- SER मुख्यालय जीएम सभागार में ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी की वार्षिक मीटिंग आयोजित
KOLKATA. दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने माना कि समस्याएं है और उनका समाधान भी किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि रेल और कर्मचारियों के हित से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा. जीएम दक्षिण पूर्व रेलवे ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ के पदाधिकरियों को संबोधित कर रहे थे.
महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन की अध्यक्षता में SER मुख्यालय गार्डनरिच स्थित जीएम सभागार में आयोजित ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी कमेटी के पदाधिकरियों के साथ वार्षिक बैठक में जीएम ने रेलकर्मियों की जुड़े कई मुद्दों पर बेबाकी से बात की. इस बैठक में संघ के महासचिव कृष्ण मोहन प्रसाद के नेतृत्व में कमेटी के सदस्यों ने लंबित समस्याओं को जीएम के सामने रखा.
ओबीसी संगठन ने मंडल एवं क्षेत्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त यूनियन की तरह प्रेम मीटिंग की तरह सुविधाओं की मांग की. इस मौके पर संघ ने संरक्षा से जुड़े खाली पदों को अविलंब भरने, SER मुख्यालय, आद्रा, खड़गपुर, रांची एवं चक्रधरपुर डिवीजन के रेलवे अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी के साथ ही स्वास्थ्य जांच उपकरणों की तत्काल उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया.
मीटिंग में रेलवे कर्मचारियो क़े लंबित टीए, ओटी एवं सीटीए का भुगतान सुनिश्चित कराने, जर्जर रेलवे आवासों को तोड़कर उनकी जगह बहुमंजिले आवास बनाने, सरडेगा में रेलवे आवासों का प्राथमिकता के आधार पर निर्माण करने, रेलवे कालोनियों में डब्ल्यूएचओ के मानक की तरह 24 घंटे शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित कराने, आद्रा के नॉर्थ एवं साउथ सेटलमेंट को जोड़ने के लिए एलएचएस का निर्माण कराने, कर्मचारियों को संरक्षा साधन एवं उपकरण उपलब्ध कराने की मांग उठायी गयी.
संघ ने रेलवे आवासों में बिजली बिल और मीटर रीडिंग पर भी सवाल उठाया. चक्रधरपुर के समस्त रेलवे मंडलों में अलग से ओबीसी सेल का निर्माण करने, बिना किसी व्यवधान के आवेदन की तिथि से हाउस रेंट अलाउंस का भुगतान करने, रनिंग कर्मचारियों का न्यूनतम ड्यूटी नौ घंटा एवं विशेष परिस्थिति में 11 घंटा कराने, टिकट चेकिंग समेत पासिंग कर्मचारियों को संरक्षा एवं प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण देने, जोन की सभी ट्रेनों के इंजन को एफएसडी एवं कवच से जोड़ने की मांग भी रखी गयी.
दक्षिण पूर्व रेलवे के सभी रेलवे सुरक्षा बलों के बैरकों को रहने योग्य सुविधायुक्त बनाने, आद्रा एवं चक्रधरपुर रेलवे मंडल में स्थापित जीडीएसडी सामग्री भंडारण केंद्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सीसीटीवी कैमरा लगाने, रेलवे के द्वारा गुड्स एंड सर्विस संबंधी सामग्रियों के खरीद करने हेतु ऑनलाइन फंड मैनेजमेंट बजट सिस्टम को लागू करने का प्रस्ताव भी संघ ने जीएम को दिया.
बैठक में शामिल अधिकारी
बैठक का संचालन मुख्य कार्मिक अधिकारी (आईआर) ने किया. इसमें प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी, उप महाप्रबंधक (सामान्य), प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक, प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक, प्रधान मुख्य अभियंता, प्रधान मुख्य विद्युत अभियंता, प्रधान मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता, प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, प्रधान वित्त सहायक, प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, प्रधान मुख्य यांत्रिक अभियंता सम्मिलित थे.
बैठक में शामिल यूनियन नेता
ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ की ओर से अध्यक्ष पी वेंकट राव, कार्यकारी अध्यक्ष डी सूर्यनारायना, सहायक महासचिव गणेश प्रसाद शिवहारे, धर्मेंद्र कुमार, केपी महतो, पी पापा राव, बीएन प्रसाद, संगठन सचिव संतोष आनंद, एच रवि कुमार, सुनील कुमार, कुंदन दीक्षित, ट्रेजर मनोज कुमार गौड़, ऑडिटर अर्जुन साहू, उपाध्यक्ष खड़गपुर वर्कशॉप कमलेश ठाकुर, टाटा रनिंग ब्रांच सचिव आशीष गुप्ता, रांची मंडल ट्रेजरर संजय चौरसिया आदि शामिल हुए.


















































































