Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Sunday, September 27
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » चक्रधरपुर मंडल : मेंटेनेंस पर करोड़ों खर्च, एक ही दिन में दो हादसे, राहत कार्य भी हुआ गोपनीय !
न्यूज हंट

चक्रधरपुर मंडल : मेंटेनेंस पर करोड़ों खर्च, एक ही दिन में दो हादसे, राहत कार्य भी हुआ गोपनीय !

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 12, 2026
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
बेपटरी मालगाड़ी वैगन की बोगी और टूटे स्लीपर
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

Chakradharpur Division. दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) के सबसे अधिक राजस्व देने वाले चक्रधरपुर रेल मंडल में सुरक्षा दावों और भारी-भरकम मेंटेनेंस बजट के बावजूद रेल परिचालन पूरी तरह से रामभरोसे नजर आ रहा है. सोमवार को एक ही दिन में अलग-अलग स्थानों पर मालगाड़ियों से जुड़े दो हादसों ने रेलवे की सतर्कता और निगरानी प्रणाली को कटघरे में खड़ा कर दिया है.

पहली घटना सोमवार सुबह बांसपानी स्टेशन के पास हुई, जहां मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतर गया. सूचना मिलते ही डांगुवापोसी से रिलीफ ट्रेन (ART) को रवाना की गयी. रेलवे की टीम को कई घंटे की मशक्कत के बाद शाम करीब 5 बजे इंजन को वापस पटरी पर लाने में सफलता मिली.

वहीं, दूसरी घटना मलूका रेलवे स्टेशन की लूप लाइन में हुई, जिसने सुरक्षा निगरानी तंत्र को सवालों के घेरे में ला दिया. मालगाड़ी के इंजन के ठीक पीछे लगा एक डिब्बा अचानक पटरी से उतर गया. आलम यह रहा कि चालक और गॉर्ड को भनक तक नहीं लगी और तेज रफ्तार मालगाड़ी दौड़ती रही. पटरी से उतरा डिब्बा ट्रैक के साथ लगभग 8 ओएचई (OHE) पोल (खंभों) की दूरी तक घिसटता चला गया. इस दौरान रेलवे ट्रैक के 400 से अधिक कंक्रीट स्लीपर पूरी तरह से टूटकर मलबे में तब्दील हो गए.

घटना के बाद चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय से टीम सड़क मार्ग से मलूका भेजी गयी. रात करीब 11 बजे भारी मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त डिब्बे को पटरी पर लाया जा सका और मंगलवार को भी मलूका स्टेशन की लूप लाइन में मरम्मत कार्य जारी रहा.

बिना हूटर बजाए गुपचुप राहत कार्य, बोर्ड को सूचना नहीं ! 

चक्रधरपुर रेल मंडल में हादसों के बाद अपनाई जाने वाली कार्यप्रणाली भी अत्यंत संदेहास्पद है. किसी डिरेलमेंट या हादसे के समय रेल मंडल मुख्यालय व नजदीकी स्टेशनों पर हूटर बजाकर इमरजेंसी अलर्ट जारी किया जाता है, ताकि राहत एवं बचाव दल त्वरित कार्रवाई कर सके. हालांकि मलूका व बांसपानी दोनों ही घटनाओं में यह बात सामने आयी कि रेलवे प्रशासन ने हादसों की गंभीरता को छिपाने के लिए बिना हूटर बजाए ही गुपचुप तरीके से राहत दल को भेजा. यह सब घटना को रेलवे बोर्ड के रिकार्ड से बचने के लिए किये जाने की बात सामने आयी है.

करोड़ों के बजट के बाद भी करोड़ों का नुकसान, कौन जिम्मेदार!

रेलवे ट्रैक के नवीनीकरण, स्लीपर बदलने और सेफ्टी ऑडिट के नाम पर हर साल करोड़ों रुपये का बजट पास किया जाता है. इसके बावजूद हादसों में रेलवे को इंजन, वैगन और ट्रैक के नुकसान के रूप में हर साल करोड़ों रुपये की चपत लग रही है.

