KOTA. रेलवे में रेल कर्मचारियों की सुरक्षा और उनके आपसी समन्वय पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कोटा-रामगंजमंडी रेल खंड के बीच मंगलवार की आधी रात को एक गंभीर मामला सामने आया है. इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा.
अमृतसर-मुंबई पश्चिम एक्सप्रेस डीलक्स ट्रेन (12926) में ड्यूटी के लिए स्पेयर जा रहे एक लोको पायलट के साथ टीटीई (TTE) ने न सिर्फ गाली-गलौज की गई, बल्कि उन्हें चलती ट्रेन से धक्का देने का प्रयास भी किया गया. ऐसा आरोप लगाया गया है.
क्या है पूरा मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोको पायलट राजा रामकुमार अपने साथी लोको पायलटों परमानंद गोचर और हेमराज के साथ ड्यूटी के सिलसिले में स्पेयर रामगंजमंडी जा रहे थे. चूंकि वे रेल ड्यूटी पर थे, इसलिए नियमानुसार वे कोटा स्टेशन से ट्रेन के सेकंड एसी (2nd AC) कोच में सवार हुए.
आरोप है कि ऑन-ड्यूटी टीटीई ने उन्हें कोच में देखकर नाराजगी जतायी. आरोप है कि लोको पायलटों के पास मौजूद रेलवे पास को मानने से इनकार कर दिया और कहा कि उन्हें रिजर्वेशन करा कर चलना चाहिए.
यहां क्लिक कर देखे वीडियो (रेलहंट वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है)
लोको पायलटों का आरोप है कि टीटीई ने अपशब्दों का प्रयोग शुरू कर दिया और राजा रामकुमार को चलती ट्रेन से नीचे धक्का देने की कोशिश की. खाली सीट होने के बावजूद उन्हें बैठने नहीं दिया गया, जिसके कारण लोको पायलटों को पूरा सफर टॉयलेट के पास खड़े रहकर बिताना पड़ा.
आरपीएफ जवान पर भी मारपीट का आरोप
इस विवाद के दौरान ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ (RPF) जवान का रवैया भी बेहद संदेहास्पद और हिंसक रहा. जब पीड़ित लोको पायलट घटना का वीडियो बनाने लगे, तो आरपीएफ जवान ने उनके साथ मारपीट की कोशिश की और उनका मोबाइल फोन छीन लिया. हालांकि, घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें टीटीई, आरपीएफ जवान और लोको पायलटों के बीच तीखी बहस होती साफ देखी जा सकती है. हालांकि घटनाक्रम के दौरान आरपीएफ की ओरसे भी वीडियोग्राफी की गयी है.
अधिकारियों से शिकायत
रामगंजमंडी स्टेशन आने पर पीड़ित लोको पायलट ट्रेन से उतरे और तुरंत इस गंभीर घटना की शिकायत कोटा कंट्रोल रूम सहित रेलवे के उच्च अधिकारियों से की. हालांकि रेलवे में इस तरह का यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी टीटीई और रनिंग स्टाफ के बीच विवाद सामने आते रहे हैं. इस घटना के बाद रेल कर्मियों में भारी आक्रोश है और वे दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
- रेलवे में सीबीआई की कार्रवाई जारी, अब बीकानेर में 48 करोड़ के टेंडर बिल के बदले 1.20 लाख रिश्वत लेते सेक्शन ऑफिसर समेत 2 गिरफ्तार - August 15, 2026
- IRCTC भर्ती 2026 : बिना परीक्षा रेलवे में पाएं ₹35,000 की नौकरी, टूरिज्म मॉनिटर पदों पर वॉक-इन इंटरव्यू से होगा सेलेक्शन - August 15, 2026
- रेलवे ने 3,993 पदों के लिए निकाली बहाली, जूनियर इंजीनियर के लिए आवेदन शुरू, 13 सितंबर तक करें अप्लाई - August 15, 2026

















































































