Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, October 18
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » RPF में TMM ने बढ़ाया तापमान, ASC के बयान से अवैध वेंडिंग की खुली पोल, CIB टीम पहुंची राउरकेला
    आरपीएफ-जीआरपी

    RPF में TMM ने बढ़ाया तापमान, ASC के बयान से अवैध वेंडिंग की खुली पोल, CIB टीम पहुंची राउरकेला

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMay 31, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    पूर्व ASC अग्निदेव प्रसाद और राउरकेला प्रभारी कमलेश समादार
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • डीजी सोनाली मिश्रा तक पहुंची शिकायतों ने चक्रधरपुर का गिराया ग्राफ, राउरकेला समेत कई प्रभारी निशाने पर

    KOLKATA/NDLS. आरपीएफ में स्थानांतरण और पदस्थापना को लेकर हलचल तेज है. रेलवे सुरक्षा बल में एक बार फिर ट्रांसफर और पोस्टिंग की प्रक्रिया TMM (ट्रांसफर मैनेजमेंट मॉड्यूल) सिस्टम के तहत होने वाली है. डीजी सोनाली मिश्रा का स्पष्ट निर्देश है कि स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो और इसमें किसी प्रकार का कोई भ्रष्टाचार या बाहरी हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

    सूत्रों की माने तो आगामी 4 जून तक टीएमएम के आधार पर स्थानांतरण और पदस्थापना की सूची जारी हो सकती है. इसमें अब चंद दिन ही शेष हैं. यही कारण है कि देशभर में आरपीएफ इंस्पेक्टर से लेकर जवानों की धड़कने तेज हैं. हालांकि इसे लेकर सबसे अधिक हलचल दक्षिण पूर्व रेलवे में देखी जा रही है क्योंकि डीजी सोनाली मिश्रा के सीधे निशाने पर SER जोन ही है, जो सीबीआई की छापेमारी के बाद भ्रष्टाचार के मामलों का लेकर लगातार सुर्खियों में रहा है. इसने चक्रधरपुर डिवीजन का ग्राफ नीचे गिराया और इसका असर सीनियर कमांडेंट पी शंकर कुट्टी के तबादले पर भी दिखा.

    राउरकेला : एक साल में ही चलता किये गये RPF ASC अग्निदेव प्रसाद, रेलहंट ने पहले ही दिया था संकेत

    ऐसा माना जा रहा है कि TMM के तबादलों में डिवीजन के कुछ RPF पोस्ट प्रभारियों पर भी गाज गिर सकती है. क्योंकि डीजी कार्यालय तक लगातार कुछ स्टेशनों पर अवैध गतिविधियों की शिकायतें पहुंच रही है. इसमें अवैध वेंडिंग, रेलवे टिकट की कालाबाजारी, स्क्रैप टाल, गांजा तस्करी, रेलवे संपत्ति की चोरियां समेत दूसरे अनियमितताएं शामिल हैं. अवैध वेंडिंग तो पूरे जोन में लगभग हर स्टेशन और सभी सेक्शन पर ट्रेनों में चल रही है लेकिन इसके एक खास पैटर्न को लेकर राउरकेला खास तौर पर चर्चा में आता रहा है.

    आलम यह है कि बीते दिनों तबादला आदेश जारी होने के बाद भी पूर्व ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद को बकायदा प्रेस कॉफ्रेेंस कर मीडिया के सामने अवैध वेंडिंग को लेकर स्थिति स्पष्ट करनी पड़ी. पूर्व ASC/ROU ने माना कि स्टेशन और ट्रेनों में अवैध वेंडिंग चल रही और लोग पकड़े भी जाते है लेकिन ये लोग फिर से जुर्माना देकर उसी कार्य में उतर जाते हैं. उन्होंने यह भी सफाई दी कि अवैध वेंडरों से आरपीएफ का कोई तालमेल नहीं होता है. आरपीएफ सीमित संसाधन में बेहतर रिजल्ट दे रही है. फिलहाल राउरकेला आरपीएफ प्रभारी इंस्पेक्टर कमलेश समादार हैं.

    हालांकि कमलेश समादार का तीन साल का कार्यकाल यहां पूरा नहीं हुआ है लेकिन पिछले एक वर्ष के दौरान उनके खिलाफ शिकायतों की लंबी सूची डीजी और आईजी कार्यालय तक पहुंची है. ऐसी ही कुछ हाल झारसुगुड़ा प्रभारी योगेंद्र कुमार का भी है. यह TMM ऐसे लोगों के लिए खतरे की घंटी बन गया है. सूत्र बताते हैं कि संभावित एक्शन से बचने के लिए ये प्रभारी लगातार आला अधिकारियों के संपर्क में हैं. उधर अवैध वेंडिंग और अनियमितताओं की मिल रही शिकायतों पर जांच करने कोलकाता से सीआईबी की टीम के राउरकेला पहुंचने की खबर है.

    RPF के चक्ररधरपुर कमांडेंट पी शंकर कुट्टी भेजे गये CLW, ए नवीन प्रसथ होंगे नये DSC

    हालांकि आरपीएफ के लोग ही सीआईबी और आईवीजी टीम को RPF का सफेद हाथी करार देने लगे हैं. विभागीय हलकों में ही इस बात की चर्चा होती रही है है कि आरपीएफ के खुफिया विंग के पास बीते सालों में उपलब्धि के नाम पर भी कुछ भी दिखाने को नहीं है. अलबत्ता छोड़ी-मोटी कार्रवाई को अंजाम देकर यह टीम अपना कार्यकाल पूरा कर रही है. ऐसे में राउरकेला से लेकर झारसुगुड़ा तक स्टेशन और ट्रेनों में अवैध वेंडिंग को लेकर कोई बड़ा एक्शन इस यह टीम करेगी यह देखने वाली बात होगी?

    फिलहाल नजरें 4 जून के आसपास जारी होने वाली सूची पर टिकी है. देखना दिलचस्प होगा कि इस बार टीएमएम सिस्टम की पारदर्शिता भारी पड़ती है या फिर कुछ अधिकारियों की अंदरूनी जुगलबंदी अपना असर दिखाती है. हालांकि लोग आरपीएफ डिजी सोनाली मिश्रा से यह उम्मीद कर रहे है कि अवैध धंधों में संलिप्त लोगों पर कार्रवाई कर वह भ्रष्टाचार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जरूर दिखायेंगी.

    सफर जारी है …

    SER : आरपीएफ आईजी व कमांडेंट तो बदले पर नहीं बदला सिस्टम, सफेद हाथी बनकर रह गये IVG-CIB-SIB इंस्पेक्टर    

    ASC's Statement CIB Team Illegal Vending Racket rourkela RPF TMMs
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleSER की मान्यता प्राप्त यूनियन SERMU ने महाप्रबंधक को थमाया शिकायतों का पुलिंदा, कहा – अवैध कब्जा मुक्त हो रेलवे कॉलाेनियां
    Next Article रेलमंत्री का दावा – 52 सप्ताह में होंगे 52 सुधार, यहां – साहब के घर में ड्यूटी बजा रहे हेल्पर-टेक्नीशियन
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    आरपीएफ-जीआरपी

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026
    आरपीएफ-जीआरपी

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026
    आरपीएफ-जीआरपी

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026
    Latest Posts

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group