Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Sunday, September 27
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » खुशखबरी : रेलवे कर्मचारियों के प्रमोशन का रास्ता साफ, अब 2 साल की सेवा शर्त में मिली बड़ी राहत
जोन/बोर्ड/डिवीजन

खुशखबरी : रेलवे कर्मचारियों के प्रमोशन का रास्ता साफ, अब 2 साल की सेवा शर्त में मिली बड़ी राहत

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 11, 2026
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

NEW DELHI. रेलवे में पदोन्नति (Promotion) का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों के लिए रेलवे बोर्ड ने एक बड़ा और राहत भरा फैसला सुनाया है. निचले ग्रेड से उच्च ग्रेड में प्रमोशन के लिए अनिवार्य 2 वर्ष की न्यूनतम सेवा (Residency Period) की गणना को लेकर रेलवे बोर्ड ने स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर दी है. बोर्ड के नए स्पष्टीकरण के बाद अब उन कर्मचारियों के भी प्रमोशन का रास्ता साफ हो गया है, जो पैनल बनने की तारीख तक अपनी 2 साल की सेवा पूरी करने से चूक जाते थे.

क्या है रेलवे बोर्ड का नया आदेश?

रेलवे बोर्ड के उप निदेशक (E/NG-I) अजय गोयल द्वारा जारी पत्र संख्या No. E(NG)/2026/PM1/24 के अनुसार, भारतीय रेलवे स्थापना नियमावली (IREM Vol-I) के पैरा 214(c)(i) के तहत लागू 2 साल की न्यूनतम सेवा की शर्त को अब रिक्ति आकलन अवधि (Vacancy Assessment Period) के दायरे में शामिल माना जाएगा.

पहले कई मामलों में यह माना जाता था कि जिस दिन पदोन्नति का पैनल जारी होता है, उस दिन तक कर्मचारी की 2 साल की नियमित या एड-हॉक सेवा पूरी होनी चाहिए. लेकिन नए आदेश के तहत:

  • Selection Posts (चयनित पद): इसके लिए रिक्तियों का आकलन 15 महीने की अवधि के लिए किया जाता है. यदि कर्मचारी इस 15 महीने की आकलन अवधि के अंत तक अपनी 2 साल की सेवा पूरी कर लेता है, तो उसे पदोन्नति के लिए पात्र (Eligible) माना जाएगा.
  • Non-Selection Posts (गैर-चयनित पद): इसके लिए आकलन अवधि 12 महीने (1 वर्ष) होती है. यदि कर्मचारी इस 12 महीने की अवधि के समाप्त होने तक 2 साल की सेवा पूरी करता है, तो उसे भी योग्य माना जाएगा.

वरिष्ठ और कनिष्ठ का संतुलन

सर्कुलर में इस बात को भी दोहराया गया है कि यदि किसी प्रक्रिया में कोई जूनियर (कनिष्ठ) कर्मचारी 2 साल की सेवा पूरी करके पदोन्नति के लिए पात्र हो जाता है, तो उससे सीनियर (वरिष्ठ) कर्मचारी को भी पदोन्नति पर विचार के लिए पात्र माना जाएगा, भले ही सीनियर कर्मचारी की 2 साल की कुल सेवा अवधि पूरी न हुई हो.

पुराने मामलों पर नहीं पड़ेगा असर

रेलवे बोर्ड ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि जिन मामलों में पहले ही निर्णय लिया जा चुका है या प्रक्रिया पूरी हो चुकी है (Past Cases), उन्हें दोबारा नहीं खोला जाएगा. यह नया नियम वर्तमान और आगामी पदोन्नति प्रक्रियाओं पर प्रभावी रूप से लागू होगा.

रेलवे कर्मचारियों और यूनियनों ने बोर्ड के इस कदम का स्वागत किया है. कर्मचारियों का कहना है कि आकलन अवधि के भीतर 2 साल पूरे होने की छूट मिलने से समय पर पदोन्नति मिल सकेगी और अनावश्यक प्रशासनिक देरी का नुकसान कर्मचारियों को नहीं उठाना पड़ेगा.

Spread the love
Indian Railways IREM Vol 1 Promotion Rules Railway Board Circular RAILWAY NEWS Railway Promotion Rules Residency Period Railway रेलवे कर्मचारी प्रमोशन रेलवे बोर्ड नया आदेश
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleट्रेन लेट हुई तो रेलवे से मांग सकेंगे हर्जाना, यात्रियों के लिए नजीर बनेगा सरायकेला उपभोक्ता फोरम का यह फैसला!
Next Article चक्रधरपुर रेल मंडल में 23 और 30 अगस्त को लगेगी सेटलमेंट एवं EACG अदालत, 17 अगस्त तक करें आवेदन
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल यूनियन

रेलवे अर्बन बैंक भर्ती में SC, ST व OBC आरक्षण लागू करने की मांग, 15 सितंबर की अधिसूचना रद्द करने का आग्रह

September 25, 2026
न्यूज हंट

अर्बन बैंक का 97वां AGM: हंगामा बेअसर-दांव पड़े उल्टे, नहीं आ सका अविश्वास प्रस्ताव, भारी विरोध के बीच SP सिंह ने शेयरधारकों के लिए कीं बड़ी घोषणाएं

September 25, 2026
रेल न्यूज

कोडरमा स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन की बोगी में लगी आग, टला बड़ा हादसा: यात्रियों में मची अफरातफरी, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

September 24, 2026
Latest Posts

भारतीय रेल का नया युग: पटरी पर दौड़ेगी देश की पहली LNG ट्रेन, साबरमती से शुरू होगा हरित क्रांति का अध्याय

September 26, 2026

चक्रधरपुर रेलमंडल में बेपटरी होती ट्रेनें, लाठीकाटा में मालगाड़ी के 3 डिब्बे उतरे, DRM के निरीक्षण यान से लेकर सैलून तक सब राम भरोसे

September 26, 2026

‘संरक्षा प्रथम – संरक्षा सदैव’: 27 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित होगी ‘आईस्मा’ की “रन फ़ॉर सेफ्टी”

September 26, 2026

रेलवे अर्बन बैंक भर्ती में SC, ST व OBC आरक्षण लागू करने की मांग, 15 सितंबर की अधिसूचना रद्द करने का आग्रह

September 25, 2026

अर्बन बैंक का 97वां AGM: हंगामा बेअसर-दांव पड़े उल्टे, नहीं आ सका अविश्वास प्रस्ताव, भारी विरोध के बीच SP सिंह ने शेयरधारकों के लिए कीं बड़ी घोषणाएं

September 25, 2026

Lucknow: रेलवे टेक्नीशियन ने की खुदकुशी, दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका मिला शव

September 25, 2026

राउरकेला RPF पोस्ट के नये प्रभारी होंगे सुमन कुमार झा, क्या थमेगी अवैध तस्करी और अपराध की रफ्तार?

September 25, 2026

कोडरमा स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन की बोगी में लगी आग, टला बड़ा हादसा: यात्रियों में मची अफरातफरी, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

September 24, 2026

रेलवे अर्बन बैंक में बड़ा सियासी घमासान, AILRSA के चेयरमैन एसपी सिंह को बेदखल करने के लिए मेंस कांग्रेस और मेंस यूनियन में ‘गुप्त गठबंधन’!

September 24, 2026

NAGPUR DIVISION: ‘स्ट्रे-डॉग कम्प्लायंस रिपोर्ट’ पर उठाये सवाल, मानवाधिकार आयोग और रेलवे बोर्ड से हस्तक्षेप की मांग

September 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group