VARANASI. ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (AILRSA) की केंद्रीय कार्यकारिणी समिति के आह्वान पर पूर्वोत्तर रेलवे, मंडल वाराणसी के तत्वावधान में संयुक्त क्रू लॉबी वाराणसी पर एक विशाल प्रदर्शन और गेट मीटिंग का आयोजन किया गया. इस दौरान रनिंग स्टाफ के कैडर पुनर्गठन और विभिन्न लंबित मांगों को लेकर हुंकार भरी गई.
कैडर पुनर्गठन को लेकर प्रमुख मांगें
गेट मीटिंग के दौरान पदाधिकारियों और रेलकर्मियों ने प्रशासन के समक्ष लोको रनिंग स्टाफ के कैडर को व्यवस्थित करने के लिए स्पष्ट मांग रखी. एसोसिएशन द्वारा प्रस्तुत पुनर्गठन प्रस्ताव इस प्रकार है:
- असिस्टेंट लोको पायलट: लेवल 6
- लोको पायलट शंटिंग: लेवल 6
- लोको पायलट गुड्स: लेवल 7
- लोको पायलट पैसेंजर: लेवल 8
- लोको पायलट मेल: लेवल 8
वक्ताओं ने कहा कि रनिंग स्टाफ की जिम्मेदारियों और कार्य परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह पुनर्गठन अत्यंत आवश्यक है, ताकि कर्मचारियों को उनका उचित हक और वेतनमान मिल सके.
सैकड़ों कामगारों की रही मौजूदगी
समारोह और प्रदर्शन के दौरान मंडल अध्यक्ष ओ.पी. विश्वकर्मा एवं मंडल मंत्री के.पी. यादव की अगुवाई में भारी संख्या में रेलकर्मी उपस्थित रहे.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सच्चिदानंद, रंजीत, रविंद्र, ललित, अमरजीत गुप्ता, शनि चौहान, प्रवीण, दिलीप, विनोद, राजेश कुमार, देवेंद्र कनौजिया और उत्कर्ष श्रीवास्तव सहित सैकड़ों कामगार साथियों ने भाग लिया और संगठन की मांगों का पुरजोर समर्थन किया.
सभा के अंत में वक्ताओं ने कहा कि यदि प्रशासन द्वारा मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया, तो एसोसिएशन आगे की रणनीति तय कर आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होगी.
- रेलवे अर्बन बैंक में रोजगार का बड़ा अवसर, शेयरधारकों और स्टाफ के आश्रितों के लिए ग्रुप ‘C’ के 35 पदों पर निकली भर्ती - September 15, 2026
- ECR : दानापुर मंडल का नया कारनामा, LP(P) का प्रमोशन रद्द, कैडर रिव्यू के नाम पर हुआ बड़ा खेल! - September 14, 2026
- ‘ट्रेन लेट हो तो क्या, माल तो टाइम पर पहुंचा!’, जाने …क्या है भारतीय रेलवे का ‘5.4% वृद्धि लोडिंग वाला कमाल’ - September 14, 2026



















































































