KOL/NDLS. चक्रधरपुर के सीनियर डीएससी पी. शंकर कुट्टी का तबादला कर दिया गया है. उन्हें चितरंजन लोकोमोटिव वर्क्स (CLW) में भेजा गया है. इसके साथ ही ए नवीन प्रसथ को चक्रधरपुर का नया डीएससी बनाया गया है. ए. नवीन प्रसाथ वर्तमान में दक्षिण रेलवे के पालघाट मंडल में डीएससी के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें काफी सख्त मिजाज का माना जाता है. चक्रधरपुर रेलमंडल में सीबीआई की दबिश और भ्रष्टाचार के बढ़ते मामलों के बीच किसी सख्त कमांडेंट के पदस्थापना की चर्चा लंबे समय से चल रही थी.
हालांकि इन तबादलों में निवर्तमान कमांडेंट पी शंकर कुट्टी को किसी डिवीजन में नहीं भेजा गया है बल्कि उनकी पदस्थापना चितरंजन लोकोमोटिव वर्क्स (CLW) में की गयी है. इसे शंटिंग पद ही माना जाता है. इसकी संभावना रेलहंट ने पहले ही जतायी थी. चक्रधरपुर रेलमंडल लंबे समय से डीजी आरपीएफ के निशाने पर था. ऐसे में चक्रधरपुर रेल मंडल में सीनियर डीएससी के पद को अस्थायी रूप से डाउनग्रेड कर ए. नवीन प्रसथ की पदस्थापना को नये नजरिये से देखा जा रहा है.
राउरकेला : एक साल में ही चलता किये गये RPF ASC अग्निदेव प्रसाद, रेलहंट ने पहले ही दिया था संकेत
गौरतलब है कि चक्रधरपुर रेल मंडल भारतीय रेलवे के महत्वपूर्ण और जटिल रेल मंडलों में से एक माना जाता है. यहां रेलवे सुरक्षा, अपराध, तस्करी, रेल संपत्ति की चोरी और यात्रियों से जुड़ी घटनाएं अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. ऐसे में इतने बड़े रेल मंडल में वरीय आरपीएफ पदाधिकारी की जगह पद को डाउनग्रेड कर अधिकारी की नियुक्ति को लेकर सवाल उठाये जा रहे.
सीनियर कमांडेंट और कमांडेंट के तबादलों की सूची

- SECR : घूसखोर रेलवे IRSME अफसर के पास मिला 77 लाख कैश और सोने का अंबार, उठा ले गयी CBI - August 15, 2026
- रेलवे में सीबीआई की कार्रवाई जारी, अब बीकानेर में 48 करोड़ के टेंडर बिल के बदले 1.20 लाख रिश्वत लेते सेक्शन ऑफिसर समेत 2 गिरफ्तार - August 15, 2026
- IRCTC भर्ती 2026 : बिना परीक्षा रेलवे में पाएं ₹35,000 की नौकरी, टूरिज्म मॉनिटर पदों पर वॉक-इन इंटरव्यू से होगा सेलेक्शन - August 15, 2026















































































