Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, September 21
  • About Us
  • Write for Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Privacy
  • Editorial Policy
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Home » सुरक्षा राम भरोसे! अत्यधिक थकान और अव्यावहारिक नियमों के बीच काम करने को मजबूर हैं लोको पायलट
रेल यूनियन

सुरक्षा राम भरोसे! अत्यधिक थकान और अव्यावहारिक नियमों के बीच काम करने को मजबूर हैं लोको पायलट

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 3, 2026
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • आल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (AILRSA) वाराणसी मंडल का 20वां त्रिवार्षिक अधिवेशन मऊ में उठे सवाल
  • सर्वसम्मति से चुनाव प्रक्रिया में केपी यादव को मंडल मंत्री तथा ओपी विश्वकर्मा को मंडल अध्यक्ष चुना गया

Varanasi/Mau.

भारतीय रेलवे को देश की जीवनरेखा कहा जाता है, लेकिन इसे चौबीसों घंटे सुरक्षित और सुचारू रूप से चलाने वाले लोको पायलट (रनिंग कर्मचारी) खुद अत्यधिक मानसिक और शारीरिक तनाव के दौर से गुजर रहे हैं.

नियम-कानूनों की अनदेखी, छुट्टियों की कमी और अव्यावहारिक ड्यूटी के घंटों के कारण लोको पायलटों की कार्यक्षमता पर गंभीर असर पड़ रहा है, जिससे ट्रेन संचालन की सुरक्षा पर भी सवालिया निशान उठ रहे हैं.

इसी गंभीर समस्या को उजागर करने और अपनी जायज़ मांगों को प्रशासन के समक्ष रखने के लिए आल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (AILRSA) वाराणसी मंडल का 20वां त्रिवार्षिक अधिवेशन मऊ के हिंदी भवन में आयोजित किया गया. इस अधिवेशन में सैंकड़ों की संख्या में लोको पायलटों ने भाग लिया और एकजुट होकर अपनी पीड़ा तथा समस्याओं को व्यक्त किया.

चुनाव और संगठन का पुनर्गठन

अधिवेशन के दौरान सर्वसम्मति से चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई, जिसमें केपी यादव को मंडल मंत्री तथा ओपी विश्वकर्मा को मंडल अध्यक्ष चुना गया. कार्यक्रम में जोनल अध्यक्ष जेएन शाह, जोनल सचिव विनय शर्मा, लाल जी यादव, एसएस हांडा, आदर्श गुप्ता, रविंद्र कुमार, राकेश पाल और ललित मोहन सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और रनिंग कर्मचारी उपस्थित रहे.

लोको पायलटों की 6 प्रमुख मांगे:

अधिवेशन में रनिंग कर्मचारियों ने अपनी कार्य स्थितियों में सुधार के लिए रेल प्रशासन के सामने निम्नलिखित माँगे रखीं:

  • पर्याप्त आवधिक विश्राम (Periodic Rest): पीरियोंडिकल रेस्ट (PR) देय होने पर 16 घंटे के मुख्यालय विश्राम के अतिरिक्त 30 घंटे का आवधिक विश्राम सुनिश्चित किया जाए, ताकि कुल 46 घंटे का विश्राम मिल सके.
  • रात्रि ड्यूटी के बाद विश्राम: लगातार दो रात्रि ड्यूटी (Night Duty) करने के बाद लोको पायलटों को अनिवार्य रूप से संपूर्ण रात्रि विश्राम प्रदान किया जाए.
  • समय पर मुख्यालय वापसी: ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की 36 घंटे के भीतर मुख्यालय वापसी सुनिश्चित की जाए.
  • 9 घंटे की ड्यूटी सीमा: साइन-ऑन (Sign-on) करने के बाद 9 घंटे की ड्यूटी पूरी होते ही लोको पायलटों को तुरंत रिलीफ़ (Relief) दिया जाए.
  • छुट्टियों की स्वीकृति: प्रतिदिन 30% अवकाश (Leaves) स्वीकृत करना अनिवार्य किया जाए, ताकि कर्मचारी पारिवारिक दायित्व निभा सकें.
  • महिला कर्मचारियों के लिए राहत: महिला रनिंग कर्मचारियों की विशेष परिस्थितियों और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें महीने में 60 घंटे का आवधिक विश्राम प्रदान किया जाए.

