Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, September 20
  • About Us
  • Write for Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Privacy
  • Editorial Policy
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Home » रेलवे बोर्ड का निर्देश : एसी बोगी में RAC के यात्रियों को भी अब मिलेगा पूरा बेडरोल, कंज्यूमर फोरम के जुर्माने के बाद जागा रेलवे
रेल यात्री

रेलवे बोर्ड का निर्देश : एसी बोगी में RAC के यात्रियों को भी अब मिलेगा पूरा बेडरोल, कंज्यूमर फोरम के जुर्माने के बाद जागा रेलवे

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 5, 2026
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

NEW DELHI. भारतीय रेलवे के वातानुकूलित (AC) कोच में ‘आरएसी’ (रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन) टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर है. रेलवे बोर्ड ने देश के सभी जोनल रेलवे को सख्त निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि एसी कोच के प्रत्येक आरएसी यात्री को अन्य कन्फर्म यात्रियों की तरह ही पूरा बेडरोल किट (चादर, तकिया, कंबल और टॉवल) अनिवार्य रूप से मुहैया कराया जाए.

यह कदम दिल्ली के जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (उपभोक्ता फोरम) के उस ऐतिहासिक फैसले के बाद सामने आया है, जिसमें रेलवे पर RAC यात्री को चादर और कंबल न देने के एवज में भारी जुर्माना लगाया गया था.

उपभोक्ता फोरम के फैसले ने बदली व्यवस्था

हाल ही में उपभोक्ता फोरम में एक यात्री द्वारा दायर शिकायत पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने रेलवे की लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया था. फोरम ने स्पष्ट माना था कि जब रेलवे आरएसी टिकट के लिए भी एसी क्लास का पूरा किराया वसूलता है, तो यात्री को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं में कटौती करना ‘सेवाओं में कमी’ (Deficiency of Service) है. कोर्ट ने रेलवे की दलीलों को खारिज करते हुए उस पर भारी जुर्माना ठोका था और यात्रियों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे.

रेलवे बोर्ड का नया आदेश

उपभोक्ता अदालत के इस कड़े रुख और लगातार मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए रेलवे बोर्ड (पर्यावरण एवं हाउसकीपिंग प्रबंधन निदेशाल) के निदेशक लव शुक्ला की ओर से 4 अगस्त 2026 को पत्र (सं. 2016/EnHM/26/01) जारी किया गया है.

सभी जोनल रेलवे के महाप्रबंधकों (GMs) को भेजे गए इस परिपत्र में कहा गया है:

  • एसी चेयर कार (AC Chair Car) को छोड़कर, एसी श्रेणी के सभी डिब्बों में सफर करने वाले हर आरएसी यात्री को अन्य वैध यात्रियों की तर्ज पर पूरा बेडरोल किट उपलब्ध कराया जाए.
  • पूर्व में (वर्ष 2016, 2017 और 2023 में) जारी निर्देशों के बावजूद आरएसी यात्रियों को बेडरोल न मिलने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं, जो अब स्वीकार्य नहीं होंगी.
  • इस आदेश का निचले स्तर तक कड़ाई से अनुपालन (Strict Compliance) सुनिश्चित कराया जाए.

यात्रियों को क्या होगा फायदा?

अब तक कई रूटों पर आरएसी सीट (जहाँ एक बर्थ दो यात्री साझा करते हैं) पर यात्रा करने वालों को बेडरोल देने में अटेंडेंट आनाकानी करते थे. रेलवे बोर्ड के इस पुनरावृत्त (Reiterated) आदेश के बाद अब आरएसी यात्रियों को अपना हक मांगने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा.

यह भी पढ़ें : 

RAC में दो यात्रियों को मिला सिर्फ 1 बेडरोल! यात्री पहुंचा कोर्ट, रेलवे को देना होगा ₹25,000 का हर्जाना

Spread the love
AC Coach Rules Consumer Forum Fine Indian Railways RAC Bedroll Rule RAC Ticket Rules RAILWAY BOARD ORDER RAILWAY NEWS
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

समाज-संस्कृति

ADITYAPUR: भक्ति और उल्लास के साथ विश्वकर्मा पूजा महोत्सव, भगवान विश्वकर्मा के चरणों में सुरक्षित रेल परिचालन की प्रार्थना

September 18, 2026
गपशप

‘ट्रेन लेट हो तो क्या, माल तो टाइम पर पहुंचा!’, जाने …क्या है भारतीय रेलवे का ‘5.4% वृद्धि लोडिंग वाला कमाल’

September 14, 2026
रेल यात्री

दिवाली-छठ पर पूर्वोत्तर भारत जाने वाली ट्रेनों में सीटें फुल, विशेष ट्रेनें चलाने की उठी मांग

September 12, 2026
Latest Posts

रेलवे में 10,939 पद सरेंडर करने की तैयारी, 5,664 नई तकनीकी भर्तियों का रास्ता भी हुआ साफ

September 20, 2026

आरपीएफ में बड़े पैमाने पर इंस्पेक्टर बने ASC, दूरस्थ तबादलों से बेचैनी, SER से 8 को मिली पदोन्नति पर एक भी नई तैनाती नहीं

September 19, 2026

ADITYAPUR: भक्ति और उल्लास के साथ विश्वकर्मा पूजा महोत्सव, भगवान विश्वकर्मा के चरणों में सुरक्षित रेल परिचालन की प्रार्थना

September 18, 2026

TATANAGAR में ₹383 करोड़ से बनेगा वंदे भारत डिपो, विकास की चमक के पीछे ‘जनशताब्दी’ और ‘इस्पात’ की बलि, रेलवे का दोहरा रवैया उजागर!

September 18, 2026

South Eastern Railway: झारसुगुड़ा स्टेशन में प्लेटफॉर्म की संख्या 5 से बढ़कर होगी 10, जीएम अनिल कुमार जैन ने लिया कार्यों का जायजा

September 18, 2026

चक्रधरपुर के सतर्क लोको पायलटों ने बचाई सैकड़ों यात्रियों की जान, डीआरएम ने किया सम्मानित

September 16, 2026

RDSO के डिप्टी डायरेक्टर और सेक्शन इंजीनियर 4 लाख घूस लेते गिरफ्तार, सीबीआई ने हावड़ा के होटल से रंगे हाथों दबोचा

September 16, 2026

ECR जीएम की सार्थक पहल: रेलकर्मियों और आश्रितों से हर मंगलवार को करेंगे मुलाकात, समस्याओं का होगा समाधान

September 16, 2026

Adra Division: सीबीआई के हत्थे चढ़ा घूसखोर Chief Health Inspector, मेडिकल लीव मंजूर करने के एवज में ली थी रिश्वत

September 15, 2026

रेलवे अर्बन बैंक में रोजगार का बड़ा अवसर, शेयरधारकों और स्टाफ के आश्रितों के लिए ग्रुप ‘C’ के 35 पदों पर निकली भर्ती

September 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group