Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

Goods train derailed : राउरकेला में फिर मालगाड़ी बेपटरी, चक्रधरपुर रेलमंडल में 36 घंटे में तीसरी दुर्घटना

चक्रधरपुर रेलमंडल ने लगायी हादसों की हैट्रिक - 1
  • आठ कर्मचारियों पर गिरी गाज, एक रिमूव फार्म सर्विस, तीन निलंबित

ROURKELA. चक्रधरपुर रेलमंडल ने गुरुवार को हादसों की हैट्रिक लगायी है. यहां लगातार तीसरे दिन मालगाड़ी के बेपटरी होने की घटना घटी. ताजा  घटना राउरकेला में 24 घंटे में दूसरी बार घटी है जहां लाइन नंबर 10 पर गुरुवार की शाम 18.07 मिनट पर एक और मालगाड़ी डिरेल्ड हो गयी. बताते चले कि बुधवार को यहां मालगाड़ी हादसे में छह लोगों पर कार्रवाई की गाज गिरी थी. जीएम अनिल कुमार मिश्रा की नाराजगी का असर अभी कम भी नहीं हुआ था कि गुरुवार को एक और हादसा हो गया. रेलमंडल में तीन दिन में यानी 36 घंटे में यह तीसरी दुर्घटना है.

यह भी पढ़ें :  चक्रधरपुर रेलमंडल में 24 घंटे में दूसरी दुर्घटना, बस्ती तक पहुंची डिरेल्ड मालगाड़ी की बोगी

बताया जाता है कि गिट्टी लोड डीएमटी ट्रेन लाइन नंबर 10 से निकल रही थी. उसे 18.03 बजे सिग्नल दिया गया था. सात नंबर लाइन के समीप स्टार्टर के पास लगभग 18.07 बजे लोड मालगाड़ी का पीछे का चक्का बेपटरी हो गया. गनीमत की बात यह रही कि समीप की लाइन पर आयी मालगाड़ी के चालकों ने शोर मचाकर डीएमटी के पायलट हो आगाह किया और तत्काल ट्रेन को रोककर एक बड़ा हादसा टाल दिया गया. अगर ट्रेन रोकने में विलंब होता तो शायद मालगाड़ी की कई बोगियां बेपटरी हो जाती. राउरकेला में 24 घंटे में दूसरी दुर्घटना से अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गये हैं.

यह भी पढ़ें :  रेलवे जीएम ने माना ‘मिस मैनेजमेंट’, कहा – जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई, स्टेशन मास्टर का तबादला

आनन-फानन में टीम गठित कर जांच शुरू कर दी गयी है. प्राथमिक जांच में विभागीय अधिकारी यह निष्कर्ष निकालने में जुटे है कि हादसे का क्या कारण था. अब तक जांच की दिशा और दशा का खुलासा नहीं किया गया है. सूचना है कि डीआरएम तरुण हुरिया भी मौके पर पहुंच रहे हैं. यहां यह बताना जरूरी होगा कि राउरकेला में बुधवार को मालगाड़ी रोल्ड होने के मामले में आठ लोगों पर कार्रवाई की गाज गिरी है. इसमें स्टेशन मास्टर का तबादला कर दिया गया हे जबकि शंटरसंम्पति बाबू को रिमूव फार्म सर्विस कर दिया गया है. वहीं डीटीआई आरके जेना को पहले रिमूव करने का आदेश दिया गया फिर उन्हें सस्पेंड रखा गया है.

यह भी पढ़ें : आयरन ओर लोड मालगाड़ी की तीन बोगियां राजखरसावां स्टेशन के पास पटरी से उतरी, डाउन लाइन ठप

अबतक की सूचना के अनुसार शंटिंग जमादार, डीटीआई समेत छह लोगाें का इस मामले में ट्रांसफर हुआ है जबकि तीन को निलंबित रखा गया है. विस्तृत जांच सामने आने के बाद हादसों में एआरएम, स्टेशन मास्टर, समेत दूसरे अधिकारियों पर भी कार्रवाई की गाज गिर सकती है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

आरपीएफ-जीआरपी

Dhanbad : धनबाद के डीआरएम कार्यालय में शुक्रवार को CBI ने छापेमारी की है. छापेमारी में SR DEE (G)  संजीव कुमार को हिरासत में...

आरपीएफ-जीआरपी

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है रविंद्र कुमार  DHANBAD. सीबीआइ की टीम ने भोजूडीह रेलवे जंक्शन के बंगलोपाड़ा...

न्यूज हंट

डिवीजन के दो TTE मिहिर कुमार और शहजादा खान को मिलती है हावड़ा – बेंगलूरु दुरंतो में लगातार ड्यूटी प्रीमियम लिंक के नाम पर...