Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

आरपीएफ-जीआरपी

DHANBAD : सीबीआइ ने भोजूडीह में रेलवे जूनियर इंजीनियर को 10 हजार लेते पकड़ा, SERMU का पदाधिकारी है आरोपी जेई

SERMU के महासचिव के साथ आरोपी जेई रविंद्र कुमार (फाइल फोटो)
  • दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है रविंद्र कुमार 

DHANBAD. सीबीआइ की टीम ने भोजूडीह रेलवे जंक्शन के बंगलोपाड़ा स्थित इलेक्ट्रिकल कार्यालय में सोमवार की देर रात छापेमारी कर रेलवे के कनीय विद्युत अभियंता (जेई) रविंद्र कुमार को 10 हजार रुपये घूस लेते पकड़ा है. 15 दिन के अंतराल पर धनबाद डिवीजन के बाद आद्रा डिवीजन में  सीबीआई की यह पहली दूसरी कार्रवाई है. जेई पर आरोप है कि वह रेलवे ठेकेदार से विद्युत कनेक्शन देने की मांग पर रिश्वत ले रहा था. आरोपी जेई रविंद्र कुमार दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन (SERMU) में भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है.

ECR : धनबाद डीआरएम कार्यालय में CBI का छापा, SrDEE/G की गिरफ्तारी की खबर, जांच जारी

अब तक मिली जानकारी के अनुसार इलेक्ट्रिकल विभाग में बिल पास करने को लेकर रेलवे के किसी संवेदक ने रिश्वत मांगने की शिकायत सीबीआई से की गई थी. हालांकि सीबीआई अथवा रेलवे के किसी अधिकारी ने अब तक जेई के गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है. बताया जाता है कि छापेमारी सीबीआई की टीम ने विद्युत विभाग के कार्यलय के अलावे जूनियर इंजीनियर रविंद्र कुमार के बंगलोपाड़ा स्थित रेलवे आवास पर भी घंटों कागजात खंगाले है.

पोस्टिंग के बाद से एक ही स्थान पर सालों से पदस्थापित है रविंद्र कुमार

रेलवे के सूत्रों के अनुसार घूसखोरी के आरोप में पकड़ा गया विद्युत विभाग का जूनियन इंजीनियर रविंद्र कुमार दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन (SERMU) का पदाधिकारी है. वह भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है. कहां तो यहां तक जा रहा है कि पदस्थापना के बाद से ही दशकों से रविंद्र कुमार भोजूडीह में ही पदस्थापित रहा है. यूनियन का पदाधिकारी बनकर वह लगातार तबादलों से बचता रहा और करप्शन में संलिप्त रहा है.

रोटेशनल पॉलिसी का फेल होना भी भ्रष्टाचार को बढ़ने का बड़ा कारण बताया जाता है. अब सवाल यह उठता है कि कौन लोग हैं रोटेशन को नहीं देने देते ? कौन लोग इसके लिए जिम्मेदार है?  इसमें यूनियनों को भी अपनी भूमिका की समीक्षा करती चाहिए.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

कार्यालय अधीक्षक प्रणय कुमार दो माह में होने वाले हैं सेवानिवृत्त   PATNA. पूर्व मध्य रेलवे का दानापुर डिवीजनल कार्यालय में सोमवार की दोपहर तब...