Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यूनियन

ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ के पुनः महासचिव चुने गए कृष्ण मोहन प्रसाद, नयी जोनल कमेटी गठित

KHARAGPUR. दक्षिण पूर्व रेलवे ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ की आमसभा में कृष्ण मोहन प्रसाद को फिर से महासचिव चुन लिया गया. 23 मार्च को दक्षिण पूर्व रेलवे मुख्यालय कोलकाता के गार्डनरिच स्थित बीएनआर सभागार में आयोजित द्विवार्षिक आमसभा सह चुनाव में सत्र 2025 – 2027 के लिए  क्षेत्रीय कार्यकारिणी कमेटी का गठन किया गया.

इस मौके पर ऑल इंडिया ओ.बी.सी.रेलवे एम्पलाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव, कार्यकारी महासचिव शशि शंकर कुमार मौजूद थे. आम सभा में ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ के दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से चक्रधरपुर, आद्रा, रांची, खड़गपुर मंडल समेत खड़गपुर वर्कशॉप के पदाधिकारियों ने भाग लिया.

ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे कर्मचारी फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव ने दक्षिण पूर्व रेलवे क्षेत्रीय कार्यकारिणी के चुने गए नये पदाधिकारियों को बधाई दी और संगठन एवं रेल हित में उन्हें कार्य करने के लिए प्रेरित किया.

चुनाव के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में चुने गए पदाधिकारियों ने दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा और प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी से मिलकर लंबित मांगों को अविलंब पूरा करने की दिशा में सार्थक पहल करने की मांग की.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

Guntakal. रेलवे में नियमों का कड़ाई से पालन कराने और बिना टिकट या अनियमित यात्रा करने वालों पर नकेल कसने की जिम्मेदारी कमर्शियल विभाग की...