Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

स्टाफ बेनिफिट फंड कमेटी ने 27 प्रस्तावों पर की चर्चा, होलीडे कैंप आयोजित करेगा चक्रधरपुर डिवीजन

KOLKATA. दक्षिण पूर्व रेलवे के कर्मचारियों के लिए होलीडे कैंप आयोजित करने की जिम्मेवारी चक्रधरपुर रेलवे मंडल को प्राप्त हुई है. उक्त आशय की जानकारी देते हुए ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ, दक्षिण पूर्व रेलवे के महासचिव कृष्ण मोहन प्रसाद ने बताया कि सेंट्रल स्टाफ बेफिफिट फंड कमेटी के प्रतिनिधियों की बैठक दक्षिण पूर्व रेलवे के मुख्यालय गार्डनरिच कोलकाता में हुई. जिसकी अध्यक्षता प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी सह सेंट्रल स्टाफ बेनिफिट फंड कमेटी के चेयरमैन महेंद्र कुमार प्रसाद ने किया.

बैठक में दक्षिण पूर्व रेलवे के कर्मचारियों के कल्याण हेतु मेडिकल सुविधा, दक्षिण पूर्व रेलवे कर्मचारियों के बच्चों के उच्च शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा स्कॉलरशिप सहित कुल 27 कार्यसूची पर चर्चा आयोजित की गई . उक्त चर्चा में ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ, दक्षिण पूर्व रेलवे को ओर से सेंट्रल स्टाफ बेनिफिट कमेटी के सदस्य महासचिव कृष्ण मोहन प्रसाद, दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन की ओर से डिवीजनल को ऑर्डिनेटर सह सेंट्रल स्टाफ बेनिफिट कमेटी के सदस्य मनोज सिंह, गार्डनरिच मुख्यालय से गणेश चंद्र मैती, आद्रा से सत्यजीत सर , दक्षिण पूर्व रेलवे की सहायक मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉक्टर रश्मि पाल चौधरी ने भाग लिया.

बैठक का संचालन वरीय कार्मिक अधिकारी सह सेंट्रल स्टाफ बेनिफिट फंड कमेटी के सचिव सुशांतो चौधरी ने किया. उक्त सेंट्रल स्टाफ बेनिफिट कमेटी की बैठक में दक्षिण पूर्व रेलवे के कर्मचारियों के मनोरंजन के लिए हॉलीडे कैंप एवं ड्रामा प्रतियोगिता करने की जिम्मेवारी चक्रधरपुर मंडल, फैमिली कैम्प रांची मंडल, चिल्ड्रेन कैंप एवं गीत संगीत प्रतियोगिता आद्रा मंडल, एम्पलाइज कैंप खड़गपुर मंडल, दिव्यांग रेलवे कर्मचारी कैंप, खड़गपुर मंडल को दी गई. चक्रधरपुर रेलवे मंडल के टाटानगर इलेक्ट्रिक लोको शेड के महिला कर्मचारियों के लिए टिफिन रूम की सुविधा प्रदान करने के लिए दो लाख रुपए आवंटित किए गए.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

नये ज्वाइन टेक्नीशियन में ड्रॉपआउट रेट अधिक, वर्क प्रेशर-मेंटल स्ट्रेस से निपटने में आ रही मुश्किलें  50 परसेंट नए जॉइन करने वाले कुछ माह...

न्यूज हंट

ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रकिया को लेकर लगातार सवालों में घेरे में आ रहा है कार्मिक विभाग नियमों के विरुद्ध सीनियर को ब्रांच लाइन में दी...

न्यूज हंट

PATNA. पूर्व मध्य रेल की स्थापना के 24-25 साल में कुछेक अधिकारी ऐसे रहे हैं जो अपनी पूरी नौकरी पटना-दानापुर और हाजीपुर में ही काट...

रेल न्यूज

NEW DELHI : रेलवे बोर्ड ने अपने सभी ज़ोन को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि जिन मामलों में व्हील-सेंसिंग सिस्टम...