Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, October 18
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » ROURKELA : डीआरएम के आने की खबर मात्र से ही चमकने लगा रनिंग रूम, भोजन भी बना लजीज !, और जाते ही …
    बोर्ड/जोन

    ROURKELA : डीआरएम के आने की खबर मात्र से ही चमकने लगा रनिंग रूम, भोजन भी बना लजीज !, और जाते ही …

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMarch 24, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Add a heading - 1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • रनिंग रूम में ठेकेदार-दलालों की मनमानी, लोको पायलटों ने डीआरएम के सामने कुव्यवस्था की खोली पाेल  
    • योग-मेडिटेशन व स्टोर रूम में ठेकेदार के कर्मचारियों का कब्जा, डीआरएम ने लगायी जमकर फटकार 
    • रनिंग रूम में मनाेरंजन के सामान नहीं, फूट मशाजर खराब, एसी फेल , RO का पानी भी पीने लायक नहीं   

    ROURKELA. रेलवे में अधिकारियों और ठेकेदार के बीच ”लूट” का गठजोड़ इतना मजबूत व तालमेल वाला है कि अब उसे तोड़ पाना कठित होता जा रहा है. इसका खुलासा रविवार को डीआरएम चक्रधरपुर तरुण हुरिया के राउरकेला स्टेशन के औचक दौरे में तब सामने आया जब घंटो में रनिंग रूम की पूरी व्यवस्था चकाचक कर दी गयी. लेकिन डीआरएम की कड़ी टिप्पणी के बावजूद उनके जाते ही पूरी व्यवस्था पूर्व की तरह यथावत हो गयी.

    दरअसल, व्यवस्था की खामियों को लेकर सख्त माने जाने वाले डीआरएम तरुण हुरिया का ध्यान यूनियन की ओर से लगातार रनिंग रूम में सुविधाओं की कमियों की ओर आकृष्ट कराया जा रहा था. रनिंग रूम में गंदगी, खाने की खराब गुणवत्ता, घंटों ड्यूटी से आने के बाद बेड के लिए दो से तीन घंटें तक  इंतजार करने की शिकायतें मिल रही थी. रविवार को बंडामुंडा इलेक्ट्रिक और डीजल लोको शेड के निरीक्षण के बाद डीआरएम ने राउरकेला निरीक्षण की इच्छा जतायी.

    फिर क्या था लगभग एक घंटे के में ही राउरकेला रनिंग रूम की पूरी व्यवस्था बदल गयी. आनन-फानन में सफाई से लेकर दूसरी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया गया. हालांकि तेज तर्रार डीआरएम की नजरों से फिर भी कुव्यवस्था नहीं छुप सकी. यहां योग-मेडिटेशन सेंटर में गद्दे और स्टोर रूम में ठेकेदार के कर्मचारियों के कब्जे पर डीआरएम ने नाराजगी जतायी और तत्काल उन्हें खाली कर लोको पायलटों के लिए स्थान सुनिश्चित कराने को कहा. रनिंग रूम में जिम के खराब उपकरणों को भी बदलने के निर्देश डीआरएम ने दिये. हालांकि भोजन को लेकर डीआरएम ने ठेकेदार और रनिंग रूम इंचार्ज को जरूरी  निर्देश भी दिया.

    यहां डीआरएम के निरीक्षण के दौरान ही लोको पायलटों ने अपनी बात रखी. डीआरएम को बताया कि 12 घंटे से अधिक की ड्यूटी करने के बाद जब वह रनिंग रूम आते हैं तो उन्हें Bed के लिए एक-दो घंटे तक इंतजार करना पड़ता है. विरोध करने पर उन्हें मानसिक व शारीरिक तनाव देते हुए क्रू कंट्रोलर द्वारा छह किलोमीटर दूर बंडामुंडा रनिंग रूम भेजा जाता है. राउरकेला रनिंग रूम में सफाई और भोजन की गुणवत्ता पर भी लोको पायलटों ने सवाल खड़े किये. लोको पायलटों ने रनिंग रूम में प्राथमिक उपचार के लिए फर्स्ट एड बॉक्स की व्यवस्था की भी मांग की.

    नॉनवेज में मछली/मुर्गा की जगह मिलता है सिर्फ अंडा, कोई एक सब्जी-भुजिया देकर की जाती है खानापूर्ति 

    लोको पायलटों ने बताया कि नॉनवेज में उन्हें मछली/मुर्गा की जगह हमेशा सिर्फ अंडा ही दिया जाता है. यही नहीं सब्जी को लेकर कोई ऑप्शन नहीं दिया जाता है. ठेकेदार द्वारा एक से अधिक लोको पायलटों के लिए कोई एक सब्जी अथवा भुजिया का विकल्प दे दिया जाता है, विरोध करने पर कहां जाता है कि उन्हें इससे अधिक बचत नहीं होती है. रनिंग रूम में मनाेरंजन के सामान नहीं हैं. फूट मशाजर खराब पड़ा है. एसी फेल हैं. RO का पानी का टेस्ट अजीब है. कंबल मच्छरदानी और बेडशीट की बेहतर सफाई नहीं होती. सवाल यह उठ रहा है कि रनिंग रूम के लिए आवंटित फंड का उपयोग कहां हाे रहा है ‍?

    डीआरएम के जाते ही सक्रिय हुए दलाल !, लोको पायलटों को मिली तबादले की ‘चेतावनी’ 

    डीआरएम के जाते ही रनिंग रूम में अनियमितता की पोल खोलने वाले लोको पायलटों को चेतावनी मिलनी शुरू हो गयी है. रनिंग रूम की जिम्मेदारी संभालने वालों ने परिणाम भुगताने और ट्रांसफर तक के लिए तैयार रहने की धमकी दे डाली है. भयभीत कुछ लोको पायलटों ने समाचार प्रकाशित नहीं करने की शर्त पर रेलहंट से आशंका जतायी कि उन्हें मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा सकता है. उनका कहना था कि रनिंग रूम की पूरी व्यवस्था पर अघोषित रूप से  रेलवे मेंस यूनियन के एक नेता का कब्जा है. जिसकी सांठ-गांठ सीनियर डीईई और दूसरे अधिकारियों से है. जो लोको पायलट समस्या उठाते हैं उन्हें ऐन-केन-प्रकरेण दलाल नेता के इशारे पर प्रबंधन की ओर से परेशान किया जाने लगता है.

    कौन है यह रेलवे मेंस यूनियन का दलाल नेता, जो हर माह करता है लाखों की कमाई, … खुलासा जल्द 

    अगर आप भी रेलवे की व्यवस्था और  अधिकारियों की करतूतों से परेशान है तो आप अपनी बात रेलहंट डॉट कॉम तक, 9905460502 पर फोन कर या वाट्सअप कॉल कर पहुंचा सकते है. हम आपको आश्वस्त करते है कि आपका नाम हर बार की तरह गोपनीय ही रखा जाएगा.

    CKP DIVISTION DRM did a surprise inspection of ROURKELA running room rourkela running room SER SOUTH EASTERN RAILWAY
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleभागलपुर – दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में अब नहीं लगेंगे झटके, एलएचबी रैक से चलेगी ट्रेन
    Next Article ट्रेन के शौचालय में स्पाई कैमरा लगाकर महिलाओं का बनाता था वीडियो, हाउसकीपर का कर्मचारी गिरफ्तार
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    गपशप

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026
    बोर्ड/जोन

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026
    बोर्ड/जोन

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026
    Latest Posts

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group