Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

SER GM अनिल कुमार जैन ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल से की मुलाकात, रेलवे योजनाओं की दी जानकारी

RANCHI. दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मंगलवार को रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुलाकात की. उनके साथ रांची डीआरएम करुणानिधि सिंह भी मौजूद रहे. इस मुलाकात में जीएम ने मुख्यमंत्री के साथ राज्य के रेल नेटवर्क, यात्री सुविधा और रेलवे की परियोजनाओं पर बात की.  रेलवे जीएम ने इस दौरान राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से भी रांची स्थित लोक भवन में मुलाकात की.

जीएम ने यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने, रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, प्रतीक्षालय और डिजिटल सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में चल रहे कार्यों से मुख्यमंत्री और राज्यपाल को अवगत कराया. उन्होंने राज्य में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं और भविष्य की परियोजनाओं की जानकारी भी सीएम हेमंत को दी.

इस दौरान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य आबादी और यात्रियों की जरूरतों को देखते हुए रेल सेवाओं के विस्तार की जरूरत बतायी. कहा कि झारखंड खनिज संपदा और औद्योगिक गतिविधियों के लिहाज से देश के महत्वपूर्ण राज्यों में शामिल है, इसलिए यहां मजबूत और आधुनिक रेल नेटवर्क का विकास जरूरी है.

मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न जिलों को रेल संपर्क से जोड़ने, नई ट्रेनें चलाने और लंबित रेल परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने की जरूरत बतायी. उन्होंने कहा कि रेलवे नेटवर्क मजबूत होने से न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि व्यापार, उद्योग और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा.

इस दौरान जीएम ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार के सहयोग से झारखंड में रेल अवसंरचना को और मजबूत बनाने की दिशा में तेजी से कार्य किया जाएगा. उन्होंने बताया कि रेलवे यात्रियों की सुविधा और माल परिवहन व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए कई योजनाओं पर काम कर रहा है. इस दौरान रांची की सीनियर डीसीएम श्रेया सिंह भी मौजूद थी.

रांची से मुंबई के बीच प्रतिदिन रेल सेवा शुरू करें रेलवे : गंगवार 

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड में लंबे समय से लंबित रेल परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने की आवश्यकता पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि राज्य के कई क्षेत्रों में रेल संपर्क को मजबूत करने की जरूरत है, जिससे आम लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिल सके और राज्य के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास को भी गति मिले.

उन्होंने जीएम से कहा कि रांची से मुंबई के बीच प्रतिदिन रेल सेवा शुरू करने की आवश्यकता है. कहा कि झारखंड से बड़ी संख्या में लोग रोजगार, व्यापार, शिक्षा और अन्य कार्यों के लिए मुंबई की यात्रा करते हैं. वर्तमान में सीमित रेल सेवाओं के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. ऐसे में नियमित दैनिक ट्रेन सेवा शुरू होने से हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी.

इसके अलावा राज्यपाल ने रांची से नई दिल्ली के लिए अतिरिक्त ट्रेन सेवा उपलब्ध कराने को कहा. राज्यपाल ने रांची-लखनऊ रेल सेवा को शीघ्र प्रारंभ करने काे कहा. उनका कहना था कि उत्तर प्रदेश और झारखंड के बीच बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है, इसलिए इस रेल सेवा के शुरू होने से दोनों राज्यों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...