अधिवेशन में वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि लोको पायलटों की इन बुनियादी और न्यायसंगत मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया, तो रनिंग कर्मचारी उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे.

Spread the love
AILRSA Loco Running Staff Mau Hindi Bhawan OP Vishwakarma PP Yadav Railway Loco Pilot Demands Railway Safety Varanasi Division आल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन लोको पायलट वाराणसी मंडल
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल यूनियन

JHANSI: UMRKS का संयुक्त मण्डलीय अधिवेशन आयोजित, सतीश गुप्ता झांसी मंडल अध्यक्ष व संजीव वर्मा बने कारखाना मंडल अध्यक्ष

September 21, 2026
आरपीएफ-जीआरपी

रेलवे ट्रैक पर असुरक्षित रेलकर्मी! फरीदाबाद में ट्रैकमैनों पर जानलेवा हमले में 3 गिरफ्तार, दर्जनों आरोपी अब भी फरार

September 21, 2026
रेल यूनियन

UMRKS में घमासान, आमने-सामने आए दो गुट, एक-दूसरे को निष्कासित कर नई कमेटियों का ठोंका दावा

September 12, 2026
Latest Posts

बालीचक फ्लाईओवर: निर्माण में आयी बाधा, गर्डर लगते ही टूटा बेयरिंग, काम रुका-उम्मीदें कायम

September 21, 2026

29 साल की नौकरी, 17 किमी की ड्राइविंग! जानिए ECR के उस ‘सुल्तान’ की कहानी जो बिना ट्रेन चलाए बना ‘चीफ गुरुजी’

September 21, 2026

JHANSI: UMRKS का संयुक्त मण्डलीय अधिवेशन आयोजित, सतीश गुप्ता झांसी मंडल अध्यक्ष व संजीव वर्मा बने कारखाना मंडल अध्यक्ष

September 21, 2026

रेलवे ट्रैक पर असुरक्षित रेलकर्मी! फरीदाबाद में ट्रैकमैनों पर जानलेवा हमले में 3 गिरफ्तार, दर्जनों आरोपी अब भी फरार

September 21, 2026

रेलवे में 10,939 पद सरेंडर करने की तैयारी, 5,664 नई तकनीकी भर्तियों का रास्ता भी हुआ साफ

September 20, 2026

आरपीएफ में बड़े पैमाने पर इंस्पेक्टर बने ASC, दूरस्थ तबादलों से बेचैनी, SER से 8 को मिली पदोन्नति पर एक भी नई तैनाती नहीं

September 19, 2026

ADITYAPUR: भक्ति और उल्लास के साथ विश्वकर्मा पूजा महोत्सव, भगवान विश्वकर्मा के चरणों में सुरक्षित रेल परिचालन की प्रार्थना

September 18, 2026

TATANAGAR में ₹383 करोड़ से बनेगा वंदे भारत डिपो, विकास की चमक के पीछे ‘जनशताब्दी’ और ‘इस्पात’ की बलि, रेलवे का दोहरा रवैया उजागर!

September 18, 2026

South Eastern Railway: झारसुगुड़ा स्टेशन में प्लेटफॉर्म की संख्या 5 से बढ़कर होगी 10, जीएम अनिल कुमार जैन ने लिया कार्यों का जायजा

September 18, 2026

चक्रधरपुर के सतर्क लोको पायलटों ने बचाई सैकड़ों यात्रियों की जान, डीआरएम ने किया सम्मानित

September 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group