Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

Goods train fell again in CKP DIV : बंडामुंडा यार्ड में रोल डाउन होकर पटरी से उतरी मालगाड़ी, राउरकेला हादसे से नहीं ली सबक

  • राउरकेला की तरह बंडामुंडा भी रोल्ड हुई मालगाड़ी की बोगियां 

CHAKRADHARPUR. चक्रधरपुर रेलमंडल में एक बार फिर से रेलवे का सिस्टम बेपटरी हो गया है. शुक्रवार को बंडामुंडा यार्ड में शंटिंग के दौरान एक मालगाड़ी की बोगियां रोल्ड होकर बेपटरी हो गयी. रेलमंडल में इसी माह राउरकेला में इसी तरह बड़ा हादसा हुआ था जिसकी परिणति बंडामुंडा में नजर आयी. 15 दिनों में एक और हादसे को रेलवे अधिकारी अब छुपाने में जुट गये हैं.

यह भी पढ़ें : आयरन ओर लोड मालगाड़ी की तीन बोगियां राजखरसावां स्टेशन के पास पटरी से उतरी, डाउन लाइन ठप

डैमेज कंट्रोल में जुटे स्थानीय अधिकारियों ने यह माना कि बंडामुंडा यार्ड में शुक्रवार को शंटिंग के दौरान मालगाड़ी बेपटरी हो गयी लेकिन विस्तृत जानकारी मंडल अधिकारियों से लेने की बात कही. बताया जाता हे कि मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए. दिलचस्प रहा कि दुर्घटना के बाद काफी गोपनीय तरीके से बेपटरी हुए डिब्बों को पटरी पर लाने का प्रयास किया गया.

यह भी पढ़ें :  चक्रधरपुर रेलमंडल में 24 घंटे में दूसरी दुर्घटना, बस्ती तक पहुंची डिरेल्ड मालगाड़ी की बोगी

हालांकि जानकारों का यह भी कहना है कि दुर्घटना के बाद कोई हुटर नहीं बजाया गया बल्कि मौखिक आदेश पर राहत टीम को लगाकर दुर्घटनाग्रस्त बोगियों को पटरी पर लाने का कार्य किया गया. इससे यह प्रतीत होता है कि घटना की रिपोर्ट जोनल अथवा रेलवे बोर्ड स्तर पर नहीं की गयी है. अब सवाल उठता है कि इस अभियान के दौरान कोई हादसा हो जाये तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेता ?

यह भी पढ़ें :  रेलवे जीएम ने माना ‘मिस मैनेजमेंट’, कहा – जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई, स्टेशन मास्टर का तबादला

बताया जा रहा है मालगाड़ी के चक्कों के नीचे स्कीट नहीं लगाये गये थे जो डिब्बों के रोल्ड होने व बेपटरी होने का कारण बने. यह राउरकेला मालगोदाम की घटना की तरह थी जहां मालगाड़ी रोल डाउन होकर मालगोदाम बस्ती में जा घुसी थी. हालांकि राउरकेला हादसे के बाद जीएम अनिल कुमार मिश्राा तक यहां पहुंच गये और आनन-फानन में कार्रवाई की गयी. हालांकि हादसे की सच्चाई तो जांच के बाद ही सामने आयेगी.

यह भी पढ़ें :  राउरकेला में फिर मालगाड़ी बेपटरी, चक्रधरपुर रेलमंडल में 24 घंटे में तीसरी दुर्घटना

हालांकि शुक्रवार को बंडामुंडा यार्ड में हुए हादसे को गोपनीय रखा गया. यहां तक की इसकी रिपोर्ट तक रेलवे बोर्ड के दुर्घटना सेल को नहीं भेजी गयी. यानी इसे छुपाने का भरसक प्रयाया किया गया. बंडामुंडा में रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का दौरा प्रस्तावित है. यही कारण है कि चक्रधरपुर रेल मंडल के अधिकारी फिलहाल कोई जोखिम नहीं लेना चाहते. बंडामुंडा रेलवे एआरएम समीर सौरभ ने दुर्घटना की बात मानी लेकिन यह भी कहा कि विस्तृत जानकारी रेलमंडल के अधिकारियों से ली जा सकती है.

यह भी पढ़ें : रेलवे का बड़ा एक्शन, शंटर बर्खास्त, डीटीआई समेत तीन निलंबित, आठ पर गिरी गाज!

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...