JAMSHEDPUR. श्रीप्रिया ने कक्षा दस की आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक96.8% हासिल कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह उपलब्धि उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि उनके पूरे कोलहान और लोयोला विद्यालय के लिए भी गर्व का विषय है.
इस विशेष अवसर पर श्रीप्रिया की सफलता का श्रेय उनके परिवार के निरंतर समर्थन को दिया जा रहा है. उनके दादा, *श्री भूषण सिंह, जो एक पूर्व सैनिक हैं और देश की सेवा कर चुके हैं, उनकी अनुशासन और मेहनत की सीख ने श्रीप्रिया को हमेशा प्रेरित किया है. उनकी दादी, श्रीमती गायत्री देवी, के प्यार और आशीर्वाद ने भी उनके मनोबल को ऊंचा रखा.
श्रीप्रिया के पिता लोको पायलट मुकेश सिंह ने उन्हें लगातार प्रोत्साहित किया तो माता, श्रीमती स्मृति सिंह में घर के माहौल को पढ़ाई के लिए अनुकूल बनाए रखा और उनकी ज़रूरत का ख्याल रखा.
श्रीप्रिया ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने परिवार और शिक्षकों को दिया है. उन्होंने कहा, “मेरे दादा जी की बातें, मेरे माता-पिता का सहयोग और मेरे शिक्षकों का मार्गदर्शन ही मेरी इस सफलता का कारण है। मुझे बहुत खुशी है कि मैं अपने परिवार का नाम रोशन कर सकी हूँ और आगे भी मेहनत करूँगी.
विद्यालय प्रबंधन ने भी श्रीप्रिया को उनकी इस बड़ी उपलब्धि पर बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है. लोयोला विद्यालय प्रबंधन ने श्रीप्रीया को उसके ऐतिहासिक सफलता पर विशेष बधाई दिया है.
- पुनीत जीवन ने चार घंटे में जुटाया 70 यूनिट रक्त, रक्तदाताओं को किया गया सम्मानित - June 16, 2026
- मुरैना में ‘आग की अफवाह’ ने ली 4 की जान, उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आए - June 14, 2026
- Sonpur Division : दस्तावेज सत्यापन के नाम पर हो रहा रेलकर्मियों का उत्पीड़न !, DRM से गुहार - June 11, 2026


















































































