Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, October 17
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » KOLKATA : SER मुख्यालय गार्डेनरिच में टॉय ट्रेन थीम वाला पंडाल रहा आकर्षण का केंद्र, मिले तीन पुरस्कार
    समाज-संस्कृति

    KOLKATA : SER मुख्यालय गार्डेनरिच में टॉय ट्रेन थीम वाला पंडाल रहा आकर्षण का केंद्र, मिले तीन पुरस्कार

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskOctober 3, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे का मॉडल बना, पूजा कमेटी ने 79वें साल पर किया भव्य आयोजन 
    • जीएम अनिल कुमार मिश्रा ने किया था उदघाटन, हर दिन हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम 

    KOLKATA. दक्षिण पूर्व रेलवे की गार्डेनरिच रेलवे कॉलोनी दुर्गा पूजा कमेटी ने इस साल अपना 79वां साल मनाया. इस बार यहां दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे की ट्रॉय ट्रेन (टॉय ट्रेन) की मॉडल वाला पंडाल आकर्षण का केंद्र बना. पूजा कमेटी के मुख्य संरक्षण रेलवे महाप्रबंधक (जीएम) अनिल कुमार मिश्रा ने महापंचमी के दिन पंडाल का उद्घाटन किया. उनके साथ सर्वो की अध्यक्षा प्रीति मिश्रा, एजीएम सौमित्र मुजुमदार के अलावा दूसरे पदाधिकारी शामिल रहे.

    दुर्गापूजा का आयोजन दक्षिण पूर्व रेलवे गार्डेनरिच मुख्यालय के संघ मित्रा विद्यालय ग्राउंड में किया गया. गार्डेनरीच अस्पताल के अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा निदेशक और कमेटी के महासचिव डॉ बीएन झा ने बताया कि पूजा के दौरान हर दिन हर दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये. इसके अलावा महानवमी पर जागरण और विजयादशर्मी पर सिंदूर खेला मां दुर्गा से भावनात्मक पल का गवाह बना.

    डॉ झा ने बताया कि एसईआर पूजा समिति को डीडी बांग्ला के सर्वश्रेष्ठ तीन पंडाल का पुरस्कार इस साल मिला है. इससे पहले न्यू बंगाल ऑनलाइन ट्रॉफी और प्रथम सर्वश्रेष्ठ के लिए पीटीवी ट्रॉफी भी पूजा कमेटी को मिल चुकी है. इस बार का मुख्य आकर्षण टॉय ट्रेन, सुरंग, रेलवे, रोपवे थीम वाला एक अनोखा पंडाल था. इसमें गंगा का उद्गम स्थल हिमालय पर्वत और उसके ऊपर भगवान शिव को विराजमान दर्शाया गया था. पूजा के दौरान लगातार सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए. इसमें चित्रकला, शंखनाद, दुनुची नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन शामिल था.

    सचिव डॉ बी एन झा ने कार्यक्रमों के आयोजन में सहयोग के लिए सभी अधिकारी, रेलकर्मियों के अलावा डीडी बांग्ला, न्यू बंगाल टीवी, पीटीवी आदि का आभार जताया और कहा कि सामूहिक प्रयास से इस बार भी पूजा आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव से हुआ जिसमें कमेटी को पुरस्कार भी मिले.

    देश के सभी परिवार में सुख शांति आये, सभी रेलकर्मी परिवार को समृद्धि मिले : जीएम  

    दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने पूजा पंडाल के उद्घाटन करते हुए कहा कि यह दुर्गा पूजा मंडप की 79वीं वर्षगांठ है. हर साल दक्षिण पूर्व रेलवे के अधिकारी और उनके परिवार के सदस्य बड़े उत्साह के साथ यह आयोजन करते हैं.

    इस बार पंडाल की थीम शानदार है और यहां टॉय ट्रेन रेलवे की गति को दर्शाती है. इस मॉडल को बनाने वाले आयोजक और स्वयंसेवक बधाई के पात्र हैं. जीएम अनिल कुमार मिश्रा ने रेलकर्मियों को बधाई दी और कामना की कि मां दुर्गा सभी रेलकर्मियों व परिवार को समृद्धि दें और भारतीय परिवारों में सुख शांति आये.

    GM congratulates SER SER: Darjeeling Himalayan Railway themed pandal at Gardenrich wins three awards SOUTH EASTERN RAILWAY The Troy train themed pandal was the centre of attraction.
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleUttar Pradesh : इटावा में कालका एक्सप्रेस से फर्जी लोको पायलट गिरफ्तार, आईडी कार्ड और दस्तावेज मिले
    Next Article ECR : सोनपुर रेलवे स्टेशन पर इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आकर डिप्टी चीफ कंट्रोलर की मौत
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    समाज-संस्कृति

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026
    रेल यात्री

    TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

    October 4, 2026
    बोर्ड/जोन

    दक्षिण पूर्व रेलवे: बारबिल-बोलानीखदान दोहरीकरण परियोजना के लिए मिले 122 करोड़, लौह अयस्क परिवहन में आयेगी तेजी

    September 29, 2026
    Latest Posts

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026

    राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

    October 10, 2026

    असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group