Vadodara. वडोदरा मंडल की ऑपरेटिंग विभाग की टीम ने डीआरएम कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट जीत लिया है. प्रतापनगर में माधव राव सिंधिया स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्युत विभाग की टीम को 7 विकेट से हराकर डीआरएम कप पर कब्ज़ा किया.
पश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल के जनसम्पर्क अधिकारी अनुभव सक्सेना द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 08 जनवरी से 20 जनवरी तक आयोजित इस टूर्नामेंट में वडोदरा मंडल के विभिन्न विभागों की कुल 16 टीमों ने खेल भावना के साथ भाग लिया. प्रतियोगिता का फाइनल मैच विद्युत(ट्रैक्शन)विभाग एवं ऑपरेटिंग विभाग की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें ऑपरेटिंग विभाग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की और “डीआरएम ट्रॉफी–2026” की चैम्पियन बनी.
ECR : PCEE आरके चौधरी के काम नहीं आयी दिल्ली की ‘गणेश परिक्रमा’!, SECR के लिए हुए रिलीज
वडोदरा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक एवं वडोदरा मंडल खेलकूद संघ के अध्यक्ष राजू भडके ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की और साथ ही टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मोमेंटो एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक राजू भडके ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि रेल कर्मियों को अपनी ड्यूटी के साथ-साथ खेलकूद गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए, जिससे वे स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहें.
इस प्रतियोगिता में सुरक्षा विभाग के मीठाभाई को बेस्ट बॉलर एवं ऑपरेटिंग विभाग के महेंद्र देसाई ने बेस्ट बैट्समैन का ख़िताब जीता. ऑपरेटिंग विभाग के कार्तिक को मैन ऑफ द सीरीज का ख़िताब दिया गया.
मंडल रेल प्रबंधक राजू भडके के मार्गदर्शन में वीडीएसए द्वारा इस टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया गया. कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक नीरज धमीजा, वीडीएसए के सचिव प्रदीप मीणा एवं विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे.
- पलामू में कोयला लदी मालगाड़ी के 11 वैगन बेपटरी, सोननगर-बरकाकाना रेलखंड पर परिचालन ठप - August 11, 2026
- चक्रधरपुर रेल मंडल में 23 और 30 अगस्त को लगेगी सेटलमेंट एवं EACG अदालत, 17 अगस्त तक करें आवेदन - August 11, 2026
- खुशखबरी : रेलवे कर्मचारियों के प्रमोशन का रास्ता साफ, अब 2 साल की सेवा शर्त में मिली बड़ी राहत - August 11, 2026
















































































