Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

मीडिया

Reel बनाने का ऐसा नशा की रेलवे ट्रैक पर लेट गया नाबालिग, ऊपर से निकल गयी ट्रेन, सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना वायरल वीडियो

ओडिशा के बोलांगीर जिले में पूर्णापानी और झारमुंडा रेलवे स्टेशनों के बीच शूट किया गया वीडियो, दो नाबालिग 

Bhuvaneshvar. (Addiction to making reels) वीडियो Reel बनाने का नशा इन दिनों युवाओं से आगे बढ़कर नाबालिग बच्चों तक पर इस कदर सवार हो गया है वह उसके परिणाम तक की नहीं सोच रहे. सोशल मीडिया में इन दिनों एक वायरल वीडियो चर्चा का विषय बन गया है जिसमें चौंकाने वाला नजारा रोंगटे खड़े कर रहा है. वीडियो क्लिप में एक नाबालिग रेलवे पटरी पर पत्थरों के बीच लेटा होता है और उसके दोस्त उसकी वीडियो बना रहे होते हैं. इस दौरान ऊपर से ट्रेन निकल जाती है.

वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने ही आरपीएफ ने एक्शन लिया और तीन नाबालिगों को हिरासत में ले लिया है. यह मामला ओडिशा के बोलांगीर जिले में पूर्णापानी और झारमुंडा रेलवे स्टेशनों के बीच शूट किया गया था. इसमें देखा जा सकता है कि किस तरह नाबालिग पटरियों के नीचे दो स्लैब के बीच लेटा हुआ है. इस दौरान ट्रेन का हॉर्न सुनकर वह उठ जाता है और ताली बजाने के बाद फिर से लेट जाता है. इस बीच ट्रेन हॉर्न देती हुई ऊपर से गुजर रही है. ट्रेन के गुजरने के बाद वह दोस्त के उठकर जश्न मना रहा है.

वाकया 30 सेकंड का है जिसमें वीडियो देखकर लोग दम साधे यह देख रहे हैं कि ट्रेन पटरियों से होकर गुजर रही है और नाबालिग लेटा हुआ है. 52 सेकंड के इस वीडियो फुटेज को @TeluguScribe नाम के X हैंडल से लोड किया गया है. जिसे 47 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. हालांकि यूजर्स इसे लाइक करने के साथ कमेंट भी दे रहे. कई यूजर्स ने लिखा कि ‘इतनी कम उम्र में आखिर इस लड़के में इतनी हिम्मत कहां से आई?’ तो वही कई लोग इस बच्चे पर एक्शन की मांग कर रहे हैं, ताकी आइंदा वह ऐसी गलती न करें.

आरपीएफ ने दो किशोरों के खिलाफ दर्ज किया मामला 

ओडिशा के बोलांगीर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद कार्रवाई करते हुए दो लड़कों उम्र क्रमश: 12 और 15 साल के खिलाफ मामला दर्ज किया है. नाबालिगों को माता-पिता के साथ बोलांगीर स्थित आरपीएफ पोस्ट लाया गया. नाबालिगों के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 153, 145(ख) और 147 के तहत मामला दर्ज किया गया है. किशोर न्याय अधिनियम के तहत आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है. दोनों पूर्णापानी स्टेशन के पास रहते हैं. वीडियो में 12 वर्षीय लड़का रेलवे ट्रैक पर लेटा है जबकि 15 वर्षीय लड़का मोबाइल पर वीडियो शूट कर ‘रील’ बनाता दिख रहा है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

बड़ा सवाल : कोर्ट के सुनवाई चलने के दौरान रेलवे ने कैसे ले लिया दोबारा तबादले का निर्णय  MURADABAD. रेलवे बोर्ड ने शनिवार को...

न्यूज हंट

आरपीएफ की चयन प्रणाली सवालों के घेरे में, बड़ा सवाल – क्या विभाग के पास कोई योग्य अफसर नहीं ! अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार...

खुला मंच/विचार

जमशेदपुर प्रभात खबर में समाचार संपादक की भूमिका निभा चुके हैं लेखक व पत्रकार नीरज मिश्रा     महाकुंभ के 48 दिनों की सामाजिक विविधता...

रेल यात्री

भारतीय संविधान के धारा 24 (समानता का अधिकार) और धारा 21 (जीवन का अधिकार) के उल्लंघन का दावा   MUMBAI. रेलवे की ‘नो रिफंड’ पॉलिसी...