Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

सोशल मीडिया

आदित्यपुर में गुड्स गार्ड से कैरियर शुरू करने वाले रघुवंश बने टाटानगर के स्टेशन निदेशक

जमशेदपुर. चक्रधरपुर रेलमंडल के आदित्यपुर स्टेशन से गुड्स गार्ड के रूप में रेलवे कैरियर शुरू करने वाले रघुवंश कुमार को टाटानगर स्टेशन का नया स्टेशन निदेशक बनाया गया है. रघुवंश हावड़ा में स्टेशन स्टेशन मैनेजर थे. इससे पहले वह सीनी क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान के अनुदेशक और सहायक परिचालन पदाधिकारी रह चुके हैं. उन्होंने बेहतर प्रबंधक और प्रशासनिक क्षमता का दक्ष अधिकारी माना जाता है. शायद यही कारण रहा कि टाटानगर जैसे अहम स्टेशन पर उनकी पदस्थापना की गयी है.

वहीं टाटानगर स्टेशन के निर्वतमान निदेशक एचके बलमुचु को ग्रेड बी में प्रोमोशन के बाद एओएम(जनरल) चक्रधरपुर में पोस्टिंग दी गयी है. बतौर स्टेशन निदेशक एचके बलमुचु ने टाटानगर में लंबा समय बिताया और कई योजनाओं के गवाह रहे. व्यवहार कुशलता के कारण शांत स्वभाव के होने के बावजूद बलमुचु को सभी का सहयोग मिला और उन्होंने टाटानगर जैसे स्टेशन पर बेहतर प्रबंधन के साथ कार्यकाल को पूरा किया.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

अवैध वेंडिंग संचालन को लेकर स्थानीय सिंडिकेट के निशाने पर आ गये थे कमलेश समादार ASC/ROU ने रेलवे बोर्ड को भेजी ‘X’ की शिकायत...

आरपीएफ-जीआरपी

संवेदनशील इलाके में नियम तोड़ अकेले तैनात था जवान राजेश मिश्रा, मौत के बाद सुरक्षा मानकों पर उठे गंभीर सवाल Ranchi. रांची के नामकुम...