Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

सिटीजन जर्नलिस्ट

TATANAGAR : बागबेड़ा वायरलेस मैदान में गंदगी, अंधेरा और नशेड़ियों का डेरा! उपमुखिया बने जनता की आवाज

  • वायरलेस मैदान की बदहाल स्थिति पर जनप्रतिनिधियों ने उठाई आवाज, रेलवे अभियंता को सौंपा मांग पत्र

TATANAGAR. बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के उपमुखिया संतोष ठाकुर और झामुमो नेता अजीत सिन्हा ने स्थानीय निवासियों के हक में एक बार फिर पुरजोर आवाज बुलंद की है.

वायरलेस मैदान पार्क की बदहाली, छाए अंधेरे और वहां पनप रहे प्रतिबंधित नशे के काले कारोबार से त्रस्त जनता के दर्द को समझते हुए, उपमुखिया सीधे रेलवे प्रशासन के द्वार तक पहुंचे.

क्षेत्र के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए उन्होंने सहायक अभियंता आरके वर्मा को मांग पत्र सौंपा और कहा कि हजारों लोगों की सुविधा को देखते हुए मैदान की सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं पर ध्यान दिया जाना चाहिए.

अपराधियों और नशेड़ियों का ‘सेफ जोन’ बना पार्क

रेलवे अधिकारियों को जमीनी हकीकत से अवगत कराते हुए प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि वायरलेस मैदान बागबेड़ा क्षेत्र के हजारों परिवारों, महिलाओं और बच्चों के लिए सामाजिक जीवन का अंग है. यहां बड़ी संख्या में रेलकर्मी भी टहलने आते हैं. रेलवे ने यहां घेराबंदी कर वॉक ट्रैक बनवाकर बड़ी सुविधा दी है.

लेकिन पार्क में चारों तरफ गंदगी और कबाड़ का अंबार लगा है. सबसे गंभीर बात यह है कि पर्याप्त लाइट न होने के कारण शाम ढलते ही यहां अंधेरे का साम्राज्य कायम हो जाता है.

इस अंधकार की आड़ में प्रतिबंधित नशे का सेवन करने वाले भी आ जाते हैं. इससे रात के समय वॉक करने वालों को को काफी परेशानी होती है. आलम यह है कि महिलाओं और बच्चे शाम होते ही यहां आना बंद कर देते हैं.

सौंदर्यीकरण और सुरक्षा के लिए विशेष कार्ययोजना की मांग

मांग पत्र के जरिए रेलवे विभाग से पार्क में तत्काल नियमित साफ-सफाई शुरू करने, हाई-मास्ट लाइटें लगाने और शुद्ध पेयजल की सुविधा बहाल करने की मांग की गई है. साथ ही, मैदान की बाउंड्री वॉल को दुरुस्त कर सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने का आग्रह किया गया है.

“जनता के हक की लड़ाई जारी रहेगी”

उपमुखिया संतोष ठाकुर ने कहा कि वायरलेस मैदान बागबेड़ा की सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान है. रेलवे प्रशासन इसे बेहतर बनाने के लिए ठोस कदम उठाये. बागबेड़ा के प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधायुक्त वातावरण मिले, इसके लिए उनका लगातार प्रयास जारी रहेगा.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...