AHMEDABAD. मंडल रेल प्रबंधक, अहमदाबाद की मौजूदगी में सेव अर्थ और राज यश NGO के सहयोग से गर्मी में पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए इकोफ्रेंडली मिट्टी के कुंड का वितरण किया गया. इस मौके पर मंडल रेल प्रबंधक, अहमदाबाद वेद प्रकाश, सीनियर डीपीओ सिद्धार्थ समेत कई अधिकारी और एनजीओ के प्रतिनिधि उपस्थित थे.
डीआरएम वेद प्रकाश ने इस मौके पर कहा कि भीषण गर्मी में जब हमारे ये नन्हें गगनचारी मित्र प्यास से व्याकुल होते हैं, तब पानी की एक बूंद भी उनके लिए जीवनदान बन जाती है।. उनकी चहचहाहट ही प्रकृति का सबसे मधुर संगीत है, और इसे बचाना हम सबका कर्तव्य है.
कार्यक्रम में सीनियर डीपीओ ने भी मिट्टी के जलकुंड वितरित किया. ADRM श्रीमती मंजू मीणा, ADRM विकास गढ़वाल, सीनियर डीईएन, सीनियर डीएसटी, सीनियर डीएमएम, सीनियर पीआरओ समेत डीआरएम ऑफिस के अन्य अधिकारी और रेल कर्मचारियों ने इसमें सहभागिता निभायी.
इस मौके पर संजय सूर्यबली ने बताया कि यह छोटा सा प्रयास, सैकड़ों नन्हीं जिंदगियां बचा सकता है. लोग गर्मी अपनी छत या बालकनी पर एक मिट्टी का बर्तन जरूर रखें. यह जानकारी सेव अर्थ-राज यश की संध्या यादव ने बयान जारी कर दी.
- रायपुर रेल मंडल में CBI का छापा, भिलाई PP यार्ड में देर रात तक चली कार्रवाई - August 14, 2026
- पार्सल एक्सप्रेस से ₹6 करोड़ का अवैध तांबा और एल्युमिनियम जब्त, बिना वैद्य चालान के कैसे हुआ लोड ! - August 13, 2026
- रेलवे का हाई-टेक ‘वार रूम’: एआई तकनीक से हो रही देश के प्रमुख स्टेशनों और ट्रेनों की लाइव निगरानी - August 13, 2026
















































