रेल सूत्रों और विशेषज्ञों की मानें तो इस बदहाली के पीछे रेलवे इंजीनियरिंग विभाग में हावी कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार की व्यवस्था मुख्य रूप से जिम्मेदार है. ठेकेदारों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री की गुणवत्ता से लेकर पटरियों की बिछाई और गिट्टी (बैलास्ट) की पैकिंग में भारी अनियमितता बरती जाती है. कमीशनखोरी के चक्कर में गुणवत्ता जांच (Quality Check) को ताक पर रख दिया जाता है, जिससे नए कंक्रीट स्लीपर भी हल्का सा झटका लगते ही चकनाचूर हो जाते हैं.

Spread the love
Banspani Corruption in Railways Derailment Maintenance Block Maluka Railway Station railway board Railway Safety SOUTH EASTERN RAILWAY train accident कमीशनखोरी चक्रधरपुर रेल मंडल डिरेलमेंट दक्षिण पूर्व रेलवे बांसपानी मलूका स्टेशन मेंटेनेंस ब्लॉक रेल सुरक्षा रेल हादसा रेलवे बोर्ड
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleपलामू में कोयला लदी मालगाड़ी के 11 वैगन बेपटरी, सोननगर-बरकाकाना रेलखंड पर परिचालन ठप
Next Article बांग्लादेश के लिए रवाना हुई पहली ‘मेड इन इंडिया’ LHB ट्रेन, 19 कोच का रेक कपूरथला फैक्ट्री में बना, जाने क्या है फीचर
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

न्यूज हंट

अर्बन बैंक का 97वां AGM: हंगामा बेअसर-दांव पड़े उल्टे, नहीं आ सका अविश्वास प्रस्ताव, भारी विरोध के बीच SP सिंह ने शेयरधारकों के लिए कीं बड़ी घोषणाएं

September 25, 2026
आरपीएफ-जीआरपी

राउरकेला RPF पोस्ट के नये प्रभारी होंगे सुमन कुमार झा, क्या थमेगी अवैध तस्करी और अपराध की रफ्तार?

September 25, 2026
रेल न्यूज

कोडरमा स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन की बोगी में लगी आग, टला बड़ा हादसा: यात्रियों में मची अफरातफरी, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

September 24, 2026
Latest Posts

भारतीय रेल का नया युग: पटरी पर दौड़ेगी देश की पहली LNG ट्रेन, साबरमती से शुरू होगा हरित क्रांति का अध्याय

September 26, 2026

चक्रधरपुर रेलमंडल में बेपटरी होती ट्रेनें, लाठीकाटा में मालगाड़ी के 3 डिब्बे उतरे, DRM के निरीक्षण यान से लेकर सैलून तक सब राम भरोसे

September 26, 2026

‘संरक्षा प्रथम – संरक्षा सदैव’: 27 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित होगी ‘आईस्मा’ की “रन फ़ॉर सेफ्टी”

September 26, 2026

रेलवे अर्बन बैंक भर्ती में SC, ST व OBC आरक्षण लागू करने की मांग, 15 सितंबर की अधिसूचना रद्द करने का आग्रह

September 25, 2026

अर्बन बैंक का 97वां AGM: हंगामा बेअसर-दांव पड़े उल्टे, नहीं आ सका अविश्वास प्रस्ताव, भारी विरोध के बीच SP सिंह ने शेयरधारकों के लिए कीं बड़ी घोषणाएं

September 25, 2026

Lucknow: रेलवे टेक्नीशियन ने की खुदकुशी, दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका मिला शव

September 25, 2026

राउरकेला RPF पोस्ट के नये प्रभारी होंगे सुमन कुमार झा, क्या थमेगी अवैध तस्करी और अपराध की रफ्तार?

September 25, 2026

कोडरमा स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन की बोगी में लगी आग, टला बड़ा हादसा: यात्रियों में मची अफरातफरी, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

September 24, 2026

रेलवे अर्बन बैंक में बड़ा सियासी घमासान, AILRSA के चेयरमैन एसपी सिंह को बेदखल करने के लिए मेंस कांग्रेस और मेंस यूनियन में ‘गुप्त गठबंधन’!

September 24, 2026

NAGPUR DIVISION: ‘स्ट्रे-डॉग कम्प्लायंस रिपोर्ट’ पर उठाये सवाल, मानवाधिकार आयोग और रेलवे बोर्ड से हस्तक्षेप की मांग

September 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group