CHAKRADHARPUR. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल द्वारा सेवानिवृत्ति से जुड़े मामलों और अनुकंपा नियुक्ति (Compassionate Ground Appointment) से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए ‘सेटलमेंट एवं EACG अदालत’ (Settlement & EACG Adalat) का आयोजन किया जा रहा हैं.
रेलवे प्रशासन की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इस अदालत का आयोजन दो अलग-अलग तिथियों और स्थानों पर सुबह 11:00 बजे से किया जाएगा.
23 अगस्त 2026: MDDTI/TATA, बागबेड़ा, टाटानगर.
30 अगस्त 2026: सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, ELS, राउरकेला.
17 अगस्त तक जमा करें आवेदन इस अदालत के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को अनुकंपा नियुक्ति और सामान्य सेवानिवृत्ति से इतर जुड़े मुद्दों व शिकायतों को प्रस्तुत करने का एक मंच मिलेगा. इच्छुक एवं पात्र आवेदक अपनी शिकायतों और आवेदनों को 17 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से जमा कर सकते हैं:
ईमेल ID: srdpockp.ser@gmail.com
व्हाट्सएप नंबर: 9771482610 / 9771488964
- रेलवे अर्बन बैंक में रोजगार का बड़ा अवसर, शेयरधारकों और स्टाफ के आश्रितों के लिए ग्रुप ‘C’ के 35 पदों पर निकली भर्ती - September 15, 2026
- ECR : दानापुर मंडल का नया कारनामा, LP(P) का प्रमोशन रद्द, कैडर रिव्यू के नाम पर हुआ बड़ा खेल! - September 14, 2026
- ‘ट्रेन लेट हो तो क्या, माल तो टाइम पर पहुंचा!’, जाने …क्या है भारतीय रेलवे का ‘5.4% वृद्धि लोडिंग वाला कमाल’ - September 14, 2026



















































































