Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

आरपीएफ-जीआरपी

रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस के AC कोच में बेटिकट महिला शिक्षिका की हरकत वायरल, TTE का सिर काटने की धमकी

Patna. रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस के एसी कोच में महिला शिक्षिका और टीटीई के बीच टिकट मांगने को लेकर उठे विवाद में नया रंग आ गया है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें देवरिया स्टेशन पर पिता और परिवार के लोगों ने शिक्षिका के समर्थन में हंगामा किया और TTE का सिर काटने की धमकी दे डाली. टीटीई से दुर्व्यहार किया गया. अब आरपीएफ ने  TTE से उलझने, सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

आरपीएफ की ओर से महिला शिक्षिका और उसके पिता को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया गया है. खुशबू सरकारी शिक्षिका हैं और मूल रूप से बिहार के सीवान जिले की रहने वाली हैं. सीवान के मैरवा इलाके से उनका परिवार देवरिया जाकर बस गया है. सूत्रों के मुताबिक डेढ़ महीने पहले सारण जिले में एकमा इलाके के भोदसा हाई स्कूल में उनकी पोस्टिंग हुई थी.

उन्हें अंतर जिला ट्रांसफर में सीवान जिला मिल गया है. एकमा के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) योगेंद्र बैठा ने कहा कि उनके संज्ञान में ट्रेन का मामला नहीं है. बैठा ने कहा कि अगर कानूनी तौर पर यह प्रकरण उनके संज्ञान में आता है तो विभागीय जांच करायी जायेगी.
दरअसल यह मामला 4 अक्टूबर का है. 18629  रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस के एसी कोच में TTE प्रकाश कुमार ड्यूटी पर थे. सीवान में एसी कोच में एक महिला शिक्षिका चढ़ गई और अंदर जाकर बैठ गई. टीटीई ने टिकट मांगा तो वह टीटीई से ही उलझने लगी. महिला शिक्षक की ओर से टीटीई से बकझक का वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें शिक्षिका चेतावनी देती नजर आ रही है.

टीटीई ने आरपीएफ देवरिया को पूरे मामले की जानकारी दी. उधर, महिला शिक्षक ने ट्रेन से ही फोन करके परिजनों को स्टेशन पर बुला लिया. ट्रेन के देवरिया पहुंचने के बाद टीचर, उसके पिता और परिजनों ने पुलिस की मौजूदगी में स्टेशन पर खूब हंगामा किया और टीटीई को सिर काट लेने की भी धमकी तक दे डाली. हालांकि उस दिन पूरे मामले की वीडियोग्राफी करायी गयी और आरपीएफ ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. टिकट चेकिंग स्टॉफ एसोसिएशन ने भी इस मामले में दखल देते हुए कड़ी कार्रवाई के साथ सुरक्षा की मांग दोहरायी है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

आरपीएफ-जीआरपी

Dhanbad : धनबाद के डीआरएम कार्यालय में शुक्रवार को CBI ने छापेमारी की है. छापेमारी में SR DEE (G)  संजीव कुमार को हिरासत में...

आरपीएफ-जीआरपी

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है रविंद्र कुमार  DHANBAD. सीबीआइ की टीम ने भोजूडीह रेलवे जंक्शन के बंगलोपाड़ा...

न्यूज हंट

डिवीजन के दो TTE मिहिर कुमार और शहजादा खान को मिलती है हावड़ा – बेंगलूरु दुरंतो में लगातार ड्यूटी प्रीमियम लिंक के नाम पर...