Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, October 17
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » CKP DIVISION : सरडेगा (MCL) अग्निकांड में लापरवाही और शराबकांड में ‘झूठी गवाही’ देने वाले को भी मिलेगा डीआरएम अवार्ड!
    रेलहंट स्पेशल

    CKP DIVISION : सरडेगा (MCL) अग्निकांड में लापरवाही और शराबकांड में ‘झूठी गवाही’ देने वाले को भी मिलेगा डीआरएम अवार्ड!

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskApril 10, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • रेलकर्मियों का कहना है कि चक्रधरपुर रेलमंडल का पूरा सिस्टम काफी बुरे दौर से गुजर रहा
    • सिस्टम में बैठे उच्च अधिकारी धृतराष्ट्र की तरह आंखे मूंदकर बिना जांच नाम फारवर्ड कर रहे
    • रेलमंडल के 70वां रेल सेवा पुरस्कार के लिए कार्मिक ने 72 रेलकर्मियों की सूची की जारी 

    CHAKRADHARPUR. चक्रधरपुर रेलमंडल में 70वें रेल सेवा पुरस्कार 2024-25 यानी डीआरएम अवार्ड 2026 के लिए योग्य रेलकर्मियों के नामों की घोषणा कर दी गयी है. 13 अप्रैल 2026 सोमवार को चक्रधरपुर के महात्मा गांधी शोभाघर में चुनिंदा रेलकर्मियों को यह अवार्ड डीआरएम तरुण हुरिया प्रदान करेंगे.

    इसके लिए सीनियर डीपीओ कार्यालय से विधिवत सूचना भी जारी कर दी गयी है. इस साल इसके लिए विभिन्न विभागों के कुल 72 लोगों काे नमित किया गया है. जिनको डीआरएम तरुण हुरिया उल्लेखनीय सेवा के लिए सम्मानित करेंगे.

    डीआरएम अवार्ड पाने वालों की सूची में 57वें नंबर पर एक नाम है, जिसे लेकर विभागीय महकमे में चर्चा शुरू हो गयी है. यह नाम है किशोर चंद्र प्रधान का जो सरडेगा (MCL) रनिंग रूम ड्रॉफ्टेड सीसी के नाम पर नामित किये गये हैं. महकमे में इस बात की चर्चा है कि इस साल सरडेगा (MCL) रनिंग रूम की दो बड़ी घटनाएं चक्रधरपुर डिवीजन से लेकर रेलवे बोर्ड तक चर्चा के केंद्र में रही.

    अप्रैल 2025 में यहां आगजनी की घटना घटी. रनिंग रूम में किचन में लगी आग पर काबू तो पा लिया गया, लेकिन इसमें दो कर्मचारी झुलस गये जिन्हें एमसीएल के अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. डीआरएम ने भी इसे बड़ी लापरवाही माना था. उस समय रनिंग रूम के लिए दो-दो केयर टेकर दिवाकर कुमार और ड्राफ्टेट सीसी किशोर चंद्र प्रधान ही थे. जिनके जिम्मे रनिंग रूम की पूरी व्यवस्था थी.

    CKP DIVISION के सरडेगा रनिंग रूम में धमाका, खाना बनाने वाले दो कर्मचारी झुलसे, बड़ा हादसा टला

    इस साल ही दूसरी बड़ी घटना सरडेगा (MCL) रनिंग रूम में शराबखोरी की सामाने आयी थी. जुलाई 2025 में एक वायरल वीडियो की जांच के बाद लोको पायलट दिवाकर कुमार और शंटर लोरे सिंह मुंडा को रेल प्रशासन ने निलंबित कर दिया गया था. इस मामले में रेलवे मेंस यूनियन के नेता के फंसने के बाद प्रशासन की जांच  शुरू से ही दबाव में रही और आलम यह है कि नौ माह बाद भी मामले की जांच को लटकाकर रखकर गया है.

    मामले में दिलचस्प पहलू यह है कि जब घटना की जांच आरपीएफ ने शुरू की तो खुद को सरडेगा (MCL) रनिंग रूम का ड्रॉफ्टेड सीसी बताने वाले किशोर चंद्र प्रधान ने झूठा  बयान तक दे डाला!

    SER/CKP : सरडेगा MCL रनिंग रूम शराबखोरी कांड में रेलहंट के ट्वीट पर दो पर गिरी गाज, लोको पायलट और शंटर सस्पेंड

    आरपीएफ अधिकारी केके कुंतिया को दिये बयान में सरडेगा रनिंग रूम के सीसी यानी सिर्फ केयर टेकर किशोर चंद्र प्रधान ने बताया कि वायरल वीडियो रेलवे का रनिंग रूम नहीं है और इसमें दिख रहे लोग भी रेलकर्मी नहीं है.

    दिलचस्प बात यह रही कि रनिंग रूम के वीडियो को देखकर आला अधिकारियों ने दो रेलकर्मियों की पहचान भी की और उन्हें निलंबित किया उन्हें ड्रॉफ्टेड सीसी केसी प्रधान ने पहचानने तक से इंकार कर दिया था. जबकि इसी मामले में केसी प्रधान झूठा बयान तक दर्ज करा दिया.

