PAKISTAN : पाकिस्तान में जैकोबाबाद के पास बुधवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हुआ. पेशावर से क्वेटा जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन एक जोरदार विस्फोट की चपेट में आ गई, जिससे ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से उतर गए. यह हादसा सदर थाना क्षेत्र के बोलान पंप इलाके में हुआ.
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रेलवे ट्रैक पर शक्तिशाली विस्फोट किया गया, जिससे ट्रैक पर लगभग तीन फुट गहरा गड्ढा बन गया. इस धमाके से रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है. हालांकि, राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
स्थानीय पुलिस और राहत टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और स्थिति को नियंत्रित किया. घटनास्थल की घेराबंदी कर दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों की जांच शुरू कर दी गई है.
कुछ सूत्रों ने दावा किया है कि इस विस्फोट में विदेशी खुफिया एजेंसियों का हाथ हो सकता है, हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पाकिस्तान रेलवे ने ट्रैक की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है और हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं. मार्च 2025 में इसी जाफर एक्सप्रेस को बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने हाईजैक कर लिया था. लगातार हो रही घटनाओं ने इस रूट पर सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है. स्थानीय लोगों और यात्रियों में दहशत का माहौल बना हुआ है.
- चलती ट्रेन से जिंदगी-मौत के बीच लटका यात्री, रेलकर्मी महेश परमार की दौड़कर बचाई जान! - September 1, 2026
- ओडिशा : दो लोको पायलटों (Loco pilots) में खूनी संघर्ष, एक की मौत-दूसरा गंभीर, बंद कमरे में लहूलुहान मिले दोनों - September 1, 2026
- दिल्ली से पटना 4 घंटे 41 मिनट में पहुंचाने की तैयारी, 1000 KM की दूरी पर दौड़ेगी ‘बुलेट ट्रेन’! - September 1, 2026




















































































