Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, October 18
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » CKP DIV : रेलवे ब्लॉक में लाल झंडा लगाने गया ट्रैकमैन वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आया, चली गयी जान
    रेल न्यूज

    CKP DIV : रेलवे ब्लॉक में लाल झंडा लगाने गया ट्रैकमैन वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आया, चली गयी जान

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskNovember 1, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • देवघर जसीडीह के रहने वाले थे मनोज दास, छह साल से आदित्यपुर पीडब्ल्यूआई में थे पदस्थापित 
    • रेल प्रशासन घटना की जिम्मेदारी तय करने में जुटा, विभिन्न स्तर पर करायी जा रही जांच  

    TATANAGAR.  दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेलमंडल में शुक्रवार की दोपहर वंदेभारत की चपेट में आकर रेलवे ट्रैकमैन मनोज दास (45) की दर्दनाक मौत हो गयी. घटना सीनी-गम्हरिया रेलवे स्टेशनों के बीच बीरवांस किलोमीटर संख्या 266/15-17 के समीप हुई. वहां अप लाइन पर ब्लॉक लेकर रेल बदलने का काम चल रहा था. इस दौरान ट्रैकमैन मनोज दास साथियों को सुरक्षित करने के लिए विपरीत दिशा की ओर लाल झंडा लगाने गया था. तभी टाटानगर की ओर से आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आ गया. उसकी मौके पर ही मौत हो गयी.

    रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीनी-गम्हरिया के बीच ब्लॉक लेकर रेल बदलने का काम होने वाला था. इस दौरान ब्लॉक मिलने से पहले मनोज दास मुख्य स्थल से 300 मीटर की दूरी पर अप लाइन पर लाल झंडा लगाने गया था ताकि आने वाली ट्रेनों के पायलट को पटरी पर काम चलने की जानकारी मिली सके. बताया जाता है कि वहीं एक मालगाड़ी खड़ी थी. मालगाड़ी इंजन के समीप ही काम पूरा करने के बाद मनोज वह थर्ड लाइन के समीप बैठा था.

    यह भी पढ़ें : रेलहंट की रिपोर्ट पर लगी मुहर… राउरकेला रेलवे पार्सल से लाखों का गांजा जब्त, निशाने पर CPS और IPF

    इस बीच ब्लाॅक मिलते ही सभी रेलकर्मी पटरी बदलने के काम में जुट गये. किसी का ध्यान मनोज की ओर नहीं गया. तभी टाटानगर की ओर से थर्ड लाइन पर तेजी से वंदे भारत आती दिखी. सहयोगियों ने शोर मचाकर पटरी के समीप बैठे मनोज दास को आगाह करने का प्रयास किया लेकिन उनकी आवाज उस तक नहीं पहुंच सकी. वंदे भारत के चालक ने लगातार हार्न बनाया लेकिन मनोज दास को यह उम्मीद नहीं थी वंदे भारत उसी पटरी पर आ रही है जिस पर वह बैठा है. समीप ही मालगाड़ी का इंजन चालू हालत था, जिसके कारण भी उस तक साथियों के शोर मचाने की आवाज नहीं पहुंची. घटना के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस मौके पर कुछ समय के लिए रुकी रही.

    इस दौरान वंदे भारत की टक्कर से मनोज दास का पूरा सिर धड़ से अलग होकर गया. उसके चिथड़े उड़ गये. मनोज दास देवघर का निवासी था. वह अपने परिवार के साथ गम्हरिया में रहता था जो आदित्यपुर पीडब्ल्यूआई में टीएम टू के पद पर छह वर्ष से तैनात थे. सूचना मिलते ही वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे. रेल प्रशासन घटना के कारणों की जांच करा रहा है. इसमें यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा कि आखिर घटना के कारण क्या रहे ? रेल प्रशासन हादसे को लेकर जिम्मेदारी तय करने की तैयारी में है?

    CKP DIV: Railway trackman dies after being hit by Vande Bharat train ckp division INDIAN RAIL railway board RAILWAY NEWS RAILWAY SAFTY railway track main SER track maintener death इंडियन रेलवे न्यूज भारतीय रेल रेलवे की खबरें रेलवे न्‍यूज रेलवे विजिलेंस
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleNorth Western Railway : सतर्कता सप्ताह पर CVO पहुंचे अजमेर, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज की बुलंद
    Next Article NHRC Notice Railway Board : स्टेशन मास्टरों के शोषण पर एनएचआरसी ने रेलवे बोर्ड चेयरमैन से 4 हफ्ते में मांगी रिपोर्ट
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल न्यूज

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    समाज-संस्कृति

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026
    रेल यूनियन

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026
    Latest Posts

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group