Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Wednesday, October 7
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • रेल न्यूज
  • रेल यात्री
  • मीडिया
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
Home » JODHPUR : विश्व धरोहर दिवस पर प्रदर्शनी में दिखा भारतीय रेल का गौरवशाली अतीत
जोन/बोर्ड/डिवीजन

JODHPUR : विश्व धरोहर दिवस पर प्रदर्शनी में दिखा भारतीय रेल का गौरवशाली अतीत

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskApril 18, 2026
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

Jodhpur. उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल कैरेज वर्कशॉप में शनिवार को विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी केवल मॉडल्स का प्रदर्शन भर नहीं रही, बल्कि यह भारतीय रेल के गौरवशाली अतीत की जीवंत झलक बनकर सामने आई.

मुख्य कारखाना प्रबंधक रवि मीणा ने बताया कि जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देशानुसार आयोजित इस प्रदर्शनी में विशेष रूप से रियासती कालीन रेलवे से जुड़े मॉडल्स को प्रदर्शित किया गया. ये मॉडल उस दौर की कहानी कहते हैं जब मारवाड़ क्षेत्र में रेल केवल परिवहन का साधन नहीं बल्कि सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन का माध्यम बनी थी. इतिहास पर नजर डालें तो जोधपुर रियासत में रेलवे की शुरुआत 19वीं सदी के उत्तराद्र्ध में हुई जब मारवाड़ राज्य ने अपने व्यापारिक हितों और सामरिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए रेल नेटवर्क का विकास शुरू किया.

जोधपुर-बीकानेर रेलवे उस समय की प्रमुख रियासती रेल प्रणालियों में से एक थी, जिसने पश्चिमी राजस्थान को देश के अन्य हिस्सों से जोडऩे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. ऊंटों और बैलगाडिय़ों पर निर्भर क्षेत्र में रेल के आगमन ने व्यापार, विशेषकर नमक, ऊन और मसालों के परिवहन को नई गति दी.

प्रदर्शनी में प्रदर्शित स्टीम इंजनों, पुरानी बोगियों और स्टेशन संरचनाओं के मॉडल्स ने उस युग की तकनीकी कुशलता और स्थापत्य कला को भी उजागर किया. उस समय के लोकोमोटिव न केवल इंजीनियरिंग का उत्कृष्ट उदाहरण थे, बल्कि वे उस युग की औद्योगिक क्रांति के प्रतीक भी माने जाते थे. प्रदर्शनी में बॉम्ब शैल विशेष आकर्षण का केंद्र रहा. वर्ष 1942 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान कार्यशाला में आवश्यकता अनुसार बॉम्ब शैल और अन्य सैन्य उपकरणों का उत्पादन किया गया था, जो उस समय रेलवे की बहुआयामी भूमिका को दर्शाता है. इस ऐतिहासिक योगदान को दर्शाने वाला एक विस्तृत शिलालेख भी प्रदर्शनी में रखा गया, जिसने दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया.

इसके अलावा आईसीएफ स्लीपर कोच, कंटेनर वैगन, टैंक, वुडेन स्लीपर कोच, स्टीम लोकोमोटिव मॉडल तथा सेमी हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस के मॉडल भी प्रदर्शनी में प्रमुख आकर्षण बने रहे, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और उन्होंने रेलवे के ऐतिहासिक से आधुनिक सफर को करीब से महसूस किया.

Spread the love
Carriage Workshop Exhibition Glorious Past HindiNews BreakingNews INDIAN RAIL Indian Railways IndianRailways jodhpur Jodhpur Division North Western Railway railway board RAILWAY NEWS Showcased World Heritage Day इंडियन रेलवे न्यूज भारतीय रेल रेलवे की खबरें रेलवे न्‍यूज
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleकेंद्र ने 24,815 करोड़ की दो मल्टी-ट्रैकिंग रेलवे परियोजनाओं को दी मंजूरी, उप्र, आंध्र प्रदेश में बढ़ेगी कनेक्टिविटी
Next Article राउरकेला : रेलवे जीएम से मिले मेंस कांग्रेस के प्रतिनिधि, आवास, अंडरपास व ओपीडी टाइमिंग की समस्या रखी
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

जोन/बोर्ड/डिवीजन

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026
रेल न्यूज

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026
रेल यूनियन

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026
Latest Posts

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026

Varanasi: बरेका में ऑल इंडिया अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांव-पेंच से दिखाया दमखम

September 30, 2026

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026

बांदीकुई में राजस्थान ACB की स्ट्राइक: 10 हजार की घूस लेते रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार

September 30, 2026

ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

September 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group