Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, October 17
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » AGRA कैंट प्रकरण में चौतरफा आक्रोश के आगे झुका रेलवे बोर्ड, आरपीएफ कमांडेंट पर गिरी गाज!, NFR भेजे गये पी राजमोहन
    आरपीएफ-जीआरपी

    AGRA कैंट प्रकरण में चौतरफा आक्रोश के आगे झुका रेलवे बोर्ड, आरपीएफ कमांडेंट पर गिरी गाज!, NFR भेजे गये पी राजमोहन

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJuly 17, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट 

    AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी स्टेशन मास्टर (Dy SS) के साथ आरपीएफ जवानों द्वारा की गई कथित अभद्रता और मारपीट के मामले ने अब एक बेहद संवेदनशील और राजनीतिक मोड़ ले लिया है.

    इस पूरे घटनाक्रम में सबसे बड़ा और चौंकाने वाला प्रशासनिक फैसला तब सामने आया, जब आरपीएफ की ओर से कमांडेंट ने मीडिया के सामने आकर बयान जारी किया गया. हालांकि इसके महज 24 घंटे के भीतर ही सीनियर कमांडेंट पी राजमोहन का तबादला AGRA/NCR से हटाकर दूसरे ज़ोन NFR में Dy CSC के पद पर कर दिया गया है.

    रेलवे बोर्ड द्वारा आनन-फानन में की गई इस बड़ी कार्रवाई को आरपीएफ की मनमानी के खिलाफ रेल कर्मचारियों के भारी जनाक्रोश और ट्रेड यूनियनों के चौतरफा दबाव के रूप में देखा जा रहा है.

    क्या था कमांडेंट का बयान जिसने भड़काई आक्रोश की आग?

    दरअसल, आगरा कैंट स्टेशन पर डिप्टी स्टेशन मास्टर के साथ हुई हिंसक झड़प के बाद माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया था. इस गंभीर मुद्दे पर विभागीय गलती स्वीकार करने या सुलह का रास्ता निकालने के बजाय आरपीएफ की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई. आरपीएफ का पक्ष लेते हुए कमांडेंट ने कहा कि सोशल मीडिया पर जो वीडियो प्रसारित हो रहा है, वह “अधूरा सच” बयां कर रहा है.

    कमांडेंट ने मीडिया के सामने दावा किया था कि घटना वाले दिन प्लेटफॉर्म पर भारी भीड़ थी और आरपीएफ के जवान केवल अपनी ऑन-ड्यूटी जिम्मेदारी निभा रहे थे. उन्होंने यह भी जोड़ा कि बिना पूरी जांच के जवानों पर एकतरफा कार्रवाई नहीं की जा सकती. लेकिन इस बयान ने आग में घी डालने का काम किया.

    हालांकि इस प्रेस कांफेंस का दिलचस्प पहलू यह रहा कि पत्रकारों को जानकारी देते-देते अचानक कमांडेंट उठाकर पीएम-गृहमंत्री को सैल्यूट करने लगे. इसे घोर लापरवाही के रूप में देखा गया और इस घटना के ठीक बार रेलवे बोर्ड ने सीधी कार्रवाई करते हुए आगरा के आरपीएफ कमांडेंट पी राजमोहन के तबादले का आदेश जारी कर दिया.

    रेलवे कर्मचारियों और संगठनों ने आरोप लगाया कि कमांडेंट खुलकर अपने दोषी जवानों का बचाव कर रहे हैं और पीड़ित डिप्टी स्टेशन मास्टर को ही कटघरे में खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं.

    आक्रोश की ज्वाला, लाल झंडे और यूनियनों ने खोला मोर्चा

    कमांडेंट के इस ‘बचावत्मक’ बयान के आते ही ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (AIRF), नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन (NCRMU), भारतीय रेलवे मजदूर संघ (BRMS) और उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (UMRKS) जैसे बड़े संगठन पूरी तरह गोलबंद हो गए. कर्मचारियों का गुस्सा इस कदर भड़का कि उन्होंने आरपीएफ के इस रवैये को “वर्दी की तानाशाही” करार दिया.

    कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि आगरा मंडल में आरपीएफ द्वारा लगातार रेलकर्मियों को निशाना बनाया जा रहा है, जिसमें पहले भी लगभग 40 ट्रैकमैन साथियों पर अनर्गल एफआईआर (FIR) दर्ज कराना और मथुरा व आगरा के लोको पायलटों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं शामिल हैं. यूनियनों ने स्पष्ट चेतावनी दे दी कि यदि तानाशाही रवैया बंद नहीं हुआ और पीड़ित रेलकर्मियों को न्याय नहीं मिला, तो पूरे ज़ोन में चक्का जाम कर दिया जाएगा.

    रेलवे बोर्ड का त्वरित हंटर, साख बचाने की कवायद

    रेल संचालन ठप होने की आशंका और लाखों रेल कामगारों के उग्र होते आंदोलन को देखते हुए रेल मंत्रालय और रेलवे बोर्ड को तुरंत हस्तक्षेप करना पड़ा. सहायक कमांडेंट के बयान के 24 घंटे पूरे होने से पहले ही सीनियर डीएससी पी राजमोहन का ट्रांसफर ऑर्डर जारी कर उन्हें आगरा मंडल से हटाकर दूसरे जोन NFR में भेज दिया गया है.

    प्रशासनिक गलियारों में इस तबादले को कोई सामान्य फेरबदल नहीं, बल्कि एक सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई माना जा रहा है. बोर्ड ने इस त्वरित फैसले से यह स्पष्ट संदेश दिया है कि रेल संचालन की रीढ़ माने जाने वाले स्टेशन मास्टर, ट्रैकमेन और लोको पायलटों के मान-सम्मान से समझौता कर किसी भी अधिकारी के अहंकार या बल की मनमानी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

    “पिक्चर अभी बाकी है…”

    कमांडेंट के तबादले की खबर आते ही रेलवे कर्मचारी यूनियनों में जश्न का माहौल है. उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ और मेंस यूनियन के पदाधिकारियों ने रेल मंत्रालय के इस फैसले का स्वागत किया है. हालांकि, यूनियन नेताओं का कहना है कि यह लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है. उन्होंने दो टूक कहा है कि जब तक पीड़ित डिप्टी स्टेशन मास्टर और पूर्व में प्रताड़ित किए गए ट्रैकमैन साथियों पर दर्ज कराई गई झूठी एफआईआर वापस नहीं ली जाती और दोषी जवानों को निलंबित नहीं किया जाता, तब तक उनका संघर्ष चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा.

    संबंधित खबरें : 

    • Agra Cantt स्टेशन पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, RPF अधिकारी-जवानों ने डिप्टी एसएस को घसीटकर पीटा, वीडियो वायरल…
    • Agra Cantt स्टेशन पर खाकी को शर्मसार करने वाले RPF के दो ASI समेत चार लोग सस्पेंड, ट्रांसफर व FIR, जांच कमेटी गठित
    • Agra Cantt कांड पर स्टेशन मास्टरों का देशव्यापी आक्रोश, विरोध-प्रदर्शन, आरपीएफ कर्मियों की बर्खास्तगी पर अड़े
    • आगरा कैंट बवाल : Dy SS की पिटाई के सच पर बैठी हाई-लेवल कमेटी, RPF का दावा – ‘चेन पुलिंग’ पर हुआ था विवाद!
    • आगरा कैंट कांड : दोषियों को सजा दो, या मेरी जान ले लो, पत्नी की चेतावनी – बहन पटरी पर उतरी
    Agra Cantt RPF Case airf NCRMU आगरा कैंट आरपीएफ विवाद आरपीएफ कमांडेंट पी राजमोहन एनएफआर तबादला डिप्टी स्टेशन मास्टर मारपीट पी राजमोहन तबादला रेलवे बोर्ड कार्रवाई
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleरेल मंत्री का एलान… अब वैगन डिजाइन कर सकेंगी कंपनियां, ठेकेदारों पर कसेगा शिकंजा!, जानें क्या है आठ बड़े फैसले
    Next Article JAIPUR : एक अधूरी शाम और टहलने की वो आखिरी आदत, जब पटरी पर थम रेलवे ओएस की सांसें
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    आरपीएफ-जीआरपी

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026
    आरपीएफ-जीआरपी

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026
    आरपीएफ-जीआरपी

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026
    Latest Posts

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026

    राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group