Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

Rourkela derailment : रेलवे जीएम ने माना ‘मिस मैनेजमेंट’, कहा – जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई, स्टेशन मास्टर का तबादला

  • रेलमंत्री के संभावित कार्यक्रम से पहले 24 घंटे में दो-दो ट्रेन दुर्घटनाओं पर जीएम अनिल कुमार मिश्रा गंभीर, कहा – शंटिंग और लोडिंग का सिस्टम बदलेगा
  • जीएम के पहुंचने से पहले ही कंटेनर को हटाया, स्थिति की गंभीरता को कमतर दिखाने का अफसरों ने किया प्रयास, कई अधिकारियों पर गिर सकती है गाज 

ROURKELA. चक्रधरपुर रेल मंडल में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के संभावित कार्यक्रम से पहले 24 घंटे में दो दुर्घटनाओं ने जीएम अनिल कुमार मिश्रा को भी विचलित कर दिया है. बुधवार को यहां पहुंचे जीएम ने राउरकेला में घटना स्थल का जायजा लेने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मालगाड़ी डिरेलमेंट की घटना गंभीर है. यह पूरी तरह लापरवाही का मामला है और दोषी पर निश्चित कार्रवाई होगी. वहीं जीएम की टिप्पणी के कुछ समय बाद ही स्टेशन मास्टर का तबादला सारडिहा करने की सूचना आयी.

यह भी पढ़ें : चक्रधरपुर रेलमंडल में 24 घंटे में दूसरी दुर्घटना, बस्ती तक पहुंची डिरेल्ड मालगाड़ी की बोगी

जीएम बुधवार को डीपीएस सेक्शन के बोलानी स्टेशन का निरिक्षण करने पहुंचे थे. यहां पहुंचने पर उन्हें राउरकेला में मालगाड़ी के बस्ती के मुहाने तक पहुंच जाने की खबर मिली. इसके बाद बोलानी से वह सीधे राउरकेला 2:15 बजे पहुंचे. 24 घंटे में दो-दो रेल हादसों से विचलित जीएम की नाराजगी की तपिश अधिकारियों ने भी महसूस की. जीएम ने यहां सेलून से उतरते ही स्टेशन मास्टर से घटना की जानकारी ली. हालांकि जीएम के आने की खबर पाते ही रेलवे अधिकारी और कर्मचारियों ने यह पूरा प्रयास किया कि यहां गभीरता को कमतक तक दशार्या जाये. बस्ती के मुहाने तक पहुंचे कंटेनर को पहले ही क्रेन से उठाकर हटा दिया गया था.

तीन किलोमीटर तक पैदल चलकर घटनास्थल पर पहुंचे जीएम 

जीएम राउरकेला रेलवे स्टेशन से पैदल तीन किलोमीटर चलकर मालगोदाम बस्ती पहुंचे. यहां उन्होंने पूरी जानकारी ली. मौके पर ही अफसरों को कई निर्देश दिये. इस दौरान सिग्नल एंड टेलिकॉम, इंजीनियरिंग, ऑपरेटिंग विभाग, रनिंग ब्रांच के अधिकारी मौजूद थे. यहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने वॉकी टॉकी के फैलियर होने के थ्योरी को नकार दिया.

नाराजगी भरे लहजे में जीएम अनिल कुमार मिश्रा ने कहा की यह घटना पूरी तरह से मिस मैनेजमेंट के कारण हुई है. घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को बिलकुल भी छोड़ा नहीं जायेगा. इस घटना की व्यापक रूप से जांच की जाएगी. उन्होंने कहा की राउरकेला में अब मालगाड़ी के शंटिंग और लोडिंग का सिस्टम भी बदला जायेगा. स्टेशन से बाहर निकालकर दूर किसी जगह पर मैन लाइन से जोड़कर मालगोदाम को रखा जायेगा. जहां शंटिंग और लोडिंग का काम आसानी से हो सके.

इस दौरान जीएम का गुस्से का शिकार राउरकेला स्टेशन मास्टर को बनना पड़ा है. जीएम ने स्टेशन मास्टर पर तवरित कार्रवाई करते हुए उनका तबादला सरडेगा करने का आदेश दे दिया है. मालूम रहे की राउरकेला में कुछ ही दिनों में रेलमंत्री का दौरा प्रस्तावित है. ऐसे में इस  तरह की घटना को लेकर रेल मंत्रालय से जीएम पर भारी दबाव है जो की उनके गुस्से से साफ़ झलक रहा था. ऐसा माना जा रहा है कि इस घटना को लेकर आने वाले दिनों में और भी रेलकर्मी जीएम की नाराजगी का शिकार बन सकते हैं.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

आरपीएफ-जीआरपी

Dhanbad : धनबाद के डीआरएम कार्यालय में शुक्रवार को CBI ने छापेमारी की है. छापेमारी में SR DEE (G)  संजीव कुमार को हिरासत में...

आरपीएफ-जीआरपी

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है रविंद्र कुमार  DHANBAD. सीबीआइ की टीम ने भोजूडीह रेलवे जंक्शन के बंगलोपाड़ा...

न्यूज हंट

डिवीजन के दो TTE मिहिर कुमार और शहजादा खान को मिलती है हावड़ा – बेंगलूरु दुरंतो में लगातार ड्यूटी प्रीमियम लिंक के नाम पर...