Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, November 14
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » SECR : घूसखोर रेलवे IRSME अफसर के पास मिला 77 लाख कैश और सोने का अंबार, उठा ले गयी CBI
    आरपीएफ-जीआरपी

    SECR : घूसखोर रेलवे IRSME अफसर के पास मिला 77 लाख कैश और सोने का अंबार, उठा ले गयी CBI

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 15, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    RAIPUR. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के भिलाई पीपी यार्ड में तैनात भारतीय रेलवे यांत्रिक अभियंता सेवा (IRSME) के अधिकारी और वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता (Senior DME) अनमोल उइके को 24 घंटे तक चली कार्रवाई के बाद सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है. सीबीआई की कार्रवाई में आरोपी के ठिकानों से 77 लाख रुपए नकद और 14 लाख रुपए से अधिक मूल्य का सोना बरामद किया गया.

    सीबीआई की SECR जोन में यह छापेमारी एक अधिकारी के  निलंबन या गिरफ्तारी का मामला नहीं, बल्कि सरकारी तंत्र में गहराई तक अपनी जड़ें जमा चुके भ्रष्टाचार का एक ज्वलंत उदाहरण प्रस्तुत करता है. 14 अगस्त 2026 को अनमोल उइके और बिचौलिए को अदालत में सीबीआई ने पेश किया, जहां से न्यायालय ने दोनों को 4 दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया है.

    यह भी पढ़ें :  रायपुर रेल मंडल में CBI का छापा, भिलाई PP यार्ड में देर रात तक चली कार्रवाई

    केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की यह कार्रवाई एक ठोस और सुनियोजित शिकायत पर आधारित थी. शिकायतकर्ता के अनुसार, उसके लंबित बिलों को पास करने और भुगतान को मंजूरी देने के एवज में सीनियर डीएमई अनमोल उके ने 2 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी. सौदेबाजी के बाद रिश्वत की राशि 1 लाख रुपए तय की गई.

    रिश्वतखोरी के इस खेल को अंजाम देने के लिए 13 अगस्त को सीबीआई ने बिछाए गए जाल में अधिकारी और उसके बिचौलिए को रंगे हाथों धर दबोचा. आरोपी अधिकारी के निर्देश पर बिचौलिए ने जैसे ही रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 50,000 रुपए स्वीकार किए, सीबीआई की टीम ने दोनों को हिरासत में ले लिया.

    काली कमाई का अंबार: नकद और सोने की बरामदगी

    गिरफ्तारी के बाद जब सीबीआई ने आरोपी अधिकारी के रायपुर और भिलाई स्थित आवास एवं कार्यालय परिसरों में छापेमारी की, तो बरामदगी देखकर जांच दल भी हैरान रह गया:

    • 77 लाख रुपए नकद: आवास और ठिकानों से लगभग 77 लाख रुपए की अघोषित नकदी जब्त की गई.
    • 14 लाख रुपए का सोना: तलाशी में भारी मात्रा में सोने के आभूषण मिले, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 14 लाख रुपए है.

    प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल

    रेलवे जैसे बड़े और महत्वपूर्ण सार्वजनिक उपक्रम में वरिष्ठ स्तर के अधिकारी का रिश्वत कांड में पकड़ा जाना कई गंभीर सवाल खड़े करता है:

    • ठेकेदारों का शोषण: वैधानिक बिलों को अटकाकर ठेकेदारों से अनुचित कमीशन वसूलने का सिंडिकेट.
    • पारदर्शिता का अभाव: डिजिटल भुगतान और प्रक्रियाओं के बावजूद व्यक्तिगत स्तर पर फाइलें रोकने की गुंजाइश.
    • आय से अधिक संपत्ति: इतने बड़े पैमाने पर नकद और सोने की मौजूदगी आय के वैध स्रोतों से मेल नहीं खाती, जो व्यापक आर्थिक अपराध की ओर इशारा करती है.

    सीबीआई की इस त्वरित कार्रवाई से भ्रष्ट अधिकारियों में खौफ का माहौल है, लेकिन स्थायी समाधान के लिए प्रशासनिक प्रक्रियाओं में और अधिक पारदर्शिता और कठोर निगरानी तंत्र की आवश्यकता है.

    Bhilai PP Yard CBI Raid CBI Raid Raipur IRSME Anmol Uike Railway Corruption News Railway Officer Arrested SECR Railway News SECR Raipur News
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleरेलवे में सीबीआई की कार्रवाई जारी, अब बीकानेर में 48 करोड़ के टेंडर बिल के बदले 1.20 लाख रिश्वत लेते सेक्शन ऑफिसर समेत 2 गिरफ्तार
    Next Article TATANAGAR : बागबेड़ा रेलवे को-ऑपरेटिव कॉलोनी के शिविर में 103 यूनिट रक्तदान
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    आरपीएफ-जीआरपी

    प्रेमिका को बदनाम करने के लिए ट्रेन को बम से उड़ाने की दी धमकी, लखनऊ से मोहम्मद शारिक गिरफ्तार

    November 13, 2026
    आरपीएफ-जीआरपी

    JHARSUGUDA: दीपावली से पहले चोरों का बड़ा धमाका, बागडीह-धुतरा के बीच पटरी से 157 पेंड्रॉल क्लीप व फिश प्लेट की चोरी!, RPF कमांडेंट भी पहुंचे

    November 8, 2026
    आरपीएफ-जीआरपी

    उत्तर रेलवे ने दो इंस्टाग्राम हैंडलर्स पर कसा शिकंजा, भ्रामक वीडियो वायरल करने के मामले में FIR 

    November 6, 2026
    Latest Posts

    प्रेमिका को बदनाम करने के लिए ट्रेन को बम से उड़ाने की दी धमकी, लखनऊ से मोहम्मद शारिक गिरफ्तार

    November 13, 2026

    रेलवे ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित, 22,195 पदों के लिए अगले चरण की प्रक्रिया शुरू

    November 13, 2026

    असम के बाद कानपुर में रेल हादसा, चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार कोच पटरी से उतरे, 12 घंटे में दूसरी ट्रेन बेपटरी

    November 11, 2026

    असम के गुवाहाटी में बड़ा ट्रेन हादसा: डिगारू रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतरे कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस के 6 डिब्बे, 50 से अधिक घायल, इंजन का वीडियो वायरल!

    November 11, 2026

    सोनाखान के स्टेशन मास्टर आदित्य पांडेय सम्मानित, सूझबूझ और तत्परता से बड़ी दुर्घटना को टाल दिया

    November 10, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 48 घंटे से अधिक न्यायिक हिरासत में रहने पर सरकारी कर्मचारी स्वतः निलंबित, अलग आदेश की जरूरत नहीं

    November 10, 2026

    उत्तर पश्चिम रेलवे में 2,008 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती, बिना परीक्षा और इंटरव्यू के सीधा मौका

    November 10, 2026

    ECR में नया फर्जीवाड़ा: 2018 के संदिग्ध पत्र से दानापुर डिवीजन के सोलर टेंडर में हुआ बड़ा खेल, क्या जीएम करायेंगे जांच!

    November 9, 2026

    ट्रेन में हुड़दंग: चेन खींचने से रोकने पर TTE पर हमला, हैंड-हेल्ड टर्मिनल तोड़ा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    November 9, 2026

    मिस्र में दो ट्रेनों की भीषण टक्कर, पटरी से उतरी पैसेंजर गाड़ी, 4 की मौत और 120 घायल

    November 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group