Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

आरपीएफ-जीआरपी

ECR : धनबाद डीआरएम कार्यालय में CBI का छापा, SrDEE/G की गिरफ्तारी की खबर, जांच जारी

Untitled design - 1

Dhanbad : धनबाद के डीआरएम कार्यालय में शुक्रवार को CBI ने छापेमारी की है. छापेमारी में SR DEE (G)  संजीव कुमार को हिरासत में लिये जाने की खबर है. सूत्रों के अनुसार CBI की टीम ने 50 हजार रुपये रिश्वत लेते संजीव कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. कार्यालय में जांच के बाद सीबीआई की टीम ने उनके आवास पर भी छापेमारी की है.

जानकारों के अनुसार CBI की टीम सीनियर डीईई के कार्यालय और आवास पर मिले दस्तावेजों की जांच कर रही है. इस क्रम में कई लोगों से पूछताछ की गयी है. सीबीआई की छापेमारी से धनबाद डिवीजन में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि सीनियर डीईई संजीव कुमार के खिलाफ ठेकेदार ने शिकायत दर्ज करायी थी.

ECR : पूर्व मध्य रेलवे के विधुत विभाग का नया कारनामा, मैदान में बिना काम के करोड़ों का भुगतान!

इसके बाद सीबीआई की टीम ने शुक्रवार को धनबाद डीआरएम कार्यालय में सीनियर डीईई संजीव कुमार के कार्यालय में छापा मारा. कहा जा रहा है कि घूस की रकम को CBI की टीम ने SrDEE/G के चैम्बर में उनकी टेबल के ड्रॉअर से बरामद कर लिया है. छापेमारी की सूचना मिलते ही डीआरएम कार्यालय के तमाम अधिकारी कार्यालय छोड़कर खिसक गये.

पूर्व मध्य रेलवे ECR में भ्रष्टाचार को लेकर यह CBI की 7वीं रेड है. इसमें आला स्तर का कोई अधिकारी हिरासत में लिया गया है. हाल में ही पूर्व मध्य रेलवे निर्माण के चीफ इंजीनियर अनिल कुमार को 7.79 लाख रुपए की घूस देने पहुंचे एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग लिमि. के जीएम अनूप सिंह, सहायक महाप्रबंधक गौरव कुशवाहा, अकाउंटेंट आकाश पात्र और बिचौलिया धीरज विरमानी को सीबीआई ने पटना से गिरफ्तार किया था.

पूरे मामले में विस्तृत खबर की प्रतीक्षा है. …

SER : प्रीमियम लिंक बनाकर चुनिंदा ट्रेनों में ड्यूटी देने का चल रहा खेल, चहेते TTE’s को ‘गुरु घंटाल’ का संरक्षण!

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...