Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यूनियन

JHANSI : UMRKS में को-ऑप्शन, हरि मोहन शर्मा मंडल मंत्री और सुनील कुमार रायकवार बने संगठन मंत्री

JHANSI. उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ की झांसी मंडल की एक्सक्यूटिव और मंडल कमेटी की बैठक में दो पदाधिकारियों के इस्तीफे से उत्पन्न परिस्थितियों पर चर्चा की गयी. मंडल में मंडल मंत्री और मंडल संगठन मंत्री ने इस्तीफ़ा दे दिया था. अध्यक्ष की अनुमति और प्रस्ताव के साथ-आम सहमति से डिवीजन में दो पदों के लिए को-ऑप्शन से दो लोगों का चयन किया गया.

मंडल मंत्री के तौर पर हरि मोहन शर्मा एवं मंडल संगठन मंत्री के रूप में सुनील कुमार रायकवार का नाम को-ऑप्ट किया गया. वहीं राजेश कुमार ठकुरानी, जिला संगठन मंत्री भारतीय मजदूर संघ एवं डीआरयूसीसी मेंबर को झांसी मंडल प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गयी है.

  • मंडल मंत्री (Divisional Secretary): हरि मोहन शर्मा, CCS, Sr.DCM/JHS के अंतर्गत कार्यरत है
  • मंडल संगठन मंत्री (Organising Secretary): सुनील कुमार रायकवार (Tech-1, Sr.DEE/TRS/JHS के अंतर्गत कार्यरत हैं.

झांसी मंडल के सभी सदस्यों और पदाधिकारियों ने नय पदस्थापित पर हर्ष जताया है. बैठक में अवधेश सक्सेना, के एन गुप्ता, राजेश ठकुरानी, अनिल कुमार शुक्ला, मनीष बाजपेयी, मुन्ना यादव, संजय तिवारी आदि शामिल रहे. उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री रुपम पांडेय ने नये मनोनयन पर हर्ष जताते हुए आशा जतायी कि इससे संगठन में गतिशीलता आयेगी.

उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (UMRKS) की ओर से (Letter No. UMRKS/HQ/118) महामंत्री रूपम पाण्डेय ने जारी कर CPO/Admn., उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज को इसकी सूचना भेजी है.

प्रेस विज्ञप्ति 

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...