- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के स्वयंसेवकों और जनजातीय समुदाय का जत्था अमरनाथ यात्रा को रवाना
TATANAGAR: श्रद्धा जब राष्ट्र कल्याण और जनसेवा का माध्यम बन जाए, तो कोई भी राह कठिन नहीं रह जाती. इसी पावन संकल्प के साथ आज टाटानगर रेलवे स्टेशन से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के स्वयंसेवकों और जनजातीय समुदाय का 59 सदस्यीय दल बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुआ.
‘हर-हर महादेव’ और ‘भारत माता की जय’ के गगनभेदी उद्घोषों के बीच जम्मूतवी एक्सप्रेस से यह जत्था अपनी पवित्र यात्रा पर आगे बढ़ा.
इस दल में जमशेदपुर प्रमंडल के बहरागोड़ा, सरायकेला, चाकुलिया, चाईबासा और झींकपानी जैसे सुदूर ग्रामीण व वनांचल क्षेत्रों के श्रद्धालु शामिल हैं. स्टेशन पर मौजूद परिजनों, यात्रियों और संघ के संपर्क प्रमुख संजय कुमार सहित समाज के प्रबुद्ध लोगों ने शिवभक्तों का तिलक लगाकर और पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत किया.
सामाजिक समरसता का अनूठा समागम
इस यात्रा की सबसे बड़ी विशेषता इसका सामाजिक ताना-बाना है संघ के स्वयंसेवकों के साथ जनजातीय समाज के बंधुओं का कंधे से कंधा मिलाकर चलना समाज में सामाजिक समरसता, एकता और अखंडता का एक जीवंत उदाहरण पेश करता है. यह प्रयास सुदूर वनांचल के लोगों को मुख्यधारा के आध्यात्मिक गौरव और सनातन संस्कृति की अटूट कड़ियों से जोड़ने का एक अनुकरणीय अनुष्ठान है.
दुर्गम राहें, अडिग हौसले
अमरनाथ की यात्रा केवल शारीरिक क्षमता की नहीं, बल्कि अटूट विश्वास की परीक्षा है कठिन मौसम और दुर्गम रास्तों की परवाह किए बिना, इस दल के हौसले पूरी तरह अडिग हैं स्वयंसेवकों ने बताया कि वे बाबा बर्फानी से देश की खुशहाली, अमन-चैन और सुदृढ़ सुरक्षा की कामना करेंगे इसके साथ ही, यह दल पूरे यात्रा मार्ग पर अन्य तीर्थयात्रियों की सहायता के लिए ‘सेवा भाव’ का विशेष संकल्प लेकर भी जा रहा है
- रेलवे में सीबीआई की कार्रवाई जारी, अब बीकानेर में 48 करोड़ के टेंडर बिल के बदले 1.20 लाख रिश्वत लेते सेक्शन ऑफिसर समेत 2 गिरफ्तार - August 15, 2026
- IRCTC भर्ती 2026 : बिना परीक्षा रेलवे में पाएं ₹35,000 की नौकरी, टूरिज्म मॉनिटर पदों पर वॉक-इन इंटरव्यू से होगा सेलेक्शन - August 15, 2026
- रेलवे ने 3,993 पदों के लिए निकाली बहाली, जूनियर इंजीनियर के लिए आवेदन शुरू, 13 सितंबर तक करें अप्लाई - August 15, 2026
















































































