Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Thursday, October 1
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • रेल न्यूज
  • रेल यात्री
  • मीडिया
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
Home » राउरकेला : एक साल में ही चलता किये गये RPF ASC अग्निदेव प्रसाद, रेलहंट ने पहले ही दिया था संकेत
आरपीएफ-जीआरपी

राउरकेला : एक साल में ही चलता किये गये RPF ASC अग्निदेव प्रसाद, रेलहंट ने पहले ही दिया था संकेत

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMay 7, 2026
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG
  • ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के गुंटूर तबादला, एमके खान होंगे राउरकेला के नये ASC
  • IVG/RPF/SER की गतिविधियां भी संदिग्ध, कहीं जमकर जांच, कहीं जांच के नाम पर की खानापूर्ति 
  • झारसुगुड़ा में दिल खोलकर इंस्पेक्टर बांट रहे फर्जी रूप से TA, पहुंचने से पहले IVG भेज देती है सूचना
  • अप्रैल माह में बरपाली में रेल पटरी चोरी की बड़ी घटना को भी RPF ने PWI की मिलीभगत से दबा दिया       

CKP/KOLKATA. राउरकेला आरपीएफ विभाग में लंबे समय से चल रही विवादों और शिकायतों के बीच बड़ा प्रशासनिक बदलाव सामने आया है. राउरकेला आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त (ASC) अग्निदेव प्रसाद का तबादला जोन से बाहर आंध्र प्रदेश कर दिया गया है. उन्हें SCR (दक्षिण मध्य रेलवे) में ASC/Guntur बनाया गया है. उनके स्थान पर एमके खान को राउरकेला आरपीएफ का नया ASC नियुक्त किया गया है. वह अगले सप्ताह तक पदभार लेंगे.

राउरकेला ASC के रूप में अग्निदेव प्रसाद का कार्यकाल करीब एक वर्ष का रहा, लेकिन इस दौरान लगातार अनियमितताएं सामने आयी और आरपीएफ पर कई गंभीर आरोप लगे. आरोप है कि लगभग हर गंभीर मामले में ASC चुप्पी साधे रखे और न तो ठोस कार्रवाई की न ही उच्चाधिकारियों को कोई रिपोर्ट ही भेजी. आलम यह रहा कि विभागीय हलकों में उन्हें ‘धृतराष्ट्र’ की संज्ञा तक दी जाने लगी थी.

RPF के चक्ररधरपुर कमांडेंट पी शंकर कुट्टी भेजे गये CLW, ए नवीन प्रसथ होंगे नये DSC

रेलहंट ने 21 दिसंबर 2025 की रिपोर्ट में यह आशंका पहले ही जाहिर कर दी थी कि चक्रधरपुर रेलमंडल में भ्रष्टाचार के गंभीर मामलों को लेकर आरपीएफ डीजी के निशाने पर कमांडेंट है जबकि ASC की जिम्मेदारी भी तय की जा सकती है. इसके बाद से ही दोनों अधिकारियों पर गाज गिरने की आशंका जतायी जाने लगी थी. ASC के तबादले को इसी कड़ी का हिस्सा माना जा रहा है. अनुमान लगाया जा रहा है कि सीनियर कमांडेंट पी शंकर कुट्टी को भी कोई अहम पद नहीं देकर शंटिंग में भेजा जा सकता है. देखें रेलहंट की रिपोर्ट   

RPF DG भ्रष्टाचार को लेकर गंभीर, इंस्पेक्टर अरुण कुमार टोकस सस्पेंड, निशाने पर कमांडेंट, तय होगी ASC की जिम्मेदारी !

राउरकेला एएससी के कार्यकाल के महज पांच माह के भीतर दो आरपीएफ कांस्टेबल 9 मई 2025 को बिमलगढ़ आरपीएफ पाेस्ट के शंभू सिंह और 10 अक्टूबर 2025 को बंडामुंडा आरपीएफ पोस्ट के मोहम्मद असरार को सीबीआई ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था. इन घटनाओं ने विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे. इसके अलावा झारसुगुड़ा से राउरकेला तक ट्रेनों में अवैध वेंडिंग, रेलवे स्टेशन पर गांजा की तस्करी, तत्काल टिकट की कालाबाजारी जैसे मामले सामने आये लेकिन इन पर एएससी स्तर पर कभी कोई कार्रवाई नहीं की गयी. ये  शिकायतें लगातार डीजी सोनाली मिश्रा तक पहुंच रही थी. इसके बाद दिल्ली से आयी टीम ने मिली शिकायतों की स्वयं राउरकेला पहुंचकर जांच की.

सूत्रों के अनुसार, आरपीएफ की SER जोनल आईवीजी टीम की गतिविधियां भी बीते सालों में काफी संदिग्ध रही हैं. पिछले पांच माह से राउरकेला रेलवे स्टेशन पर आईबीजी की टीम ने लगातार दबिश दी. दिलचस्प है कि RPF IVG टीम जहां राउरकेला में हमेशा सक्रियता दिखायी देती रही वहीं झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन पर अवैध धंधों के मामले में उसकी सक्रियता नागण्य रही. (विस्तृत खबर शीघ्र) इन दोनों स्टेशनों पर अवैध गतिविधियों की जानकारी आरपीएफ आईजी अथवा डीजी सोनाली मिश्रा तक जिम्मेवार लोगों ने कभी सही तरीके से नहीं पहुंचायी.

