सप्रेस की है. वीडियो में यात्री TTE को बताता है कि वो 3 लोग है और उन्हें बनारस तक जाना है. वीडियो में, TTE कहते सुनाई दे रहे हैं कि वह 380 रुपये में सीट का प्रबंध कर सकते हैं. इस ट्रेन में यात्रा का आधिकारिक किराया लगभग 700 रुपये है. इस तरह टीटीई 750 रुपये किराये वाले टिकट की जगह मात्र 380 रुपये में यात्रा कराने की गारंटी दे रहे हैं.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...