Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

Breaking

CBI Raid in Ranchi : रेलवे का फार्मासिस्ट 3000 रुपये घूस लेते गिरफ्तार, फिटनेस सर्टिफिकेट के लिए ले रहा था पैसे

Ranchi. सीबीआइ रांची ने तीन हजार रुपये घूस लेते रेलवे के फार्मासिस्ट रोहित राठौर को गिरफ्तार किया. वह टोरी में पदस्थापित था और फिटनेस सर्टिफिकेट बनाने के लिए दूसरे रेल कर्मचारी से घूस ले रहा था. फार्मासिस्ट को गिरफ्तार करने के बाद सीबीआइ अधिकारियों के एक दल ने उसके पतरातू स्थित आवास की तलाशी ली.

रेलवे के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी ने सीबीआइ को लिखित शिकायत की थी. इसमें बताया था कि रोहित राठौर उसका फिटनेस सर्टिफिकेट बनाने के लिए तीन हजार रुपये घूस मांग रहा है. टोरी में कोई नियमित डॉक्टर पदस्थापित नहीं है. इसलिए फिटनेस सर्टिफिकेट फार्मासिस्ट के अनुमोदन के बाद बनाया जाता है.सीबीआइ (एसीबी) की टीम ने सुनियोजित तरीके से जाल बिछा कर फार्मासिस्ट को घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. उसे बुधवार को रांची स्थित सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया जायेगा.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...