DG/IG/RPF साहब… धन्य हैं आपके अफसर, आरोपी को बना दिया गवाह, जांच के नाम पर लीपापोती कर दे दी क्लीनचिट

IVG/RPF/SER ने हर बार झारसुगुड़ा में जांच के नाम पर खानापूर्ति की. बिना अवकाश ड्यूटी से गायब सब इंस्पेक्टर और जवान की ड्यूटी से गैरहाजिरी पकड़े जाने के बावजूद उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी. दिलचस्प है कि झारसुगुड़ा में कार्यालय में काम करने वाले लोगों काे भी पोस्ट प्रभारी इंस्पेक्टर योगेंद्र कुमार दिल खोलकर TA और नाइट पेट्रोलिंग के नाम पर भत्ता का भुगतान करा रहे है जबकि हकीकत में ये लोग नाइट पेट्रोलिंग करने जाते तक नहीं. सूत्रों की माने तो कार्यालय में काम करने वाले सीके सिंह और पूजा पाटिल के अलावा स्पेशल के रूप में फिरोज अहमद, विकेश यादव, लक्ष्मण यादव, सिकंदर कुमार को भी फर्जी ड्यूटी दिखाकर TA मद में लगातार बड़ी राशि का भुगतान कराया जा रहा है. यह क्रम लगातार जारी है जो जांच का विषय है.

बड़ी बात यह कि बीते कुछ माह में यहां से लगातार रेल की चोरी की घटनाएं हुई लेकिन उन मामलों को आरपीएफ ने पीडब्ल्यूआई से मिलीभगत कर दबा दिया है. अप्रैल में 9 से 10 के बीच बरपाली में रेल पटरी उड़ायी गयी जबकि केचुभाल में भी चार माह पहले बड़ी चोरी को अंजाम दिया गया था, जिसे दबा दिया गया. इन गंभीर मामलों पर कभी भी ASC रहते अग्निदेव प्रसाद ने गंभीरता नहीं दिखायी. रेलहंट इन मामलों की जल्द ही परत दर परत पड़ताल करने जा रहा है.

रेलहंट का प्रयास है कि सच रेल प्रशासन के सामने आये. ऐसे में किसी को अपना पक्ष रखना है तो whatsapp 9905460502 पर भेज सकते है, पूरे सम्मान के साथ उसका संज्ञान लिया जायेगा. 

Spread the love
Already Expressed Apprehensions CIB-SIB-IVG ckp division HindiNews BreakingNews INDIAN RAIL IndianRailways Just One Year RailHunt railway board RAILWAY NEWS RAILWAY SAFTY Rourkela RPF RPF ASC Agnidev Prasad Transferred इंडियन रेलवे न्यूज भारतीय रेल रेलवे की खबरें रेलवे न्‍यूज रेलवे विजिलेंस
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous ArticleDDU : ऑफिस में कर रहे थे काम-“रिस्क और हार्डशिप एलाउंस” का भी भुगतान, अब 09 ट्रैकमैनों से होगी ₹17.92 लाख की वसूली !
Next Article RPF के चक्ररधरपुर कमांडेंट पी शंकर कुट्टी भेजे गये CLW, ए नवीन प्रसथ होंगे नये DSC
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल यूनियन

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026
आरपीएफ-जीआरपी

बांदीकुई में राजस्थान ACB की स्ट्राइक: 10 हजार की घूस लेते रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार

September 30, 2026
जोन/बोर्ड/डिवीजन

रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: ट्रैक मेंटेनरों के कैडर मर्जर और प्रमोशन का नया फॉर्मूला, जानें किसे मिलेगा फायदा और कौन रहेगा वंचित

September 28, 2026
Latest Posts

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026

Varanasi: बरेका में ऑल इंडिया अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांव-पेंच से दिखाया दमखम

September 30, 2026

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026

बांदीकुई में राजस्थान ACB की स्ट्राइक: 10 हजार की घूस लेते रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार

September 30, 2026

ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

September 30, 2026

दक्षिण पूर्व रेलवे: बारबिल-बोलानीखदान दोहरीकरण परियोजना के लिए मिले 122 करोड़, लौह अयस्क परिवहन में आयेगी तेजी

September 29, 2026

World Heart Day 2026: Health camp and awareness program organized at SER Garden Reach Hospital

September 29, 2026

रेलवे में बड़े आंदोलन की आहट: 5 नवंबर को ‘टूल डाउन’ पर जा सकते हैं सिग्नल और टेलीकॉम कर्मचारी, ठप पड़ सकती हैं ट्रेनें

September 29, 2026

ECR के SDGM पंकज कुमार सिन्हा भेजे गये पश्चिम मध्य रेलवे, बनाये गये PCMM

September 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group