- वाराणसी से देवघर जा रही एक महिला यात्री ने X पर तस्वीरें शेयर कर लगाया आरोप
पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस की दही में कीड़ा पनपने की शिकायत को लेकर चल रही जांच अभी पूरी भी नहीं हुई कि वाराणसी से देवघर जा रही एक महिला यात्री ने प्रीमियम ट्रेनों में शामिल वंदे भारत एक्सप्रेस के खाने की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा कर दिया है. महिला यात्री का आरोप है कि ट्रेन में परोसा गया खाना खाने के बाद उन्हें गंभीर एलर्जी हो गई, जबकि उनके दो साल के बेटे को दस्त हो गए.
सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों और मेडिकल रिपोर्ट ने इस मामले को तूल दे दिया है. इस घटना ने एक बार फिर ट्रेन में मिलने वाले खाने की साफ-सफाई और सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. महिला ने बताया कि वह 27 मार्च को ट्रेन नंबर 22500 वंदे भारत एक्सप्रेस से वाराणसी से देवघर जा रही थीं और कोच E1 में सफर कर रही थीं. उन्होंने बताया कि जैसे ही उन्होंने ट्रेन में परोसा गया लंच खाया, कुछ ही देर में उनके होंठ सूज गए और शरीर में एलर्जी के लक्षण दिखने लगे.
जी न्यूज में प्रकाशित रिपोर्ट केअनुसार महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी हालत की तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उनके होंठ काफी सूजे हुए नजर आए. साथ ही डॉक्टर की पर्ची भी शेयर की, जिसमें इलाज का जिक्र था. महिला का कहना है कि अगर समय पर इलाज नहीं मिलता, तो हालत और बिगड़ सकती थी. महिला ने यह भी दावा किया कि उनके साथ यात्रा कर रहा उनका दो साल का बेटा भी इस खाने से बीमार हो गया. बच्चे को सफर के दौरान ही दस्त की शिकायत शुरू हो गई थी, जिससे वह काफी परेशान हो गया.
महिला ने बताया कि उन्होंने 24 घंटे के भीतर अस्पताल जाकर इलाज कराया, जिससे दोनों की हालत में सुधार हुआ. इसके अलावा उन्होंने ट्रेन में परोसे गए पीने के पानी पर भी सवाल उठाए और कहा कि उसका स्वाद असामान्य था. इस पूरे घटनाक्रम ने यात्रियों की सुरक्षा और खाने की गुणवत्ता को लेकर चिंता और बढ़ा दी है. इस पूरे मामले पर IRCTC ने सफाई देते हुए कहा कि उस दिन परोसे गए खाने की जांच की गई थी और वह पूरी तरह संतोषजनक पाया गया.
IRCTC ने X पर लिखा कि उसी दिन किसी अन्य यात्री से खाने की गुणवत्ता को लेकर कोई शिकायत नहीं मिली. हालांकि, महिला इस जवाब से संतुष्ट नहीं दिखीं और उन्होंने कहा कि भले ही बाकी कोई बीमार नहीं हुआ, लेकिन वह और उनका बेटा प्रभावित हुए हैं. बाद में IRCTC ने उनसे डायरेक्ट मैसेज के जरिए पूरी जानकारी मांगी और जांच का आश्वासन दिया. हाल के महीनों में ऐसे कई मामले सामने आने से रेलवे की फूड क्वालिटी पर सवाल लगातार गहराते जा रहे हैं.
- रेलवे अर्बन बैंक में रोजगार का बड़ा अवसर, शेयरधारकों और स्टाफ के आश्रितों के लिए ग्रुप ‘C’ के 35 पदों पर निकली भर्ती - September 15, 2026
- ECR : दानापुर मंडल का नया कारनामा, LP(P) का प्रमोशन रद्द, कैडर रिव्यू के नाम पर हुआ बड़ा खेल! - September 14, 2026
- ‘ट्रेन लेट हो तो क्या, माल तो टाइम पर पहुंचा!’, जाने …क्या है भारतीय रेलवे का ‘5.4% वृद्धि लोडिंग वाला कमाल’ - September 14, 2026



















































