    इस मामले में आरपीएफ के जांच की भी काफी किरकिरी हुई थी. रेलकर्मियों का कहना है कि ड्रॉफ्टेड सीसी प्रधान को लगभग हर दिन झारसुगुड़ा लॉबी में ही देखा जाता है, वह वहीं से एमसीएल के कार्यों का निष्पादन करते हैं. अगर झारसुगुड़ा लॉबी का सीसीटीवी फुटेज देखा जाये तो गंभीर सच सामने आ सकता है.

    अब सवाल यह उठाया जा रहा है कि सरडेगा (MCL) रनिंग रूम में दो बड़ी घटनाओं में सीधे तौर पर संलिप्त पाये गये सीसी केसी प्रधान को किस योग्यता के लिए सीनियर डीईई (ओपी) ने डीआरएम अवार्ड के लिए नामित कर दिया ?

    बड़ी बात यह कि सीनियर डीपीओ कार्यालय ने भी बिना किसी जांच अथवा पड़ताल के ही इसे अवार्ड की सूची में शामिल कर लिया ? क्या यह ईमानदार रेलकर्मियों के साथ अन्याय नहीं है? क्या डीआरएम को ऐसे मामले में तत्काल हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए?

    रेलकर्मियों का कहना है कि चक्रधरपुर रेलमंडल का पूरा सिस्टम बुरे दौर से गुजर रहा है. सिस्टम में बैठे उच्च अधिकारी धृतराष्ट्र की तरह आंखे मूंदकर फर्जी रिकार्ड फारवर्ड कर रहे. इन सभी को इसके लिए तनिक भी शर्म नहीं आती, क्योंकि ये सभी फर्जी डेटा ऊपर भेज रहे है.

    DG/IG/RPF साहब… धन्य हैं आपके अफसर, आरोपी को बना दिया गवाह, जांच के नाम पर लीपापोती कर दे दी क्लीनचिट

    रेलकर्मियों का कहना है कि इससे पहले भी विभिन्न विभागों में ऐसे कई नाम निकलकर सामने आ चुके हैं जिन्होंने एक दिन भी ईमानदार से अपनी ड्यूटीं नहीं की लेकिन अधिकारियों के चहेतों के लिस्ट में सबसे ऊपर रहे और जीएम से लेकर डीआरएम अवार्ड तक पा चुके हैं. यह उन कर्मचारियों के साथ बड़ा अन्याय है जो साल भर बेहतर कार्य करते हुए सम्मान पाने की उम्मीद पाले रहते है!

    यह भी पढ़ें : 

    • CKP DIVISION के सरडेगा रनिंग रूम में धमाका, खाना बनाने वाले दो कर्मचारी झुलसे, बड़ा हादसा टला
    • SER/CKP : सरडेगा MCL रनिंग रूम शराबखोरी कांड में दो पर गिरी गाज, लोको पायलट और शंटर सस्पेंड
    • DG/IG/RPF साहब… धन्य हैं आपके अफसर, आरोपी को बना दिया गवाह, जांच के नाम पर लीपापोती कर दे दी क्लीनचिट
    • JHARSUGUDA : रनिंग रूम शराबखोरी कांड के आरोपी को मिली SERMU रनिंग ब्रांच की कमान !
    • चक्रधरपुर डिवीजन के “नामदार” Sr.DEE (OP) के “कुकृत्यों” से व्यवस्था शर्मसार! अब DRM ने म्यूचुअल ट्रांसफर पर लगायी रोक

    रेल सेवा पुरस्कार 2024-25 के लिए नामित रेलकर्मियों की सूची 

    रेलहंट का प्रयास है कि सच रेल प्रशासन के सामने आये. ऐसे में अगर किसी को यह लगता है उसकी बात नहीं सुनी जा रही है तो वह अपना पक्ष whatsapp 9905460502 पर भेज सकते है, उसे पूरा स्थान दिया जायेगा.  

    CHAKRADHAR DIVISION CKP Division DRM Award DRM Award false testimony fire incident HindiNews BreakingNews INDIAN RAIL IndianRailways KC Pradhan liquor scandal negligence railway board RAILWAY NEWS RAILWAY SAFTY Sardega (MCL) SER इंडियन रेलवे न्यूज चक्रधरपुर डिवीजन डीआरएम अवार्ड भारतीय रेल रेलवे की खबरें रेलवे न्‍यूज रेलवे विजिलेंस
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleएसीसी ने 2026 के लिए GM पैनल को दी मंजूरी, 16 अधिकारी शामिल, SER के जीएम होंगे अनिल कुमार जैन
    Next Article 2027 में लगेगा अर्धकुंभ मेला, रेलवे ने नया पद सृजित कर IRTS चेतन तनेजा को सौंपी जिम्मेदारी
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल न्यूज

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    समाज-संस्कृति

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026
    Latest Posts

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026

    राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

    October 10, 2026

    असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group