Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Thursday, November 5
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » SE RAILWAY के अपर मुख्य स्वास्थ्य निदेशक डॉ. बिजय नारायण झा को दक्षिण कोरिया में मिला FACC सम्मान
    समाज-संस्कृति

    SE RAILWAY के अपर मुख्य स्वास्थ्य निदेशक डॉ. बिजय नारायण झा को दक्षिण कोरिया में मिला FACC सम्मान

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskApril 30, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    KOLKATA. दक्षिण पूर्व रेलवे के अपर मुख्य स्वास्थ्य निदेशकऔर हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. बिजय नारायण झा को दक्षिण कोरिया के ग्योंगजू में आयोजित एक भव्य समारोह में फेलो ऑफ अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी (FACC) से सम्मानित किया गया. FACC अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी द्वारा विश्वभर के चिकित्सकों को हृदय चिकित्सा, रोगी सेवा और अनुसंधान में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाने वाला प्रतिष्ठित सम्मान है.

    डॉ बीएन झा फिलहाल दक्षिण पूर्व रेलवे केंद्रीय अस्पताल, गार्डनरीच, कोलकाता अपर मुख्य स्वास्थ्य निदेशक हैं. उन्हें यह सम्मान कॉलेज के दीक्षांत समारोह में दिया गया. डॉ. बिजय नारायण झा, एमबीबीएस (ऑनर्स), गोल्ड मेडलिस्ट, एमडी (मेडिसिन), डिप कार्ड (लंदन) हैं.

    शपथ ग्रहण समारोह का नेतृत्व डॉ. रोक्साना मेहरान, एमडी, FACC, अध्यक्ष, अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी ने किया, जिन्होंने विभिन्न देशों के 20 नए फेलो को संबोधित करते हुए वैश्विक स्तर पर उच्चतम हृदयरोग सेवा और अनुसंधान के मानकों को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया. इस मौके पर डॉ. झा के साथ उनकी पत्नी डॉ. मीनू झा, स्त्री रोग विशेषज्ञ, और बेटी डॉ. आस्था झा, ऑन्कोलॉजी पीजीटी भी उपस्थित थीं.

    दक्षिण कोरिया से लौटने पर दक्षिण पूर्व रेलवे के चिकित्सा विभाग की ओर से प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. अंजना मल्होत्रा के नेतृत्व में डॉ. झा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और उन्हें इस विशेष उपलब्धि पर बधाई दी गयी. सहयोगियों ने डॉ झा को को भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं भी दी.

    हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. झा इससे पहले FICP – फेलो, इंडियन कॉलेज ऑफ फिजिशियंस (2017), FIAE – फेलो, इंडियन एकेडमी ऑफ इकोकार्डियोग्राफी (2019), और FCSI – फेलो, कार्डियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (2024) से भी सम्मानित हो चुके हैं.

    इस मौके पर आभार व्यक्त करते हुए डॉ. बी.एन. झा ने कहा, “मैं इस सम्मान से अभिभूत हूँ. यह पहचान मेरे रोगियों, मेरे परिवार और द.पू. रेलवे चिकित्सा बिरादरी की है जिन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया है.  मैं सहानुभूति, साक्ष्य-आधारित देखभाल और निरंतर अनुसंधान के साथ रोगियों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध हूँ. ”

    Additional Chief Health Director Dr. Bijay Narayan Jha FACC honor SE RAILWAY South Korea
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleIRSTMU का 8वें CPC को लेकर 52 बिंदुओं पर दिया गया सुझाव रेलवे बोर्ड को भेजा गया
    Next Article रेलवे लोको पायलट की बेटी श्रीप्रिया ने बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम, परिवार और विद्यालय का मान बढ़ाया
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    समाज-संस्कृति

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026
    समाज-संस्कृति

    World Heart Day 2026: Health camp and awareness program organized at SER Garden Reach Hospital

    September 29, 2026
    समाज-संस्कृति

    ADITYAPUR: भक्ति और उल्लास के साथ विश्वकर्मा पूजा महोत्सव, भगवान विश्वकर्मा के चरणों में सुरक्षित रेल परिचालन की प्रार्थना

    September 18, 2026
    Latest Posts

    आगरा AOM आत्महत्या मामले में निशाने पर आये SR DOM, रेलवे बोर्ड लेगा एक्शन!, जाने क्या है प्रताड़ना से ‘VRS’ तक की कहानी

    November 4, 2026

    RPF के नये DG ने संभाली कमान, दानापुर इंस्पेक्टर प्रदीप बरनवाल पर गिरी गाज, IPF संजीव कुमार को प्रभार

    November 3, 2026

    JHANSI DIVITION में मान्यता प्राप्त यूनियनों की तानाशाही या अवैध वसूली! चंदा कटौती पर रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा

    November 3, 2026

    भारतीय रेलवे मजदूर संघ (BRMS) ने लॉन्च की मासिक ई-पत्रिका, संगठन संवाद और कर्मचारी हितों को मिलेगी नई मजबूती

    November 2, 2026

    आगरा DRM ऑफिस में संदिग्ध हालत में मिला AOM का शव, परिवार ने लगाया मानसिक प्रताड़ना के आरोप

    November 2, 2026

    CKP DIVISION: रेलवे लीज जमीन अतिक्रमण के विवादों में घिरे IOW/LAND उपेंद्र कुमार सिंह हटाए गए, MDDTI भेजे गए, अशोक कुमार होंगे नये SSE

    November 1, 2026

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर काे आज रवाना करेंगे पीएम मोदी, वाराणसी से दिल्ली तक महिला क्रू-सदस्यों के हाथों में होगी कमान

    October 31, 2026

    डेढ़ साल बाद भी ज्यादातर लोकोमोटिव्स में नहीं लग सका FSD और टूल बॉक्स, लोको पायलटों का संघर्ष जारी

    October 31, 2026

    ₹69,000 न्यूनतम वेतन, 8वें वेतन आयोग से बड़ी उम्मीद या सिर्फ कागजी छलावा! रेलकर्मी उठा रहे सवाल

    October 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group